ज्यादा ठंड लगती है तो अपनाएं ये उपाय, जल्द मिलेगा आराम

सर्दियों के मौसम में यदि आपको भी लगती है ज्यादा ठंड तो आपको भी घरेलू उपाय अपनाकर शरीर को गर्म रखना चाहिए।  
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादा ठंड लगती है तो अपनाएं ये उपाय, जल्द मिलेगा आराम


सर्दियों में ठंड का मौसम होता है, लेकिन कुछ लोगों को ज्यादा ही ठंड लगती हैं। अंदुरूनी रूप से कमजोर होने की वजह से लोगों को अधिक ठंड लगती हैं। ऐसे लोगों को सर्दी से बचाव करना चाहिए। सर्दी में लापरवाही करने से सर्दी जुकाम,  बुखार व सिरदर्द हो सकता है। अगर आपको भी सर्दी में ज्यादा ठंड लगती  है तो आपको कुछ घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। इन उपायों से आप शरीर को गर्म रखते हुए सर्दी में होने वाली बीमारियों से भी खुद की सुरक्षा कर सकते हैं। आगे जानते हैं ठंड से बचने के उपायों के बारे में। 

गर्म कपड़े पहनें 

सर्दी में गर्म कपड़े पहनना बेहद आवश्यक है। कई लोग सर्दियों में भी गर्म कपड़े नहीं पहनते हैं। जबकि ठंड आते ही लोगों को गर्म कपड़े पहनना शुरू कर देना चाहिए। अगर आपको ज्यादा ऊनी कपड़े पहनना पसंद नहीं है तो आप अंदर से बॉडी वार्मर भी पहन सकते हैं। इससे आपके शरीर को गर्माहट मिलती है। 

इसे भी पढ़ें : ठंड से बचने के लिए क्या खाना चाहिए? जानें सर्दियों में गर्म रखने वाले 5 फूड्स

शहद का सेवन करें

शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। इससे आपकी इम्युनिटी पावर बढ़ती है। सर्दियों में ठंड के प्रकोप से बचने के लिए आप नियमित रूप से शहद का सेवन कर सकते हैं। शहद को आप सुबह के समय गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। इसके सेवन से आपको गले में दर्द और खराश से आराम मिलता है। 

एक्सरसाइज करें 

एक्सरसाइज करने से शरीर में रक्त का संचार सही होता है और शरीर के अंदर एनर्जी आती है। कुछ एक्सरसाइज करने से शरीर में गर्मी आती है। इसके लिए आप घर में ही एक जगह पर खड़े होकर हल्के हल्के दौड़े। शुरूआत में आप दो या तीन मिनट दौड़ने का प्रयास करें। इसके अलावा प्राणायाम से भी शरीर का तापमान बैलेंस होता है। योग में आप सूर्यनमस्कार भी ट्राई कर सकते हैं। इससे शरीर में गर्माहट आती है और आपका पूरा शरीर एक्टिव होता है। 

अदरक, गुड़ और घी को मिलाकर खाएं

सर्दियों के मौसम में ज्यादा ठंड लगने पर आप अदरक को पीसकर उसे गुड़ के साथ मिलाएं। इसके बाद इसमें घी को मिलाते हुए तेज आंच में गर्म कर लें। जब गुण तरल बनने लगे तो इसकी कैंडी बना लें। जब भी आपको ठंड लगे तो इसकी एक गोली खा लें। ठंड में आराम मिलेगा और शरीर में गर्मी आएगी। 

इसे भी पढ़ें : सर्दियों में बढ़ जाता है इन 5 समस्याओं का खतरा, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय

गर्म दूध और हल्दी 

हल्दी की तासीर गर्म होती है। गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीने से आपको ठंड में राहत मिलती है। साथ ही आप सर्दी में होने वाले बैक्टीरियल व वायरल इंफेक्शन से भी बच जाते हैं। 

 

Read Next

मुंह खोलकर सोने से सेहत को होते हैं कई गंभीर नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version