Benefits of Eating Roasted Ajwain and Black Salt : आप सभी ने अजवाइन और काला नमक खाने से शरीर को होने वाले फायदे कई बार सुने होंगे, लेकिन क्या आप इन दोनों चीजों को साथ में खाने से होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए हैं। हम आपको भुनी हुई अजवाइन और काला नमक को साथ में मिलकर खाने से होने वाले लाभों के बारे में बताएंगे। बता दें कि इन लाभों के बारे में जानकारी हमें आयुर्वेदिक डॉक्टर Dr. Hitendra Singh Gautam B.A.M.S. (D.U.) से मिली है।
भुनी अजवाइन शरीर के लिए फायदेमंद कैसे?- How is Roasted Ajwain Beneficial for Body
अजवाइन में कई पोषक-तत्व पाए जाते हैं। इसमें कैल्शियम, सोडियम, कॉपर, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। साथ ही, भुनी हुई अजवाइन में फैटी एसिड और विटामिन-ए, के, सी, डी और ई भी होते हैं। ये सभी पोषक-तत्व शरीर को कई समस्याओं से बचाते हैं। खासकर की पेट की समस्याओं से बचाव में मदद करते हैं।
काला नमक शरीर के लिए फायदेमंद कैसे? - How is Black Salt Beneficial for Body
काले नमक में कई पोषक-तत्व होते हैं, जो शरीर को बहुत फायदे पहुंचाते हैं। इसमें सोडियम क्लोराइड, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, सोडियम सल्फेट, सोडियम बाइसल्फेट, सोडियम बाइसल्फाइट, सोडियम सल्फाइड, आयरन सल्फाइड आदि पोषक-तत्व होते हैं। इनसे शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। आइए अब इन दोनों चीजों को साथ में खाने से होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में काला नमक खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से
भुनी अजवाइन और काला नमक खाने के फायदे- Benefits of Eating Roasted Ajwain and Black Salt
वजन घटाने में फायदेमंद
बता दें कि भुनी अजवाइन और काला नमक मिलाकर खाने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। अगर आप एक्सरसाइज और सख्त डाइट फॉलो करने के बाद भी वजन नहीं घटा पा रहे हैं, तो इनके साथ भुनी अजवाइन और काला नमक के मिक्सचर का सेवन शुरू कर दें। इससे शरीर में मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और वजन घटाने में आसानी होगी। इस तरह आप आसानी से फैट बर्न कर सकते हैं।
इम्यूनिटी होगी बूस्ट
बता दें कि भुनी अजवाइन और काले नमक का कॉम्बिनेशन खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इस मिश्रण में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इनसे इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से आप खुद को मौसमी बीमारियों और संक्रमणों से बचा सकते हैं।
जोड़ों के दर्द से मिलेगी राहत
अगर आप जोड़ों के दर्द की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो भुनी अजवाइन और काले नमक का कॉम्बिनेशन खाने से शरीर को ढेरों फायदे हो सकते हैं। इन दोनों चीजों के सेवन से जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिलती है। जैसा हमने आपको बताया कि इस कॉम्बिनेशन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द और सूजन की समस्याओं से राहत दिला सकते हैं।
पाचन-तंत्र को होगा फायदा
भुनी अजवाइन और काले नमक का कॉम्बिनेशन पाचन-तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे पाचन शक्ति को मजबूत किया जा सकता है और पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव होता है। अगर आप इस कॉम्बिनेशन का रोजाना सेवन करते हैं, तो गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
भुनी अजवाइन और काला नमक का सेवन कैसे करें?- How to Consume Roasted Ajwain and Black Salt
अगर आप हेल्दी रहने के लिए अजवाइन और नमक के कॉम्बिनेशन का सेवन करना चाहते हैं, तो आपको अजवाइन को भून लेना है। अब गर्म पानी में भुनी हुई अजवाइन और काले नमक को अच्छी तरह मिला लें। आप रात में सोने से पहले इस पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को ढेरों फायदे हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- इन 3 चीजों को मिलाकर बनाएं आयुर्वेदिक पाचन चूर्ण, पेट दर्द और कब्ज से मिलेगी राहत
भुनी अजवाइन और काले नमक का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे पेट और शरीर की कई अन्य समस्याओं से बचा जा सकता है। आमतौर पर इस कॉम्बिनेशन का सेवन करने से आपको कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। यह पूरी तरह से नेचुरल रेमेडी है। इसके बाद भी अगर आपको कोई असुविधा महसूस हो रही है, तो इस कॉम्बिनेशन का सेवन बंद कर सकते हैं।