Expert

कम उम्र में आपका बच्चा तो नहीं ले रहा हाई प्रोटीन डाइट! किडनी से जुड़ी बीमारी का बढ़ सकता है जोखिम

कुछ टीनएजर कम उम्र में जिम जॉइन कर लेते हैं, जिसके बाद वे अपनी डाइट में प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेना शुरू करते हैं, लेकिन क्या किशोरों के लिए ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन सही है या नहीं, आइए जानते हैं- 
  • SHARE
  • FOLLOW
कम उम्र में आपका बच्चा तो नहीं ले रहा हाई प्रोटीन डाइट! किडनी से जुड़ी बीमारी का बढ़ सकता है जोखिम


Is high protein good for teenagers in Hindi: हमारे शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी पोषक तत्व है, जो हड्डियों, स्किन, मांसपेशियों और शरीर के अन्य अंगों को बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी पोषक तत्व माना जाता है। बढ़ती उम्र, साइज और हाइट के अनुसार हमारे शरीर को प्रोटीन की जरूरत पड़ती है। खासकर किशोरों के लिए प्रोटीन की खास जरूरत होती है। लेकिन, कुछ टीनएजर कम उम्र में जिम जॉइन कर लेते हैं, जिसके बाद वे अपनी डाइट में प्रोटीन सप्लीमेंट्स शामिल कर लेते हैं, जिससे उनके शरीर में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। शरीर में किसी भी पोषक तत्व के ज्यादा होने से सेहत पर नकाराकत्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आइए कानपुर के पारस हेल्थ की सीनियर क्लिनिकल डाइटिशियन अनुप्रिया शर्मा से जानते हैं कि किशोरों के लिए ज्यादा मात्रा में प्रोटीन लेना कितनी सुरक्षित हैं?

क्या किशोरों के लिए हाई प्रोटीन डाइट सही है? - Is High Protein Diet Good For Teens in Hindi?

डाइटिशियन अनुप्रिया शर्मा के अनुसार प्रोटीन किशोरों के लिए बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह शरीर की तेजी से हो रहे विकास, मांसपेशियों की ग्रोथ और शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों में मदद करता है। लेकिन, बहुत ज्यादा प्रोटीन लेने, खासकर सप्लीमेंट्स के रूप में, शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा मात्रा में प्रोटीन लेने से किडनी पर बुरा असर पड़ता है, दिल पर भी दबाव पड़ता है और बाकी जरूरी पोषक तत्वों में भी कमी (jyada protein lene se kya hoga) आ सकती है। इसलिए, जरूरी है कि किशोर अपनी डाइट में प्रोटीन ज्यादा मात्रा में शामिल करने से बचें। दूध, दाल, अंडे और चिकन जैसे नेचुरल सोर्स से मिलने वाले प्रोटीन सबसे होता है। इसलिए, अगर आप कम उम्र में प्रोटीन सप्लीमेंट ले रहे हैं या लेने के बारे में सोच रहे हैं तो किसी डाइटिशियन से सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें: क्या हाई प्रोटीन डाइट से बढ़ते वजन को रोका जा सकता है? एक्सपर्ट से जानें

jyada-protein-lene-se-kya-hoga-inside

किशोरों के लिए प्रोटीन के फायदे - Benefits Of Protein For Teens in Hindi

किशोरों के शारीरिक विकास के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है-

  • प्रोटीन मांसपेशियों को बनाने और उन्हें रिपेयर करने के लिए जरूरी है। खासकर जो किशोर खेलकूद या शारीरिक गतिविधियां करते हैं उनके लिए।
  • प्रोटीन का सेवन शरीर में हार्मोन के उत्पादन में मदद करता है, जो शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी है।
  • प्रोटीन शरीर को एनर्जी देने का काम करता है और भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे किशोरों को सारा दिन एक्टिव रहने और फुर्ती दिखने में मदद मिलती है।
  • प्रोटीन का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है, जो किशोरों के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि उनकी हड्डियां अभी भी विकसित हो रही होता हैं।

प्रोटीन के नेचुरल सोर्स - Protein Natural Sources in Hindi

अगर आप भी अपने लिए प्रोटीन के नेचुरल सोर्स ढूंढ रहे हैं तो आइए जानते हैं प्रोटीन के सोर्स क्या-क्या हैं-

प्रोटीन के वेजिटेरियन सोर्स- 

  • दालों में अरहर, मसूर, मूंग और उड़द दाल अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • सोयाबीन, टोफू, सोया दूध का सेवन कर सकते हैं।
  • अनाज में गेहूं, चावल, बाजरा और क्विनोआ शामिल कर सकते हैं।
  • ड्राई फ्रूट्स और सीड्स में बादाम, काजू, मूंगफली, चिया सीड्स और सूरजमुखी के बीज का सेवन कर सकते हैं।
  • दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही, पनीर, और छाछ को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • ब्रोकोली, पालक और मटर जैसी सब्जियां भी प्रोटीन से भरपूर होती है।

प्रोटीन का नॉन-वेजिटेरियन सोर्स- 

  • नॉन-वेजिटेरियन सोर्स में आप अपनी डाइट में चिकन, मटन और मछली शामिल कर सकते हैं।
  • अगर आप चाहे तो अंडा भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जो प्रोटीन का एक बेहतर सोर्स है।
  • मछली, झींगा और केकड़ा जैसे सी फूड्स भी प्रोटीन से भरपूर होते हैं, इसलिए, आप इन फूड्स को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

निष्कर्ष

प्रोटीन का सेवन किशोरों के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन, ज्यादा मात्रा में प्रोटीन लेने से किडनी पर दबाव पड़ सकता है, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसलिए, प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए आप अपनी डाइट में नेचुरल सोर्स को शामिल करें और अगर सप्लीमेंट्स लेने के बारे में सोच रहे हैं तो डाइटिशियन से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik 

FAQ

  • किशोरावस्था में प्रोटीन का क्या महत्व है?

    किशोरावस्था में प्रोटीन का बहुत महत्व होता है, क्योंकि यह शरीर के विकास और उसे ठीक रखने के लिए जरूरी होता है। यह मांसपेशियों, टिशू और अंगों के निर्माण में मदद करता है।
  • प्रोटीन की कमी से होने वाला रोग कौन सा है?

    शरीर में प्रोटीन की कमी से क्वाशियोरकोर बीमारी हो सकती है, जिससे शरीर में सूजन, पेट और पैरों में सूजन, स्किन और बालों में बदलाव हो सकता है।
  • प्रोटीन की कमी से क्या होता है?

    शरीर में प्रोटीन की कमी से शरीर में कई तरह की समस्या हो सकती है, जिसमें मांसपेशियों में कमजोरी, थकान, बालों का झड़ना और स्किन से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं।

 

 

 

Read Next

रेड मीट किन समस्याओं का कारण बनता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

TAGS