Side Effects of Eating Too Much Salt: नमक के बिना हमारी जिदंगी अधूरी होती है। इसका सही मात्रा में ही सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। नमक 40 प्रतिशत सोडियम और 60 प्रतिशत क्लोराइड से बना है, जो शरीर में पानी और मिनरल्स का बैलेंस बनाने में मदद करते हैं। इसको ज्यादा खाने से शरीर में कई तरह की बीमारियां लग सकती हैं। कई लोग खाने में उपर से नमक डालकर खाना काफी पसंद करते हैं। आपको बता दें, ऐसा नियमित करना शरीर के लिए काफी हानिकरक हो सकता है। आइए जानते हैं ज्यादा नमक खाने के नुकसान के बारे में।
दिल के लिए खतरनाक
ज्यादा नमक का सेवन करना दिल के लिए खतरनाक हो सकता है। इसके सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा काफी बढ़ जाता हैं। ज्यादा नमक के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है और दिल भी कमजोर होने लगता है। ज्यादा नमक का सेवन हार्ट स्ट्रोक होने का खतरा भी कई गुना बढ़ा देता है।
पेट फूलने की समस्या
ज्यादा नमक के सेवन से पेट फूलने की समस्या हो सकती है। क्योंकि नमक के ज्यादा सेवन से शरीर में अतिरिक्त पानी इकट्ठा होने लगता है। जिससे पेट फूलने की समस्या या फिर पेट टाइट होनी की समस्या हो सकती हैं। ज्यादा नमक खाना पेट के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।
बीपी की समस्या
ज्यादा नमक खाने से बीपी की परेशानी बढ़ सकती है। नमक के ज्यादा सेवन से खून में सोडियम की मात्रा कई गुना बढ़ जाती है। जिस कारण बीपी बढ़ने की समस्या हो सकती है। बीपी बढ़ने के साथ ही उल्टी, मितली और कमजोरी आदि लक्षण शरीर में नजर आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- हाथों की झाइयां ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
किडनी की समस्या
ज्यादा नमक खाने से किडनी की समस्या बढ़ सकती है क्योंकि नमक खाने से शरीर का पानी यूरिन और पसीने के रूप में तेजी से बाहर निकलता है। जिस कारण किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और किडनी की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा दिन तक नमक के ज्यादा सेवन से किडनी संबंधित बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
स्किन की समस्या
नमक के ज्यादा सेवन से स्किन संबंधित परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। नमक ज्यादा खाने से शरीर में जलन, खुजली, सूजन और लाल चकत्ते जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। स्किन इंफेक्शन से बचने के लिए नमक का सेवन कम मात्रा में ही करें।
नमक का ज्यादा सेवन शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही नमक का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version