
सेहतमंद रहने के लिए आपको डाइट में पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी जाती है। दरअसल, शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कई तरह के विटामिन और मल्टीविटामिन की आवश्यकता होती है। इसलिए बचपन से ही हमें फल खाने की सलाह दी जाती है। फलों में मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर और ब्रेन के फंक्शन को बेहतर करने में सहायक होते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो बाजार में आसानी से उपलब्ध होने वाला हरा सेब भी आपके ब्रेन फंक्शन को बेहतर करने में सहायक होता है। डायटिशियनय शिवाली गुप्ता ने हरे सेब के फायदों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि यह किस प्रकार हमारे ब्रेन के लिए उपायोगी होते हैं।
याददाश्त को बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें हरे सेब - Green Apple Benefits For Brain Function In Hindi
हरे सेब में कई आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इनमें डाइट्री फाइबर, विटामिन और विटामिन सी, पोटेशियम और एंटीऑक्सिडेंट जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। आगे जानते हैं इसके खाने से ब्रेन पर होने वाले फायदे।
ब्लड सर्कुलेशन करें बेहतर
हरे सेब क्वेरसेटिन से भरपूर होता है। क्वेरसेटिन एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो ब्लड सर्कुलेन को बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशर इम्प्रूव होता है। जिससे ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को पूर्ति होती है। इससे ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है। साथ ही, याददाश्त कमजोर नहीं होने की संभावना कम होती है।
न्यूरोप्रोटेक्टिव एंटीऑक्सीडेंट
हरे सेब में न्यूरोप्रोटेक्टिव एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसमें विटामिन सी और पॉलीफेनोल्स जैसे फाइटोन्यूट्रिएंट्स शामिल हैं। हरे सेब का नियमित सेवन आपके ब्रेन के सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकते हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से आपकी याददाशत में कमजोर नहीं होती है और न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
एकाग्रता को बढ़ाए
हरे सेब अपने कार्बोहाइड्रेट, विशेष रूप से फ्रुक्टोज जैसी नेचुरल शुगर के कारण यह नेचुरल एनर्जी को बढ़ाने में सहायक होता है। यह एनर्जी एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे आपको लंबे तक काम करने या पढ़ाई के दौरान फोकस करने में सहायता मिलती है।
कॉग्नेटिव रिसाइलेंस
हरे सेब में विटामिन बी6 और पोटेशियम सहित आवश्यक विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो कॉग्नेटिव रिसाइलेंस (निगेटिव प्रभाव को कम करना) में महत्वपूर्ण होते हैं। विटामिन बी6 न्यूरोट्रांसमीटर में अहम भूमिका निभाता है, जबकि पोटेशियम बीपी को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे ब्रेन को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है।
स्ट्रेस को कम करने में सहायक
लंबे समय तक स्ट्रेस ब्रेन फंक्शन और एकाग्रता के लिए खराब माना जाता है। लेकिन, हरे सेब में मौजूद एंजाइम्स नसों को शांत करने और स्ट्रेस को कम करने में मददगार होते हैं। इसके सेवन से स्ट्रेस धीरे-धीरे कम होने लगता है और ब्रेन की एक्टिविटी बेहतर होती है।
हरे सेब को आप डाइट में कैसे शामिल करें - How To Eat Green Apple in Hindi
- आप हरे सेब को स्मूदी बनाकर डाइट में शामिल कर सकते हैं।
- इसके अलावा, आप इसे अन्य फलों की तरह भी खा सकते हैं।
- इसे अन्य फ्रूट के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है।
- कुछ लोगों को हरे सेब का जूस पीना पंसद होता है।
इसे भी पढ़ें : खाली पेट सेब खाने से सेहत को होते हैं ये 6 फायदे, जानें किन लोगों को नहीं खाना चाहिए इसे
हरा सेब आपके ब्रेन फंक्शन और एकाग्रता के लिए आवश्यक होता है। आप ब्रेन एक्टिविटी को बेहतर करने के लिए इस सेब का सेवन कर सकते हैं। इसके पोषक तत्व आपको स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Read Next
शरीर में आयरन की कमी होने पर पिस्ता कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे बढ़ेगा हीमोग्लोबिन और आयरन
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version