Expert

होली में मेहमानों को मिठाई की जगह खिलाएं शुगर फ्री फ्रूट कस्टर्ड, जानें इसके फायदे और रेसिपी

होली में लोगों को ज्यादा मिठाई खाने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में मेहमानों के लिए आप घर में बनाएं शुगर फ्री फ्रूट कस्टर्ड।   
  • SHARE
  • FOLLOW
होली में मेहमानों को मिठाई की जगह खिलाएं शुगर फ्री फ्रूट कस्टर्ड, जानें इसके फायदे और रेसिपी


Fruit Custard For Holi Special Recipe: होली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में मिठाइयां और गुजिया बनाना शुरू हो जाती हैं। घर में तैयार होने वाली अधिकतर मिठाइयों और गुजिया में चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। जब आप होली में मेहमानों के साथ गुजिया और मिठाइयों को सेवन करते हैं, तो इससे आपके ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह खतरनाक हो सकता है। इससे बचने के लिए आप इस बार की होली में कुछ अलग रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। अहमदाबाद की न्यूट्रिशनिस्ट स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लोगों के लिए शुगर फ्री फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी को शेयर किया है। इसे बनाना बेहद ही आसान होता है। साथ ही, इसमें कैलोरी की अधिक मात्रा होती है, जो आपके एनर्जी लेवल को बढ़ाने का काम करती है। इस होली में आप अपने मेहमानों के लिए चीनी से बनी स्वीट डिश की जगह फ्रूट कस्टर्ड बना सकते हैं। आगे जानते हैं इसके फायदे और बनाने का तरीका। 

फ्रूट कस्टर्ड के फायदे - Benefits Of Fruit Custard In Hindi 

फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए मौसमी फलों का उपयोग किया जाता है। इसमें विटामिन और मनिरल्स पाए जाते हैं। साथ ही, इससे डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर किया जा सकता है। होली के मौसम में अधिक गुजिया खाने से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। इससे बचने के लिए आप फ्रूट कस्टर्ड का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो आपकी पाचन क्रिया को बेहतर करते हैं। जो बच्चे फ्रूट्स का सेवन करने में आनाकानी करते हैं, उनके लिए भी यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। 

sugar free fruit custard in hindi

होली में फ्रूट कस्टर्ड बनाने की रेसिपी - How To Make Fruit Custard In Holi 

आवश्यक सामग्री

  • दूध - करीब 500 मिली
  • मखाने - करीब 15 से 20 ग्राम
  • बादाम -10 से 15 ग्राम
  • सेब - करीब100 ग्राम
  • केला - एक या दो 
  • चीकू - एक या दो
  • केसर - करीब 4 से 6 स्टैंड
  • खजूर - करीब 20 ग्राम
  • चिया बीज - करीब 10 से 15 ग्राम
  • इलाची पाउडर - 1 बड़ा चम्मच 

कस्टर्ड पाउडर बनाने का तरीका - How To Prepare Custard Powder In Hindi 

  • इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले दूध को गर्म करें। 
  • इसके बाद मखाने और छिले हुए बादाम को मिक्सी में पिसकर दूध में मिला दें। 
  • जब दूध हल्का गर्म होने लगे तो इसमें केसर और इलायची पाउडर को मिला दें।
  • इसके बाद आप दूध को ठंडा करें। 
  • अब एक अलग बाउल में कटे हुए सेब, केले और चीकू को रखें। 
  • इसके बाद इसमें करीब दो चम्मच चिया सीड्स मिलाएं।
  • अब इन फलों में पहले से तैयार कस्टर्ड मिल्क को डालें। 
  • आपका फ्रूट कस्टर्ड तैयार है, इसे ठंडा करके आप सर्व कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : होली पार्टी में पिएं पाइनएप्पल से बनी होममेड लस्सी, जानें इसके फायदे और रेसिपी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Smriti । Nutritionist (@dietkundali24)

न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार इस फ्रूट कस्टर्ड में 160 कैलोरी, 5 ग्राम प्रोटीन, 21 ग्राम कार्ब्स, 6 ग्राम फैट और 4 ग्राम फाइबर मिलते हैं। इसे आप होली में मेहमानों के आगे परोस सकते हैं। इससे ब्लड शुगर का लेवल नियंत्रित रहता है और आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। 

Read Next

होली पर मेहमानों के लिए बनाएं ये 4 ड्रिंक्स, हेल्दी होने के साथ रिफ्रेशिंग होगा फील

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version