Doctor Verified

शरीर में फोलेट की कमी पता करने के लिए कौन सा टेस्ट होता है? जानें डॉक्टर से

Folate Deficiency Test: शरीर में फोलेट की नॉर्मल मात्रा 2.5-20 (ng/mL) और RBC के लिए इसकी नॉर्मल रेंज 140 to 628 ng/mL या 317 to 1,422 nmol/L होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में फोलेट की कमी पता करने के लिए कौन सा टेस्ट होता है? जानें डॉक्टर से


Folate Deficiency Test Name: शरीर को बीमारियों से बचाने और हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट का सेवन करना चाहिए। खानपान में गड़बड़ी और शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। फोलिक एसिड भी शरीर के लिए जरूरी होता है। फोलिक एसिड (Folic Acid) को विटामिन बी9 और फोलेट भी कहा जाता है। शरीर में इसका काम रेड सेल्स और डीएनए बनाने का होता है। इसके अलावा शरीर में भोजन को ब्रेक करने और ग्लूकोज में बदलने में भी मदद करता है। महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान फोलिक एसिड की कमी का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में फोलिक एसिड या फोलेट की कमी के कारण कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। आइए इस लेख में जानते हैं, शरीर में फोलिक एसिड की कमी का पता लगाने के होने वाले टेस्ट के बारे में।

फोलेट की कमी के लिए कौन सा टेस्ट होता है?- Folate Deficiency Test Name in Hindi

फोलेट विटामिन बी9 का ही एक प्रकार होता है। शरीर में इसकी कमी के कारण एनीमिया, कमजोरी, प्रेग्नेंसी के दौरान दिक्कतें और इंफर्टिलिटी जैसी गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। फोलिक एसिड टेस्ट के माध्यम से शरीर में फोलेट या फोलिक एसिड की मात्रा का पता लगाया जाता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "शरीर में फोलेट की सामान्य मात्रा 2.5 - 20 (ng/mL) और रेड ब्लड सेल्स के लिए इसकी नॉर्मल रेंज 140 to 628 ng/mL या 317 to 1,422 nmol/L होती है। शरीर में फोलिक एसिड की कमी का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट किया जाता है। कम्प्लीट ब्लड काउंट के माध्यम से भी शरीर में फोलिक एसिड की कमी का पता लगाया जा सकता है।"

Folate Deficiency Test Name

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में फोलिक एसिड कब लेना चाहिए? डॉक्टर से जानें इसका सही समय और स्त्रोत

इस टेस्ट को करने के लिए ब्लड सैंपल लिया जाता है। सुबह खाली पेट बिना कुछ खाए ब्लड सैंपल देने से टेस्ट के रिजल्ट्स ज्यादा सही आते हैं। टेस्ट कराने के 6 से 8 घंटे पहले तक आपको भोजन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा अगर आप किसी गंभीर बीमारी या समस्या से पीड़ित हैं, तो टेस्ट से पहले डॉक्टर को इसके बारे में जरूर बताएं। एक्सपर्ट डॉक्टर की देखरेख में फोलेट की कमी का टेस्ट कराना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: फोलिक एसिड की कमी के संकेत हैं शरीर में ये 4 बदलाव, जानें क्‍यों जरूरी है ये विटामिन

शरीर में फोलेट की कमी के लक्षण- Folate Deficiency Symptoms in Hindi

शरीर में फोलेट की कमी होने पर कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। अगर आपको भी ये लक्षण दिखते हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेकर फोलेट की कमी की जांच जरूर कराएं-

  • बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी
  • हाथ और पैर में चुभन महसूस होना
  • हाथ और पैर सुन्न होना
  • मुंह में छाले होना
  • ऊर्जा की कमी
  • मांसपेशियों में कमजोरी
  • किसी चीज को देखने में परेशानी
  • डिप्रेशन और भ्रम होना
  • जीभ लाल होना और दर्द

हेल्दी और बैलेंस डाइट का सेवन करने से आप शरीर में फोलिक एसिड या फोलेट की कमी से बच सकते हैं। शरीर में फोलेट की कमी दूर करने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे- पालक, मेथी आदि शामिल करें। इसके अलावा चुकंदर, संतरा, टमाटर, खरबूज, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, अखरोट, मक्के की रोटी और मूंगफली का सेवन जरूर करें। फोलेट की कमी के लक्षण दिखने पर इन्हें नजरअंदाज करने से बचें। लक्षण दिखते ही डॉक्टर की सलाह लेकर उचित कदम उठाने से आप गंभीर रूप से इसका शिकार होने से बच सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

पैरों में झुनझुनाहट और सुन्नपन क्यों होता है? जानें इसके 3 कारण

Disclaimer