हाई इंटेंसिटी वर्कआउट (HIIT) उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है, जो वजन कम करना चाहते हैं या कम वक्त में ही बहुत ज्यादा कैलोरी बर्न करना चाहते हैं। इन दिनों ये हाई इंटेंसिटी वर्कआउट बहुत फेमस हुआ और बहुत सारे लोगों ने इसे करने के घरेलू तरीके भी ढूंढ लिए हैं। HIIT के अंदर घर में किए जाने वाले एरोबिक और एनारोबिक एक्सरसाइज मांसपेशियों को मजबूत करने और बॉडी बिल्डिंग के लिए भी फायदेमंद होता है। पर हाई इंटेंसिटी वर्कआउट (high intensity workouts) करने के बाद बहुत से लोगों को कमजोरी भी महसूस होती है। इस तरह के हाई इंटेंसिटी वर्कआउट के बाद हाई मेटाबॉलिज्म और डाइट का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि हाई इंटेंसिटी वर्कआउट के बाद आपको अपने रोज के खान-पान में कौन सी 5 चीजों(Workout Diet Tips) को जरूर शामिल करना चाहिए।
हाई इंटेंसिटी वर्कआउट के 30 मिनट से एक घंटे पहले इन चीजों को स्नैक्स की तरह खाएं
- -एक उबले अंडे के साथ एक सेब
- - चावल के केक के साथ केले
- -जामुन के साथ ग्रीक दही
- -सूखे मेवे के साथ ओट्स
इसे भी पढ़ें : जिम जाने से है नफरत? तो घर पर इन 5 HIIT एक्सरसाइज को करने से कम होगा वजन
टॉप स्टोरीज़
हाई इंटेंसिटी वर्कआउट के बाद 30 मिनट से एक घंटे के लिए इस तरह का भोजन रखें
-अंडे का सफेद आमलेट सब्जियों और फलों से भरा हुआ है
-पीनट बटर और साबुत अनाज से बने कुकीज
-चिकन या टर्की सैंडविच रैप
-टूना और मछली
-क्विनोआ कुछ प्रोटीन से भरपूर सब्जियों के साथ
ब्लू बैरीज
ब्लूबेरी फाइबर, विटामिन, प्रोटीन, और एंटीऑक्सिडेंट के साथ पैक होते हैं। हाई इंटेंसिटी ट्रेनिंग वर्कआउट कभी कभी शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव, शरीर में मुक्त कणों और एंटीऑक्सिडेंट के बीच असंतुलन का कारण बनते हैं। इस कारण से, अपने रोजमर्रा के आहार में एंटीऑक्सिडेंट युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना महत्वपूर्ण है। वहीं वर्कआउट के बाद ब्लूबेरी खाने से मांसपेशियों की रिकवरी आसान हो जाता है। इसके लिए अपने हाई इंटेंसिटी वर्कआउट प्रशिक्षण के बाद की स्मूदी में एक या दो मुट्ठी ब्लू बैरीज रोज खा लें। इस तरह आपके एनर्जी का लेवल अच्छा रहेगा।
एवोकाडो
एवोकाडो मैग्नीशियम से समृद्ध होता है, जो मांसपेशियों की रिकवरी को आसान बनाता है। इसमें पोटेशियम के आपके दैनिक मूल्य का 14 प्रतिशत भी शामिल होता है, जो द्रव संतुलन और हृदय और अन्य मांसपेशियों की गतिविधि को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। वहीं एवोकाडो फोलेट, विटामिन सी, के और बी -6 का एक बड़ा स्रोत है, जो एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं और आपको व्यायाम के साथ मांसपेशियों में एनर्जी को संतुलित रख सकते हैं। इसे आप कई तरह से खा सकते हैं। जैसे कि
- -अंडे के साथ खाएं
- -टोस्ट में खाएं
- -थोड़ा सा नमक और ताजा काली मिर्च के स्नैक्स की तरह खाएं।
इसे भी पढ़ें : Diet For Exercise: एक्सरसाइज के साथ जरूरी है बेहतर डाइट, इन चीजों का सेवन है आपके लिए फायदेमंद
हरे पत्ते वाली सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां शुरू से ही गो-टू-वर्कआउट फूड का हिस्सा हैं। वे विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर हैं और साथ ही इनमें कम कैलोरी भी पाई जाती हैं।इस प्रकार की सब्जियां एंटीऑक्सिडेंट में उच्च होती हैं और HIIT प्रशिक्षण के दौरान फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद कर सकती हैं। आप हरे पत्ते वाली सब्जियों में
- -पत्तागोभी
- -पालक
- -सरसों का साग आदि को शामिल कर सकते हैं।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi