Doctor Verified

क्या कम नमक खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डाइटिशियन

Effect of Lower Salt Intake on Health: नमक का बहुत कम सेवन करना भी शरीर के लिए नुकसानदायक होता है, जानें इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या कम नमक खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डाइटिशियन

Effect of Lower Salt Intake on Health: शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डाइट में हर तरह के पोषक तत्वों और गुणों से भरपूर फूड्स को शामिल करने से आपको बहुत फायदा मिलता है। कई बार लोग शरीर को हेल्दी बनाने के लिए कुछ चीजों का सेवन करना बंद कर देते हैं या कम कर देते हैं। ऐसा करने से शरीर में कुछ चीजों की कमी का खतरा बढ़ जाता है। डाइट में नमक संतुलित मात्रा में होना चाहिए। लेकिन गलतफहमी या जानकारी की कमी के कारण लोग नमक का सेवन बिलकुल बंद कर देते हैं। इससे भी शरीर को कुछ नुकसान पहुंच सकते हैं। नमक आयोडीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। शरीर में आयोडीन की कमी के कारण कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। नमक का बहुत कम या ज्यादा सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। आइये इस लेख में विस्तार से हैं कम नमक खाने से होने वाले नुकसान के बारे में।

कम नमक खाने के नुकसान- Side Effects of Lower Salt Intake in Hindi

नमक सोडियम, आयोडीन, क्लोराइड और इलेक्ट्रोलाइट्स का मुख्य सोर्स होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "बहुत कम मात्रा में नमक खाने से शरीर में इंसुलिन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं और ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है। यही नहीं कम नमक खाने से आपको पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।"

Effect of Lower Salt Intake on Health

इसे भी पढ़ें: रोजाना सेंधा नमक खाने से होते हैं ये 5 फायदे, जानें इसके नुकसान भी

कम नमक खाने के नुकसान-

1. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन

कम नमक खाने से आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन हो सकता है। इसकी वजह से मांसपेशियों में ऐंठन, कमजोरी और दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

2. शरीर में आयोडीन की कमी

नमक का बहुत कम सेवन करने से शरीर में आयोडीन की कमी हो सकती है। आयोडीन की कमी के कारण आपको घेंघा जैसी बीमारियों का खतरा रहता है। नमक आयोडीन का मुख्य सोर्स माना जाता है।

3. ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा

नमक का कम सेवन करने से शरीर में इंसुलिन प्रोडक्शन खराब होता है, इसकी वजह से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है।

4. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा

नमक कम खाने से शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। इसकी वजह से शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है।

5. हाइपोथायरायडिज्म की समस्या का खतरा

नमक कम खाने से शरीर में आयोडीन की कमी हो सकती है। इससे थायराइड ग्लैंड ठीक ढंग से काम नहीं कर पाता है, इसी कारण हाइपोथायरायडिज्म की समस्या का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: Salt Side Effects: ज्यादा नमक खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान

नमक का बहुत ज्यादा या बहुत कम सेवन दोनों ही शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। रोजाना संतुलित मात्रा में नमक का सेवन आपको फायदा मिलता है। एक वयस्क व्यक्ति को हर दिन 2300 मिलीग्राम से ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे ज्यादा नमक खाने से शरीर को गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

क्या आप भी पीते हैं टी बैग वाली चाय? हो सकते है ये गंभीर नुकसान

Disclaimer