Health Issue Due to Eat Red Meat : भारत समेत दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बड़ी मात्रा में रेड मीट (Red Meat) का सेवन किया जाता है। रेड मीट में प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर में प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने, मांसपेशियों के निर्माण में सहायक होते है। इतना सेहतमंद होने के बावजूद स्वास्थ्य विशेषज्ञ एक सीमित मात्रा में ही रेड मीट का सेवन करने की सलाह देते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ज्यादा मात्रा में रेड मीट खाने से सेहत को फायदा नहीं बल्कि नुकसान हो सकता है। इस लेख में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे।
1. हार्ट प्रॉब्लम का खतरा
दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि अंडों और चिकन के मुकाबले रेड मीट में सैचुरेटेड फैट (saturated fat) ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। ये फैट शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ाता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होने पर यह धमनियों में जम जाता है और नसों में ब्लॉकेज का कारण बनता है। ज्यादा मात्रा में रेड मीट का सेवन करने से हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर और हार्ट संबंधी अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ता है। रेड मीट ब्लड प्रेशर को भी ट्रिगर करके हार्ट प्रॉब्लम का कारण बनता है।
इसे भी पढ़ेंः क्या कॉपर-टी इनफर्टिलिटी का कारण बन सकती है? स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ से जानें जवाब
2. मोटापे का खतरा
हाई फैट होने के कारण रेड मीट वजन बढ़ने और मोटापा का कारण भी बनता है। डाइटिशियन का कहना है कि रेड मीट का फैट पचाने के लिए शरीर को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। इतना ही नहीं रेड मीट से शरीर को प्राप्त फैट को घटाने के लिए भी शरीर को ज्यादा वर्कआउट की जरूरत होती है।
3. डायबिटीज का खतरा- Red Meat Cause Diabetes
रेड मीट पर हुए अध्ययन से पता चलता है कि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से टाइप-2 डायबिटीज (Type-2 Diabetes) के जोखिम को बढ़ा सकता है। खासकर रेड मीट को प्रोसेस्ड किया गया है, तो यह डायबिटीज के जोखिम को ज्यादा बढ़ाते हैं। प्रोसेस्ड रेड मीट में हाई सोडियम और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, तो इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः लिवर खराब कर सकती है पैरासिटामोल, डॉक्टर से जानें एक दिन में कितनी गोली खाना है सुरक्षित
4. पाचन की परेशानियां- Red Meat Cause Stomach Problem
पूजा सिंह के अनुसार, रेड मीट में हाई प्रोटीन पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है। ज्यादा मात्रा में रेड मीट का सेवन करने से कब्ज, पेट में दर्द, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है। साथ ही, रेड मीट पेट में गुड बैक्टीरिया को घटाता है, जिससे आंतों का संतुलन बिगड़ सकता है।
इसे भी पढ़ेंः क्या हार्ट के मरीजों को नट्स और सीड्स का सेवन करना चाहिए? डॉ. बिमल छाजेड़ से जानें इसके बारे में
5. किडनी की बीमारियां- Kidney Diease due to Red Meat
जैसा कि हम पहले भी बात कर चुके हैं कि रेड मीट का सेवन करने से शरीर को इसे पचाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। इससे किडनी पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है। रेड मीट में पाया जाने वाला हाई प्रोटीन किडनी को अधिक मेहनत करने के लिए प्रेशर देता है, जिससे किडनी के फेल होने का खतरा रहता है। जिन लोगों को किडनी से जुड़ी बीमारी है, उन्हें रेड मीट का सेवन करने की मनाही होती है।
इसे भी पढ़ेंः कॉपर-टी से जुड़ी इन 5 अफवाहों को आप मानती हैं सही? डॉक्टर से जानें इनकी सच्चाई
निष्कर्ष
एक्सपर्ट के साथ बातचीत के आधार पर यह कहा जा सकता है कि रेड मीट पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन इसका सेवन एक सीमित और संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में रेड मीट का सेवन करने से कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version