क्या ज्यादा नमक खाने से हड्डियां गलने लगती हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

क्या ज्यादा नमक खाना हड्डियों के लिए नुकसानदायक है, किन लोगों को अधिक नमक नहीं खाना चाहिए? जानें इसके कारण और हड्डियों के बचाव के लिए उपाय... 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ज्यादा नमक खाने से हड्डियां गलने लगती हैं? जानें एक्सपर्ट की राय


Salt Side Effects For Bones: नमक हमारे भोजन को स्वादिष्ट बनाता है। इसमें सोडियम और क्लोराइड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही नमक हमारे शरीर में सोडियम का सही संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि नमक के कुछ फायदे हैं, तो नुकसान भी हैं? ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। यह हड्डियों को भी कमजोर कर सकता है। हमने इस बारे में नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन विभाग के डॉ अक्षय चुघ (Dr Akshay Chugh of the Department of Internal Medicine, Metro Hospital, Noida) से विस्तार में बात की। डॉक्टर से जानते हैं, नमक हड्डियों को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है और किन लोगों को नमक का सेवन कम करना चाहिए। इसके साथ ही जानेंगे इससे इससे होने वाले समस्याएं और उनसे बचाव के उपायों के बारे में।

ज्यादा नमक हड्डियों को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है?-How too Much Salt can Harm Bones?

नमक का वैज्ञानिक नाम सोडियम क्लोराइड है, यानी इसमें सोडियम और क्लोराइड की मात्रा ज्यादा होती है। नमक में 40 प्रतिशत सोडियम और 60 प्रतिशत क्लोराइड होता है। जब सोडियम की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो जाती है, तो इससे शरीर में कैल्शियम कम होने लगता है। कैल्शियम, हड्डियों के लिए जरूरी पोषक तत्व है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। जब कैल्शियम की मात्रा घटने लगती है, तो इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस (भुरभुरी हड्डियों वाली बीमारी) का खतरा भी बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- रोजाना ज्यादा नमक खाने से क्या-क्या दिक्कत होती है?  जानें डॉक्टर की राय

किन लोगों कम करना चाहिए नमक का सेवन? -Who Should Consume Less Salt?

नमक का सेवन आपको कितना करना चाहिए, ये आपके स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। जैसे कि हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को नमक का सेवन कम करना चाहिए। साथ ही, किडनी की समस्या वाले लोग, ह्दय रोग और ऑस्टियोपोरोसिस वाले मरीजों को भी नमक का सेवन सावधानी से करना चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि, WHO के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति को रोज 5 ग्राम से अधिक नमक नहीं खाना चाहिए। इतने नमक से आपको करीब 2000 मिलीग्राम सोडियम मिलता है।

salt intake affect bones

हड्डियों कमजोर होने वाले लक्षण

  • कमर और घुटनों में दर्द होना
  • बार-बार फ्रैक्चर होना
  • चलने फिरने में दिक्कत होना
  • कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी होना

हड्डियों के बचाव के लिए क्या करें

  • नमक का सेवन कम करें। WHO के अनुसार दिन में 5 ग्राम ही नमक का सेवन करें। इससे ज्यादा नमक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
  • कैल्शियम और विटामिन-डी से भरपूर आहार लें। अपनी डाइट में दूध, दही, पनीर, अंडा जैसी चीजें शामिल करें और सूरज की रोशनी भी महत्वपू्र्ण है।
  • ध्रूमपान से बचें, किसी भी तरह का नशा करना सेहद के लिए हानिकारक होता है।
  • प्रतिदिन व्यायाम करें। जब आप प्रतिदिन व्यायाम करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

ज्यादा नमक के सेवन से अन्य समस्याएं- Other Health Problems Due to High Salt Intake

नमक का ज्यादा सेवन करना हड्डियों को तो नुकसान पहुंचाता ही है, लेकिन इससे कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। ज्यादा नमक खाने से बीपी बढ़ सकता है। यह किडनी को प्रभावित कर सकता है।

1. हाई ब्लड प्रेशर

जब आप नमक का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं, तो शरीर में ज्यादा सोडियम जाता है। शरीर में ज्यादा सोडियम जाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

2. किडनी को प्रभावित करता है

किडनी शरीर से अपशिष्ट, तरल पदार्थ और अतिरिक्त तत्वों को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जब सोडियम की मात्रा अधिक हो जाती है, तो किडनी पर दबाव पड़ता है। जिससे समय के साथ किडनी खराब हो सकती है और क्रोनिक किडनी जैसे रोग भी बन सकते हैं।

3. सूजन की समस्या

नमक से अधिक सेवन से शरीर में सोडियम का मात्रा बढ़ जाती है, जिससे शरीर में पानी जमा हो जाता है। इससे सूजन और एडिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

 

निष्कर्ष- नमक का अत्यधिक सेवन हाई बीपी के लिए हानिकारक है, तो वहीं यह हड्डियों को भी कमजोर करता है। इसलिए जरूरी है कि नमक के सेवन के लिए सतर्क हो जाएं। WHO के अनुसार प्रतिदिन 5 ग्राम नमक ही लें। सही डाइट को अपनाएं और रोज व्यायाम करें। साथ ही समय-समय पर चेकअप भी कराएं।

FAQ

  • क्या नमक से हड्डियां गलती हैं?

    अत्यधिक नमक के सेवन से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम हो जाती है और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। 
  • 1 दिन में इंसान को कितना नमक खाना चाहिए?

    WHO के अनुसार, वयस्क को प्रतिदिन 5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए
  • मजबूत हड्डियों के लिए क्या पीना चाहिए?

    हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम और विटामिन से भरपूर आहार लें। दूध, दही और फलों का जूस पीना चाहिए। 

 

 

 

Read Next

दही में खसखस मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer