रोजाना गर्म पानी से नहाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

Hot Water Bath Benefits: रोजाना गर्म पानी से नहाना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और नींद भी अच्छी आती है। जानें गर्म पानी से नहाने के फायदे -
  • SHARE
  • FOLLOW
रोजाना गर्म पानी से नहाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे


Hot Water Bath Benefits In Hindi: सर्दियों में गर्म पानी से नहाना सामान्य बात है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। गर्म पानी से नहाने से शरीर में गर्माहट पहुंचती है और ठंड का एहसास नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्म पानी से नहाना आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। जी हां, रोजाना गर्म पानी से नहाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। दरअसल, गर्म पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मांसपेशियां के दर्द से राहत मिलती है। इसके साथ ही, गर्म पानी से नहाने से अनिद्रा की शिकायत भी दूर होती है। तो चलिए, जानते हैं रोजाना गर्म पानी से नहाने के फायदे (Garam Pani Se Nahane Ke Fayde) -  

रोज गर्म पानी से नहाने के फायदे - Benefits Of Taking Hot Water Bath Daily In Hindi 

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है

गर्म पानी से नहाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। हॉट वाटर फुट बाथ थेरपी पर हुए एक अध्ययन के अनुसार, गर्म पानी में करीब 10 से 15 मिनट तक पैर डुबो कर रखने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार देखने को मिल सकता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होने पर कई बीमारियों से बचाव होता है।  

हाइपरटेंशन का रिस्क कम होता है

गर्म पानी से नहाना हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। जर्नल हार्ट (Journal Heart) में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, रोजाना गर्म पानी से नहाना हमारी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को ठीक करने के लिए फायदेमंद होता है। गर्म पानी से नहाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में काफी मदद मिल सकती है। हालांकि, अगर आपको दिल की बीमारी है, तो आपको गर्म पानी से नहाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।  

इसे भी पढ़ें: क्या रात में नहाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

अनिद्रा की शिकायत दूर होती है 

अगर आपको नींद से जुड़ी समस्या है, तो गर्म पानी से नहाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे आपको अच्छी और गहरी नींद लेने में मदद मिल सकती है। गर्म पानी से नहाने से मांसपेशियों में तनाव कम होता है और शरीर को आराम मिलता है। यह आपको शारीरिक और मानसिक रूप से रिलैक्स महसूस कराने में मदद करता है। गर्म पानी से नहाने से नींद न आने और थकान की समस्या से राहत मिलती है। 

Garam-Pani-Se-Nahane-Ke-Fayde

सिरदर्द से राहत मिलती है

गर्म पानी से नहाने से सिरदर्द से राहत मिल सकती है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की वेबसाइट पर मौजूद एक रिसर्च के मुताबिक, गर्म पानी से नहाने से तनाव के कारण होने वाले सिरदर्द से राहत मिल सकती है। अगर आपको तनाव की वजह से सिरदर्द महसूस हो रहा है, तो गर्म पानी से नहाने से आपकी यह समस्या कम हो सकती है। 

मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलती है

गर्म पानी से नहाने से मांसपेशियों के दर्द और अकड़न से राहत से मिल सकती है। अगर वर्कआउट करने के बाद आपको मांसपेशियों में दर्द की समस्या होती है, तो गर्म पानी से नहाने से यह समस्या कम हो सकती है। इतना ही नहीं, अगर आप गर्म पानी में आधे घंटे तक पैर डुबोकर बैठते हैं, तो इससे भी आपको दर्द से काफी राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: हमेशा नहाने के बाद ही खाना क्यों खाना चाहिए? जानें खाने के बाद नहाने के नुकसान

रोजाना गर्म पानी से नहाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन अगर आप किसी गंभीर बीमारी या समस्या से ग्रस्त हैं, तो गर्म पानी से नहाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Read Next

ज्यादा ठंड लगती है तो अपनाएं ये उपाय, जल्द मिलेगा आराम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version