Doctor Verified

क्या रेड मीट खाने से वाकई कैंसर होता है? एक्सपर्ट से जानें इसकी सच्चाई

रेड मीट जैसे की लैंब, भेड़ का मांस और सूअर के मांस प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाए, तो इससे कैंसर होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रेड मीट खाने से वाकई कैंसर होता है? एक्सपर्ट से जानें इसकी सच्चाई


Red meat cause Cancer: रेड मीट यानी बड़े जानवरों का मांस खाने का ट्रेंड पिछले कुछ सालों में खूब बढ़ा है। भारत समेत विश्व के कई हिस्सों में आज भी बड़े चांव से रेड मीट पकाया और खाया जाता है। रेड मीट में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। यह सभी पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। रेड मीट को लेकर कई सवाल सर्च इंजन साइट गूगल पर मौजूद हैं। इन्हीं सवालों में से एक है क्या रेड मीट खाने से कैंसर हो सकता है? आइए जानते हैं इस मामले पर क्या कहती है स्टडी और विशेषज्ञ।

क्या रेड मीट खाने से कैंसर होता है?

ब्रिटिश हेल्थ सर्विस द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि रेड मीट जैसे की लैंब, भेड़ का मांस और सूअर के मांस प्रोटीन, विटामिन और खनिजों का एक अच्छा स्रोत है, और संतुलित आहार का हिस्सा बन सकता है। लेकिन बहुत अधिक मात्रा में रेड मीट खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा रेड मीट खाने से पेट के कैंसर का रिस्क भी बढ़ता है। अध्ययन के अनुसार रेड मीट का सेवन करने से कई अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि रेड मीट डायजेस्ट करने में परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से पेट में दर्द, कब्ज, उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है। रेड मीट खाने के बाद होने वाली इन परेशानियों को अगर इग्नोर कर दिया जाए, तो परेशानी बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या मिर्गी की समस्या जेनेटिक भी हो सकती है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में

Red-meat-cause-cancer-ins2

रेड मीट खाने से बढ़ता है डायबिटीज का खतरा

अध्ययन के मुताबिक बहुत से लोग प्रोटीन को रिप्लेस करने के लिए रेड मीट खाना पसंद करते हैं। जबकि प्रोसेस्ड और अनप्रोसेस्ड रेड मीट दोनों का ही सेवन करना डायबिटीज के जोखिम को बढ़ाते हैं। स्टडी की मानें तो नियमित तौर पर प्रोसेस्ड रेड मीट खाने से 46 प्रतिशत और अनप्रोसेस्ड मीट को नियमित तौर पर खाने से डायबिटीज होने का जोखिम 24 प्रतिशत तक बढ़ता है।

रेड मीट खाने के अन्य नुकसान 

  • रेड मीट खाना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक साबित हो सकता है। 

  • इसे खाने से कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम में गड़बड़ी हो सकती है, जिससे दिल की बीमारियों का भी खतरा बढ़ता है। 

  • इसे ज्यादा मात्रा में खाने से कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का भी खतरा बढ़ता है। 

  • रेड मीट का ज्यादा सेवन करने से  कोलोरेक्टल कैंसर के साथ ही साथ स्ट्रोक की भी आशंका बढ़ जाती है। 

  • यह पाचन से जुड़ी समस्याओं का भी कारण बन सकता है, जिससे खाना पचाने में कठिनाई हो सकती है। 

  • इसे ज्यादा मात्रा में खाने से किडनी और लिवर पर भी बल पड़ सकता है।

Image Credit: Freepik.com

Read Next

होली में मेहमानों को मिठाई की जगह खिलाएं शुगर फ्री फ्रूट कस्टर्ड, जानें इसके फायदे और रेसिपी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version