Can we eat walnuts with curd: हेल्दी और एक्टिव रहने के लिए आपकी डाइट अच्छी होना जरूरी है। अगर आपकी डेली डाइट बैलेंस्ड नहीं है, तो इस कारण आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हेल्दी रहने के लिए कई फूड कॉम्बिनेशन भी फायदेमंद माने जाते हैं। अगर इन फूड कॉम्बिनेशन को डेली डाइट में शामिल किया जाए, तो इनसे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसी तरह दही और अखरोट का कॉम्बिनेशन भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद की माने तो, यह कॉम्बिनेशन डाइजेशन और इम्यूनिटी दोनों के लिए असरदार माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है? इस बारे में जानने के लिए हमने सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।
दही में अखरोट डालकर खाने के फायदे- Benefits of Eating Walnut In Curd
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है- Good For Digestion
पाचन तंत्र के लिए अखरोट और दही का कॉम्बिनेशन बहुत फायदेमंद है। दही में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो गट हेल्थ इंप्रूव करने में मदद करते हैं। अखरोट में डाइटरी फाइबर मौजूद होता है, जो खाना पचाने में मदद करता है। इसलिए यह कॉम्बिनेशन डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए फायदेमंद माना जाता है।
काफी देर तक भूख नहीं लगती- Control Hunger
अगर आपका कुछ हल्का खाना चाहते है, तो अखरोट और दही आपके लिए बेहतरीन कॉम्बिनेशन होगा। क्योंकि अखरोट होने से आपको जल्दी भूख भी नहीं लगेगी। साथ ही, दही और अखरोट जल्दी पच जाते हैं इसलिए इसके सेवन से आपको भारीपन महसूस नहीं होगा। यह एक हेल्दी स्नैक्स ऑप्शन हो सकता है, जिससे वेट लॉस में भी मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- अखरोट और खजूर खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें
अखरोट की गर्मी कम होती है- Reduce Walnut Heat
अखरोट की तासीर गर्म होती है। गर्मियों में इसका सेवन ज्यादा करने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है। अगर आप दही में भिगोकर अखरोट का सेवन करते हैं, तो इससे अखरोट की तासीर नॉर्मल हो जाती है यानी अखरोट की गर्मी कम होते हैं। ऐसे में यह कॉम्बिनेशन सेहत को नुकसान भी नहीं करता है।
बॉडी को एनर्जेटिक रखता है- Keep Body Energetic
बॉडी को एक्टिव और एनर्जेटिक रखने के लिए दही में अखरोट डालकर खाना फायदेमंद है। दही शरीर को ठंडक देने में मदद करता है। अखरोट में हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो एनर्जी लेवल बूस्ट करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- क्या अखरोट का तेल लगाने से हेयर फॉल रुक सकता है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें
हड्डियों के लिए फायदेमंद- Good For Bones
दही में अखरोट डालकर खाना हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। दही में कैल्शियम और प्रोटीन मौजूद होता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है। अखरोट में मैग्नीशियम होता है, जो बोन हेल्थ को बनाए रखने के लिए जरूरी है। इसके सेवन से हड्डियों और मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है।
इम्यूनिटी बूस्ट होती है- Boost Immunity
इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए भी यह कॉम्बिनेशन फायदेमंद होता है। अखरोट और दही दोनों में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो संक्रमण और बीमारियों का खतरा कम करते हैं। इस कॉम्बिनेशन के सेवन से ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहती है और डाइजेशन इंप्रूव होता है। इससे इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष
एक्सपर्ट के मुताबिक दही और अखरोट का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह कॉम्बिनेशन डाइजेशन इंप्रूव करने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं कंट्रोल होती है। दही और अखरोट का कॉम्बिनेशन इम्यूनिटी बूस्ट करता है और हड्डियों को मजबूती भी देता है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर अधिक जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसे डेली डाइट में शामिल करें।
FAQ
क्या दही के साथ अखरोट खाना ठीक है?
दही में अखरोट डालकर खाना बहुत फायदेमंद है। यह कॉम्बिनेशन डाइजेशन इंप्रूव करने में मदद करता है। दही और अखरोट का कॉम्बिनेशन इम्यूनिटी बूस्ट करता है और हड्डियों को मजबूती भी देता है।दूध में अखरोट खाने के क्या फायदे हैं?
दूध में अखरोट खाने से वेट गेन में मदद मिलती है। इसके सेवन से एनर्जी लेवल बूस्ट होता है। थकावट और कमजोरी कम करने के लिए भी अखरोट वाला दूध फायदेमंद है। इसके सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलेगी और डाइजेशन इंप्रूव होगा।अखरोट कब नहीं खाना चाहिए?
जिन लोगों को अखरोट या किसी भी तरह के नट्स से एलर्जी है, उन्हें अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, पित्त प्रकृति और डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं में भी इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।