Deficiency of Sodium Disease: शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों का संतुलित मात्रा में सेवन करना चाहिए। शरीर में किसी भी एक पोषक तत्व की कमी के कारण परेशानियां बढ़ जाती है। इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। सोडियम भी शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। शरीर में सोडियम की कमी के कारण हाइपोनेट्रेमिया (hyponatremia) की समस्या हो सकती है। खून में सोडियम की मात्रा कम होने के कारण कई गंभीर परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, शरीर में सोडियम की कमी के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में।
शरीर में सोडियम की कमी से कौन से बीमारी होती है?- Disease Caused By Deficiency of Sodium in Hindi
शरीर में तरल पदार्थों की मात्रा ज्यादा या कम होने के कारण सोडियम की कमी का खतरा रहता है। शरीर को सोडियम मुख्य रूप से नमक और कुछ अन्य खाद्य पदार्थों के माध्यम से मिलता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "शरीर में सोडियम एलेक्ट्रोलाइट की तरह काम करता है। शरीर में सोडियम की कमी को मेडिकल में हाइपोनेट्रेमिया के नाम से जाना जाता है। इसका काम ब्लड प्रेशर को ठीक रखने से लेकर मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को सही ढंग से काम करने में मदद करना होता है। शरीर में सोडियम की कमी के कारण कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है।"
इसे भी पढ़ें: शरीर में सोडियम की कमी (हाइपोनेट्रिमिया) के क्या लक्षण हैं ? जानें इसके खतरे और बचाव के तरीके
शरीर में सोडियम की कमी होने पर तरल पदार्थों का संतुलन बिगड़ जाता है। इसकी वजह से मांसपेशियों और तांत्रिक तंत्र से जुड़ी परेशानियों के अलावा ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होने का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टर कहते हैं, वयस्क व्यक्ति के शरीर में सोडियम की सामान्य मात्रा 135 से 145 mEq/L होनी चाहिए। इससे कम या अधिक मात्रा में सोडियम सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या कम नमक खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डाइटिशियन
शरीर में सोडियम की कमी के कारण इन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है-
- ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होना
- मांसपेशियों से जुड़ी समस्या
- मिर्गी और झटके
- लगातार सिरदर्द
- शरीर में झनझनाहट बनी रहना
- मतिभ्रम होना या कोमा
- शारीरिक कमजोरी और थकान
सोडियम की कमी पूरा करने के उपाय- Tips To Prevent Sodium Deficiency in Hindi
शरीर में सोडियम की कमी पूरा करने के लिए आपको डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खराब जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट का सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी का खतरा रहता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक रोजाना कम से कम 5 ग्राम नमक का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा शरीर में सोडियम की कमी के लक्षण दिखने पर ओस्मोलेलिटी ब्लड टेस्ट और यूरिन टेस्ट कराना चाहिए।
(Image Courtesy: freepik.com)