Sodium Deficiency Test: शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए तमाम तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। शरीर को ये पोषक तत्व खाद्य पदार्थों के माध्यम से मिलते हैं। डाइट में पोषक तत्वों से युक्त फूड्स के एकमी के कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियों और परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए सोडियम की भी पर्याप्त मात्रा होनी जरूरी है। आमतौर पर नमक से शरीर को सोडियम मिलता है। शरीर में सोडियम की कमी होने पर गंभीर परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं, शरीर में सोडियम की कमी का पता लगाने के लिए कौन सी जांच की जाती हैं और इसका नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए?
सोडियम की कमी होने पर कौन सा टेस्ट होता है?- Sodium Deficiency Test in Hindi
सोडियम शरीर के तापमान, खाद्य पदार्थों के पाचन, वातावरणीय संतुलन के साथ स्वास्थ्य को ठीक रखने और शरीर को हेल्दी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है या फिर इसमें कमी होती है, तो कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "सोडियम की कमी होने पर शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं, इन लक्षणों को सही समय पर पहचानकर उचित कदम उठाना चाहिए। डॉक्टर सोडियम की कमी को चेक करने के लिए ब्लड टेस्ट की सलाह देते हैं। ब्लड में सोडियम की मात्रा की जांच इस स्थिति में की जाती है।"
इसे भी पढ़ें: क्या कम नमक खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डाइटिशियन
सोडियम की कमी की जांच
1. सीरम सोडियम टेस्ट (Serum Sodium Test)- यह टेस्ट ब्लड में सोडियम की जांच करने के लिए किया जाता है। सामान्यत: डॉक्टर के सलाह पर, बीमारी के लक्षणों के दिखने पर यह टेस्ट किया जाता है।
2. पेशाब में सोडियम की जांच (Urinary Sodium Test)- इस टेस्ट में पेशाब या मूत्र में सोडियम की मात्रा की जांच की जाती है। इस जांच से रक्त की सामान्य सोडियम मात्रा को समझने में मदद मिलती है।
3. प्रोसीजर टेस्ट (Procedure Test)- कभी-कभी, सोडियम की मात्रा की जांच करने के लिए प्रोसीजर टेस्ट किया जाता है, इसमें किडनी, इन्फेक्शन आदि पैरामीटर शामिल होते हैं।
इसे भी पढ़ें: शरीर में सोडियम की कमी से कौन से रोग होते हैं? जानें डॉक्टर से
उम्र के हिसाब से सोडियम का नॉर्मल लेवल- Normal Sodium Level By Age in Hindi
शरीर में सोडियम का स्तर उम्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। शारीरिक स्थिति, बीमारी और खानपान के हिसाब से भी इसकी मात्रा हर व्यक्ति में अलग-अलग होती है-
- बच्चे (0-1 वर्ष): 135-146 मिलीग्राम/लीटर
- बच्चे (1-12 वर्ष): 136-145 मिलीग्राम/लीटर
- किशोर और युवा (13-17 वर्ष): 135-145 मिलीग्राम/लीटर
- वयस्क (18 वर्ष और उससे ऊपर): 135-145 मिलीग्राम/लीटर
शरीर में सोडियम की कमी को मेडिकल में हाइपोनेट्रेमिया के नाम से जाना जाता है। इसका काम ब्लड प्रेशर को ठीक रखने से लेकर मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को सही ढंग से काम करने में मदद करना होता है। शरीर में सोडियम की कमी के कारण कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। इसके लक्षण दिखने पर डॉक्टर की सलाह लेकर जांच जरूर कराएं।
(Image Courtesy: freepik.com)