Doctor Verified

एक से दूसरे व्यक्ति में कैसे फैलता है Mpox? इस तरह से करें बचाव

Mpox in Hindi: एमपॉक्स जानवरों से इंसानों, इंसानों से इंसानों में फैल सकता है। लेकिन, यह बीमारी एक से दूसरे व्यक्ति में कैसे फैलती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
एक से दूसरे व्यक्ति में कैसे फैलता है Mpox? इस तरह से करें बचाव


How Does Mpox Spread: एमपॉक्स एक वायरल संक्रमण है, जो एक से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकता है। मंकीपॉक्स वायरस के संपर्क में आने के 21 दिनों बाद लक्षण महसूस होने शुरू होते हैं। त्वचा पर दाने, फफोले और खुजली एमपॉक्स के लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा, Mpox होने पर तेज बुखार, सिरदर्द, लिम्फ नोड्स में सूजन और मांसपेशियों में दर्द भी हो सकता है। एमपॉक्स के ये लक्षण, 2-4 सप्ताह तक रह सकते हैं। इसलिए अगर आपको भी एमपॉक्स के लक्षण महसूस हो, तो इन्हें बिलकुल नजरअंदाज न करें। मंकीपॉक्स वायरस, कुछ जंगली जानवरों में होता है। यह संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने से लोगों में फैल सकता है। हालांकि, एमपॉक्स एक से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है। अगर स्वस्थ व्यक्ति, किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है तो वायरस, उसे भी अपनी चपेट में ले सकता है। लेकिन, एमपॉक्स एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता कैसे है? या Mpox कैसे फैलता है? आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं-

एक से दूसरे व्यक्ति में कैसे फैलता है एमपॉक्स?- How Does Mpox Spread in One Person to Another in Hindi

संक्रमित व्यक्ति के घाव संपर्क में आना

स्पर्श अस्पताल, यशवंतपुर के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. जॉन पॉल एम बताते हैं, “एमपॉक्स संक्रमित व्यक्ति के घाव के संपर्क में आने से फैल सकता है। अगर कोई स्वस्थ व्यक्ति, संक्रमित व्यक्ति के घाव या शरीर से निकलने वाले किसी तरल पदार्थ के संपर्क में आता है, तो इससे वह भी संक्रमित हो सकता है।”

निजी चीजों के संपर्क में आना

संक्रमित व्यक्ति के निजी चीजों के संपर्क में आने से भी एमपॉक्स फैल सकता है। अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के किसी निजी चीजों जैसे-बिस्तर, कपड़े या तैलिया आदि के संपर्क में आते हैं, तो इससे भी एमपॉक्स फैल सकता है।

इसे भी पढ़ें- तेजी से फैल रहा Mpox, इन 5 शुरुआती चेतावनी संकेतों को बिलकुल न करें नजरअंदाज

Mpox

सांस की बूंदों

नारायणा हेल्थ एसआरसीसी चिल्ड्रन हॉस्पिटल के कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन डॉ. नहल शाह बताते हैं, “एमपॉक्स संक्रमित व्यक्ति के श्वसन-तंत्र से निकली हुई बूंदों के संपर्क में आने से भी फैल सकता है। अगर कोई व्यक्ति, संक्रमित व्यक्ति के थूक या फिर किसी अन्य तरल पदार्थ के संपर्क में आ जाता है, तो इससे संक्रमण का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में आपको संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचना चाहिए।”

Mpox से बचने के उपाय

  • एमपॉक्स से बचने के लिए आपको स्वच्छता का पालन जरूर करना चाहिए। 
  • इस बीमारी से बचाव के लिए संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। 
  • एमपॉक्स से बचने के लिए संक्रमित व्यक्तियों के निजी चीजों के संपर्क में आने से बचना चाहिए।
  • इस बीमारी से बचने के लिए वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। 
  • साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोएं। संक्रमण से बचाव के लिए बार-बार हाथ धोने चाहिए।
  • संक्रमित व्यक्ति की त्वचा के संपर्क में आने से बचें। खासकर, अगर आपको त्वचा पर कोई चकत्ता या घाव नजर आए, तो उससे दूरी बनाकर रखें। 
  • इससे बचाव के लिए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। 
  • जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, वे मंकीपॉक्स वायरस की चपेट में आसानी से आ सकते हैं। खासकर, बुजुर्ग और बच्चे, इसकी चपेट में जल्दी आ जाते हैं। इसलिए अपनी डाइट का खास ख्याल रखें।

अगर आपको एमपॉक्स का कोई लक्षण महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। इसके लक्षणों को बिलकुल नजरअंदाज न करें। 

Read Next

Mpox Early Signs: तेजी से फैल रहा Mpox, इन 5 शुरुआती चेतावनी संकेतों को बिलकुल न करें नजरअंदाज

Disclaimer