काला नमक (black salt in hindi), खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होता रहा है। हालांकि, बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो कि इसका सेवन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए करते हैं। जैसे कि वजन घटाने वाले लोग अपने पेट का मेटाबॉलिक रेट बढ़ाने के लिए काला नमक का सेवन करते हैं। कुछ लोग इस नमक को ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या में खाते हैं। माना जाता है कि इसके सेवन से शरीर का एसिड रिफ्लक्स कम होने लगता है और ये एसिड बाइल जूस के प्रोडक्शन को कम करता है। इसी प्रकार से काला नमक के फायदे कई हैं। पर सवाल यह है कि क्या आपको रोज खाली पेट काला नमक का सेवन करना चाहिए। क्या यह पेट की परतों के लिए फायदेमंद है। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से Ms. Veena V, Chief Clinical Dietician, Aster Whitefield Hospital, Bengaluru से।
काला नमक खाली पेट लेना कितना सही-Is it good to take black salt on an empty stomach
Ms. Veena V, बताती हैं कि खाली पेट सीमित मात्रा में काला नमक खाना आम तौर पर सुरक्षित होता है और पाचन संबंधी कुछ लाभ प्रदान कर सकता है। इसके विपरीत कोई अध्ययन या शोध नहीं किया गया है। काले नमक में सोडियम क्लोराइड के साथ-साथ आयरन सल्फाइड जैसे ट्रेस मिनरल होते हैं, जो इसे एक अलग स्वाद और रंग देते हैं। टेबल सॉल्ट के विपरीत, इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने वाले व्यक्तियों के लिए फायदेमंद हो सकती है। कुछ लोग पेट में एसिड के उत्पादन को बढ़ाने और पाचन में सहायता करने के लिए गर्म पानी में काला नमक मिलाते हैं।
इसे भी पढ़ें: चाय पीने के बाद क्यों होती है ब्लोटिंग? डॉक्टर से कारण जान करें ये बदलाव
यह पेट में कम एसिड बनने वाली समस्या यानी हाइपोक्लोरहाइड्रिया (hypochlorhydria) वाले लोगों के लिए मददगार हो सकता है, जो सूजन और अपच से जुड़ी एक स्थिति है। हालांकि, अत्यधिक सेवन गैस्ट्रिक लाइनिंग को परेशान कर सकता है या सोडियम असंतुलन को जन्म दे सकता है, खासकर किडनी या दिल की समस्याओं वाले लोगों में। इसलिए, खाली पेट थोड़ी मात्रा में काला नमक अधिकांश स्वस्थ व्यक्तियों के लिए सुरक्षित है, लेकिन ज्यादा और रेगुलर इसके सेवन से बचें।
टॉप स्टोरीज़
क्या रोज काला नमक खाना ठीक है-Is it ok to eat black salt everyday
अगर आप रोज काला नमक ले रहे हैं तो आपको इससे बचना चाहिए। दरअसल, काला नमक लैक्सेटिव गुणों से भरपूर है जिसका रोज सेवन पेट की नेचुरल मेटाबॉलिज्म और आंतों की गति को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, हमारे पेट को हर दिन लैक्सेटिव की जरूरत नहीं होती और अगर आप ऐसी चीजों का सेवन करते हैं तो पेट का अपना काम काज बिगड़ जाता है। इसके अलावा काला नमक में भले ही सोडियम, सफेद नमक की तुलना में कम हो लेकिन ज्यादा सेवन आपके लिए नुकसानदेह है। इससे शरीर में वॉटर रिटेंशन की स्थिति बन सकती है और शरीर में सूजन हो सकता है। इसके अलावा हाई बीपी के मरीजों को इस नमक के सेवन से नुकसान हो सकता है।
किन लोगों को काला नमक के सेवन से बचना चाहिए-Who should avoid having black salt everyday?
दो लोगों को काला नमक के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। पहले तो अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं तो काला नमक से सेवन से बचें। सलाद और चाट में भी काला नमक की मात्रा कम रखें और कोशिश करें कि सलाद बिना नमक के ही खा लें। दूसरा, अगर किसी को किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो उसे भी काला नमक के सेवन से बचना चाहिए। इससे दिक्कत और बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या कम नमक खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डाइटिशियन
आपको काला नमक के सेवन को काफी हद तक नियंत्रित करना चाहिए। इसके लिए पहले तो सलाद और फलों में काला नमक के सेवन को नियंत्रित करें। दूसरा, आप ये कर सकते हैं अपने स्नैक्स में काला नमक को डालना बंद करें। अगर आप पकोड़े या फिर किसी चीज में ऊपर से नमक डालकर खाते हैं तो इसे भी कम करें। ध्यान रखें कि आपको हर दिन 2300 मिलीग्राम यानी लगभग 1 चम्मच से ज्यादा सोडियम का सेवन नहीं करना चाहिए।