Expert

दही में खसखस मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें एक्सपर्ट से

दही और खसखस दोनों ही सेहत के लिए सुपरफूड हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इनके कॉम्बिनेशन से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
दही में खसखस मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें एक्सपर्ट से


Can We Eat Khu Khus Daily: बढ़ते तापमान का असर हमारी सेहत पर भी नजर आता है। गर्मियों में बॉडी डिहाइड्रेट जल्दी हो जाती है। ऐसे में उल्टी और चक्कर आने जैसी समस्याएं होने लगती है। बढ़ते तापमान के कारण कई लोगों का पाचन तंत्र खराब रहता है। इसलिए गर्मियों में लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती हैं। ऐसे में ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन ज्यादा करने की सलाह दी जाती है। इसी लिस्ट में दही और खसखस का नाम भी शामिल है। हमारी सेहत के लिए ये दोनो ही सुपरफूड होते हैं। दोनों ही शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन दोनों का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है? इसके फायदों के बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट श्रेय शर्मा से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 - 2025-06-13T170147.743

दही में खसखस मिलाकर खाने के फायदे- Health Benefits of Curd and Khus Khus

शरीर ठंडा रहता है- Keep Body Cool

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए दही और खसखस का कॉम्बिनेशन बहुत फायदेमंद है. दही और खसखस की तासीर ठंडी मानी जाती है जिससे शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है. यह कॉम्बिनेशन शरीर को ठंडा रखता है और चिलचिलाती गर्मी से राहत देने में मदद करता है।

लू से राहत मिलती है- Relief From Heatwave

गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवा में जाने से लू लग जाती है। इस कारण बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है और उल्टी व चक्कर आने जैसी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में यह कॉम्बिनेशन बहुत फायदेमंद होता है। दही और खसखस दोनों ही शरीर को ठंडा रखते हैं। इनका कॉम्बिनेशन शरीर का तापमान नॉर्मल करने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में दही में क्या-क्या मिलाकर खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है- Keep Digestion Healthy

दही में खसकस डालकर खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। खसखस पेट को ठंडक देता है जिससे पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। दही में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो गट हेल्थ इंप्रूव करने में मदद करते हैं। अगर किसी को ब्लोटिंग, कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो दही में खसखस डालकर पीने से बहुत फायदेमंद होगा।

बॉडी एनर्जेटिक रहती है- Keep Body Energetic

खसखस और दही बॉडी को एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से थकावट और सुस्ती भी दूर होती है। यह कॉम्बिनेशन बॉडी को दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। इसका सेवन आप नाश्ते या लंच में कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- दही में अखरोट डालकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें इनके बारे में

इम्यूनिटी बूस्ट होती है- Boost Immunity

दही और खसखस दोनों में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। दही से प्रोटीन, प्रोबायोटिक्स, मैग्नीशियम मिलता है। खसखस से कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। इससे बीमारियों का खतरा कम होता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

हड्डियां मजबूत रहती हैं- Strong Bones

दही में खसखस मिलाकर खाने से हड्डियों को मजबूत रखने में भी मदद मिलती है। खसखस में अधिक मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूती देने में मदद करता है। दही में प्रोटीन होता है, जो बोन्स हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद करता है। इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और बॉडी एक्टिव रहती है।

निष्कर्ष

लेख में हमने एक्सपर्ट से जाना दही और खसखस का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है। यह कॉम्बिनेशन शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। दही और खसखस दोनों की तासीर ठंडी होती है जिससे शरीर ठंडा रहता है। यह कॉम्बिनेशन पाचन संबंधित समस्याओं और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • खसखस खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

    खसखस खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। पाचन संबंधित समस्याओं में भी खसखस फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है और मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं। 
  • दही में क्या मिलाकर खाना चाहिए?

    दही में कई चीजें मिलाकर खा सकते हैं। इसमें इसबगोल, गोंद कतीरा या खसखस मिलाकर खा सकते हैं। इनके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। इसके अलावा, दही में जीरा, हींग और अजवाइन डालकर भी खा सकते हैं। इनका कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। 
  • क्या खसखस गर्म होती है या ठंडी?

    आयुर्वेद के मुताबिक, खसखस की तासीर ठंडी होती है। यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इससे बॉडी रिलैक्स रहता है और दिमाग को भी ठंडक मिलती है। खसखस के सेवन से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। इसके सेवन से ओवरऑल हेल्थ इंप्रूव होती है।

 

 

 

Read Next

क्या हार्ट के मरीज लीची खा सकते हैं? बता रहे हैं एक्सपर्ट

Disclaimer