
उम्र बढ़ने के साथ अनिद्रा की समस्या कॉमन हो जाती है पर अगर आप नींद पूरी नहीं करेंगे तो आपको लो एनर्जी, घबराहट, अपच आदि समस्याएं होने लगेंगी। यही नहीं पूरे दिन आप काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे और सिर में दर्द हो सकता है। अनिद्रा की समस्या का इलाज समय पर न किया जाए तो ये समस्या बढ़ सकती है इसलिए चिकित्सा सहायता लें। आपको अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए आप मेडिटेशन, अच्छी डाइट आदि उपाय अपना सकते हैं। इस लेख में हम अनिद्रा की समस्या को दूर करने वाले उपायों पर चर्चा करेंगे।
image source:google
अनिद्रा की समस्या दूर करे मेडिटेशन (Meditation helps you to sleep)
अगर आपको अनिद्रा की समस्या है तो आपको मेडिटेशन का सहारा लेना चाहिए। मेडिटेशन करने से स्ट्रेस भी कम होता है और अनिद्रा की समस्या भी दूर होती है। अगर आप अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए मेडिटेशन को चुन रहे हैं तो एक समय फिक्स करें। शुरूआत में 10 से 15 मिनट मेडिटेशन करें फिर 30 मिनट तक बढ़ा सकते हैं। एक दिन में आप 30 से 40 मिनट मेडिटेशन कर सकते हैं, सुबह का समय मेडिटेशन के लिए अनुकूल माना जाता है। अगर आप हाई बीपी के मरीज है तो आपको मेडिटेशन करना अवॉइड करना चाहिए।
- मेडिटेशन के लिए शांत जगह ढूंढें, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठ जाएं।
- अब आंखों को बंद कर लें और सांस को अंदर लेते हुए बाहर छोड़ें।
- सांस छोड़ते हुए आपको उसे महसूस भी करना है, इस दौरान आप पॉजिटिव सोचें।
- सांस छोड़ने के साथ सामान्य मुद्रा में आ जाएं फिर रिपीट करें।
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज रोग का आपकी नींद पर कैसे पड़ता है असर? डॉक्टर से जानें शुगर के मरीजों को होने वाली नींद की समस्याएं
अनिद्रा की समस्या से बचने के उपाय (How to prevent insomnia)
- अगर आपके कमरे में ध्यान भटकाने वाली चीजें हैं तो आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है इसलिए इनसे बचें।
- अगर आप दिन में ज्यादा देर सोते हैं तो भी आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
- तेज आवाज में गाने सुनना या मूड के मुताबिक रात को गाने सुनने से भी अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
अनिद्रा से बचना है तो तेज आवाज में गानें न सुनें (Avoid loud music)
image source:google
आपको कम वॉल्यूम में गाने सुनना चाहिए। तेज वॉल्यूम में गाने सुनने से कानों में बेहरेपन के लक्षण नजर आ सकते हैं और अनिद्रा की समस्या बढ़ सकती है। आज के समय में ज्यादातर युवा तेज आवाज़ में गाने सुनना पसंद करते हैं खासकर रात के दौरान पर इस आदत से वो अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं और ये समस्या उम्र बढ़ने के साथ बढ़ सकती है। डॉक्टर की मानें तो तेज आवाज में गाने सुनने के कारण आपका माइंड डिस्ट्रैक्ट होता है और सोने के लिए जिम्मेदार हार्मोन मेलेटोनिन का फॉर्मेशन सही मात्रा में नहीं हो पाता जिसके कारण आप अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं, उम्र बढ़ने के साथ इस समस्या का इलाज मुश्किल हो जाता है इसलिए इस आदत को आज ही छोड़ दें।
इसे भी पढ़ें- रात को सोने से पहले पैर धोने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में
अनिद्रा की समस्या को कैसे दूर करें? (How to get rid of insomnia)
1. रोजाना व्यायाम करें, वॉक पर जाएं। आपको रात के समय एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए।
2. अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए जंक फूड का सेवन न करें, ज्यादा तला-भुना खाना न खाएं।
3. आपको रोजाना डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए, गहरी सांस भरने से रात को नींद अच्छी आती है।
4. अगर आपको अच्छी नींद लेना है तो रात को कमरे में अंधेरा रखें और कमरे का तापमान ज्यादा गरम या ठंडा न रखें।
5. अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए कैफीन का सेवन न करें, खासकर सोने से 2 घंटे पहले चाय या कॉफी न पिएं।
6. आज के समय में गैजेट्स का प्रयोग आम हो गया है पर आपको अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए कमरे से गैजेट्स को दूर रखना है।
आपको हर दिन 8 से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए, उम्र बढ़ने के साथ नींद की जरूरत और भी बढ़ जाती है क्योंकि आपके शरीर को ज्यादा काम के लिए ज्यादा एनर्जी चाहिए और ज्यादा एनर्जी के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेना जरूरी है, इन उपायों से भी अनिद्रा की समस्या दूर न हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।
main image source:google