क्या आप खाते हैं रेड मीट? बढ़ता है डायबिटीज का जोखिम, नई स्टडी में हुआ खुलासा

हाल ही में द लांसेट डायबिटीज एंड एंड्रोक्रिनेलॉजी में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक अनप्रोसेस्ड मीट खाने से टाइप 2 डायबिटीज होने का जोखिम बढ़ सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप खाते हैं रेड मीट? बढ़ता है डायबिटीज का जोखिम, नई स्टडी में हुआ खुलासा

मीट खाने के शौकीन बहुत से लोग होते हैं। बहुत से लोग रेड मीट खाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। लेकिन कई बार इसका ज्यादा सेवन करना शरीर को कई तरीकों से नुकसान भी पहुंचा सकता है। रेड मीट खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के साथ ही साथ हार्ट से जुड़ी बीमारियां भी बढ़ सकती हैं। क्या आप भी रेड मीट खाने के शौकीन हैं? अगर हां, तो सावधान हो जाएं। हाल ही में द लांसेट डायबिटीज एंड एंड्रोक्रिनेलॉजी में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक अनप्रोसेस्ड मीट खाने से टाइप 2 डायबिटीज होने का जोखिम बढ़ सकता है। 

बढ़ता है टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम 

स्टडी के वैज्ञानिकों की मानें तो दिनभर में 100 ग्राम तक मीट खाने से टाइप 2 डायबिटीज होने का जोखिम 10 फीसदी तक बढ़ता है। 19 लाख लोगों के डेटा  के आधार पर यह स्टडी की गई है। स्टडी के तहत लोगों को नियमित तौर पर 50 ग्राम प्रोसेस्ड मीट दिया जाता था। 10 सालों तक इनपर निगरानी करने के बाद यह सामने निकलकर आया कि रोजाना मीट खाने वाले लोगों में डायबिटीज का जोखिम 15 प्रतिशत तक बढ़ा है। 

रेड मीट खाने के नुकसान 

  • रेड मीट खाना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है। 
  • रेड मीट में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याएं बढ़ती हैं। 
  • इसे खाने से कई बार कैंसर का जोखिम भी बढ़ता है। 
  • इसका ज्यादा सेवन करना कई बार आपको मोटापे का भी शिकार बना सकती है। 
  • इसमें मिलने वाला सैचुरेटेड फैट स्ट्रोक के खतरे को भी बढ़ा सकता है। 
  • रेड मीट खाने से कुछ मामलों में एक्ने भी हो सकता है। 

टाइप 2 डायबिटीज से बचने के तरीके 

  • टाइप 2 डायबिटीज से बचने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए। 
  • इसके लिए आपको डाइट में नट्स और हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। 
  • इसके लिए आपको वजन को नियंत्रित रखने के साथ-साथ धूम्रपान करने से भी परहेज करना है। 
  • इसके लिए आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहने की जरूरत है। 

Read Next

Covid-19 Nasal Vaccine: अब नाक के अंदर लगेगी कोविड-19 की वैक्सीन, IIL ने की घोषणा

Disclaimer