Sleeping Tips For Elderly People In Hindi: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे लोगों की नींद कम होती जाती है। बढ़ती उम्र में लोग अक्सर आधी रात तक जगते हैं और सुबह जल्दी उठ जाते हैं। इस तरह की जीवनशैली बिल्कुल सही नहीं है। उम्र चाहे जो भी हो, हर व्यक्ति को पर्याप्त नींद चाहिए। सवाल है एक व्यक्ति के लिए कितनी नींद पर्याप्त होती है? वैसे तो इसका कोई सटीक जवाब नहीं है। क्यांकि, हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है, उनकी शारीरिक जरूरतें, स्वास्थ्य और फिटनेस अलग-अलग होते हैं। ऐसे में हर व्यक्ति की नींद की जरूरत भी अलग हो सकती है। इसके बावजूद, विशेषज्ञों की सलाह है कि एक दिन में व्यक्ति को 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। यह नियम बुजुर्गों पर भी लागू होती है। अगर वे रोजाना पर्याप्त नींद (Raat Ko Neend Na Aaye To Kya Karen) न लें, तो इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए क्या कर सकते हैं? यहां हम आपको दे रहे हैं कुछ जरूरी (Neend Ke Liye Kya Kare) टिप्स। इन्हें जरूर फॉलो करें।
बढ़ती उम्र में अच्छी नींद लेने के टिप्स- Sleeping Tips For Elderly People In Hindi
बेड टाइम फिक्स करें
बढ़ती उम्र में बहुत जरूरी है कि हर व्यक्ति अपने सोने के टाइम को फिक्स करें। दरअसल, यंग एज में लोगां के सोने का पैटर्न बहुत अलग होता है। ऐसा वर्क कल्चर और खराज जीवनशैली की वजह से होता है। लेकिन, इस उम्र में अक्सर लोगां को बीमारियों का जोखिम कम होता है। जबकि, बढ़ती उम्र में खराब स्लीपिंग पैटर्न के कारण बीमारियां हो सकती है। इसलिए, बढ़ती उम्र में हर व्यक्ति को चाहिए कि अपने सोने का शिड्यूल फिक्स करें। इससे नींद आने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: अच्छी नींद के लिए सोने से पहले करें ये 7 काम, सुबह उठेंगे फ्रेश और एनर्जेटिक
गुनगुने पानी से शॉवर लें
बढ़ती उम्र के लोगों को रात को सोने से पहले जरूरी है कि गुनगुने पानी से शॉवर लें। दरअसल, हर व्यक्ति पूरा दिन काम करता है और देर शाम तक थकान से भर जाता है। वहीं, अगर व्यक्ति रात को सोने से वॉर्म शॉवर लेता है, तो बॉडी की मसल्स रिलैक्स होती है और माइंड भी शांत होने लगता है। ऐसे में रात को बहुत अच्छी और गहरी नींद आने में मदद मिलती है। रोजाना रात को गुनगुने पानी से नहाने की आदत को जीवनशैली का हिस्सा बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: उम्र बढ़ने के साथ आपको भी हो रही है नींद ना आने की समस्या तो, अपनाएं ये 6 उपाय
बेड की लाइट बुझाकर सोएं
कुछ लोगों की आदत होती है कि वे देर रात तक अपने कमरे की लाइट जलाक रखते हैं। वहीं, ऐसे लोगों की कमी भी नहीं है, जो पूरी-पूरी रात मोबाइल में बिता देते हैं। ध्यान रखें, बढ़ती उम्र में नींद आना थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए, जरूरी है कि रात को सोने से पहले अपने बॉडी और माइंड को शांत रखें। इसके लिए, कमरे की बत्तियां बुझा लें और कुछ देर के लिए आंखें बंद कर लें। फोन को भी खुद से दूर करें। बेहतर होगा कि जिस कमरे में आप सोते हैं, उसे कमरे में फोन, टैब या कंप्यूटर न रखें। ये नींद को डिस्ट्रैक्ट करने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
इसे भी पढ़ें: बढ़ती उम्र के साथ कम होने लगी है नींद तो ये हो सकते हैं कारण
दोपहर को सोने से बचें
कुछ लोगों की आदत होती है कि वे रोजाना दोपहर को नैप लेना नहीं भूलते हैं। उन्हें लगता है कि इससे बॉडी रिलैक्स होती है और शाम के समय एक्टिव रहने के लिए तैयार हो जाती है। जबकि, बढ़ती उम्र में दोपहर को सोने की आदत सही नहीं है। हां, अगर आपको रात को सोने में दिक्कत नहीं होती है, तो आप निश्चित तौर पर दोपहर को सो सकते हैं। वहीं, अगर आपको दोपहर को सोने के बाद रात को नींद नहीं आती है, तो बेहतर होगा कि आप दोपहर को सोने से बचें। ऐसा करने से आप पूरा दिन काम करके थकान से भर जाएंगे, जिससे रात को सोने में किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी।
सोने से पहले हैवी मील न लें
विशेषज्ञों की मानें, तो रात को सोने से करीब तीन घंटे पहले तक कुछ भी नहीं खाना चाहिए। जब आप सोने से पहले हैवी मील लेते हैं, तो इससे सोने में दिक्कत आती है। दरअसल, रात को सोने से ठीक पहले हैवी मील लेने से पाचन क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले हैवी मील लेंगे, तो इससे मोटापे का रिस्क भी बढ़ जाता है। बुजुर्गों के लिए यह कंडीशन सही नहीं है।
All Image Credit: Freepik