
Can Diabetic Patient Eat Apple: डायबिटीज के मरीजों की सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि कौन सी चीजों का सेवन उनके लिए फायदेमंद है और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। खानपान से जुड़ी लापरवाही के कारण मरीजों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। डायबिटीज के मरीजों को हमेशा लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे फूड्स जिनमें कार्ब्स की मात्रा कम हो उनका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में शुगर के मरीजों में यह सवाल अक्सर उठता है कि क्या उन्हें सेब खाना चाहिए या नहीं? चूंकि सेब का स्वाद बेहद मीठा होता है इसलिए शुगर के मरीज इसका सेवन करने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। आइए एक्सपर्ट डॉक्टर से जानते हैं कि शुगर में सेब खाना चाहिए या नहीं?
डायबिटीज में सेब खा सकते हैं या नहीं?- Can Diabetic Patient Eat Apple in Hindi
चूंकि सेब स्वाद में मीठा होता है इसलिए डायबिटीज के मरीज इसका सेवन करने से पहले सोचते जरूर हैं। सेब में कार्ब्स की मात्रा भी होती है और इसमें फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। ओजस क्लिनिक के क्लिनिकल डायटीशियन डॉ वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि सेब में मौजूद फ्रुक्टोज फाइबर आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी 36 होता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए इसका सेवन पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है। शुगर के मरीज संतुलित मात्रा में सेब का सेवन कर सकते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा सेब खाने से उनकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: इलायची और मिश्री का एकसाथ सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे
शुगर में सेब खाते समय ध्यान रखें ये बातें
शुगर या डायबिटीज के मरीज सेब खा सकते हैं, लेकिन उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। बहुत ज्यादा सेब खाने से आपके शरीर का ब्लड शुगर और इंसुलिन का स्तर बिगड़ सकता है। डॉक्टर मरीजों को रोजाना 2 से 3 सेब का सेवन करने की सलाह देते हैं। सेब में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा सेब में कई ऐसे विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत देने का काम करते हैं। डायबिटीज के मरीजों को सेब खाते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए-
- आप कभी भी सेब का जूस न पिएं।
- सेब को छीलकर खाने की बजाय छिलके समेत खाएं।
- एक दिन में बहुत ज्यादा सेब न खाएं।
- बहुत ज्यादा पका हुआ सेब खाने की जगह कम पके सेब का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज में कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय
सेब का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आपने बचपन से यह कहावत सुनी होगी कि रोजाना एक सेब खाने से आपको डॉक्टर के पास जाने की नौबत नहीं आती है। शुगर के मरीजों के लिए भी सेब बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप टाइप 1 डायबिटीज जैसी समस्या से पीड़ित हैं, तो सेब का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version