Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Doctor Verified

क्या दही में आम मिलाकर खाना सही होता है? जानें एक्सपर्ट से

दही में आम मिलाकर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। जानें यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।

Can you eat mango and curd together: हेल्दी रहने के लिए डाइट पर ध्यान देना सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर आपकी डाइट में सभी पोषक तत्व नहीं होंगे, तो इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। लेकिन अगर आप बैलेंस्ड डाइट लेते हैं तो इससे बॉडी हेल्दी रहेगी। हमारी डेली डाइट में कई फूड कॉम्बिनेशन ऐसे होते हैं, जो सेहत के लिए सुपरफूड होते हैं। कई लोग ट्रेंड फॉलो करने के लिए भी कई फूड कॉम्बिनेशन ट्राई करते हैं। इसी तरह आजकल आम और दही का कॉम्बिनेशन बहुत फेमस है। इसे आइसक्रीम, मिष्टी दोई या दही को अलग फ्लेवर देने के लिए ट्राई किया जाता है। लेकिन क्या दही में आम मिलाकर खाना सही होता है। क्या इन दोनों को एक साथ खाना ठीक होता है? इसका जवाब जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 - 2025-06-17T160932.240

क्या दही में आम मिलाकर खाना सही होता है?

एक्सपर्ट के मुताबिक, दही और आम का सेवन एक साथ किया जा सकता है। इसके अलावा, अगर आप दोनों का सेवन कुछ देरी का गैप रखकर भी करते हैं, तो भी इनका सेवन करना सेफ है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ये दोनों ही अमल रस प्रधान होते हैं। इसलिए अगर आप दोनों ही चीजें एक ही रस की खाते हैं, तो इससे सेहत को नुकसान नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें- दूध और दही एक साथ क्यों नहीं खाने चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य से

दही में आम का सेवन एक साथ करने के फायदे- Benefits of Consuming Curd with Mango

पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है- Good For Digestion

दही और आम का सेवन एक साथ करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। दही में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं जो गट हेल्थ इंप्रूव करने में मदद करते हैं। आम में फाइबर होता है जो मलत्याग को आसान बनाने में मदद करता है।

जल्दी भूख नहीं लगती है- Control Hunger

दही और आम दोनों ही भारी होते हैं। इनके सेवन से जल्दी भूख नहीं लगती है और पाचन भी दुरुस्त रहता है। इसे लाइट स्नैक्स ऑप्शन की तरह सेवन कर सकते हैं। अगर खाने के बाद आप कुछ मीठा और हल्का खाना चाहते हैं, तो इसके लिए भी यह कॉम्बिनेशन बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें- दही में खसखस मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें एक्सपर्ट से

शरीर को ठंडक मिलती है- Help To Keep Body Cool

आम और दही दोनों ही शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। इनके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी से राहत मिलती है। इसलिए गर्मियों में ही दही और आम दोनों का सेवन ज्यादा किया जाता है।

बॉडी एनर्जेटिक रहती है- Energetic Body

दही में आम मिलाकर खाने से बॉडी एनर्जेटिक रहती है। आम लो ब्लड शुगर को बैलेंस करता है जिससे बॉडी को एनर्जी मिलती है। दही बॉडी को हाइड्रेट और ठंडा रखता है जिससे एनर्जी की कमी नहीं होती है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप खाने के साथ दही खा रहे हैं, तो करीब आधा घंटा बाद आम का सेवन करें। इससे पाचन तंत्र पर दवाब भी नहीं पड़ेगा।
  • अगर आप दही में आम मिलाकर खा रहे हैं, तो आम की मात्रा कम ही रखें। क्योंकि आम ज्यादा खाने से खून दूषित हो सकता है। जबकि दही का खून पर कोई असर नहीं होता है। इसलिए जब भी इनका सेवन करें तो दही की मात्रा ज्यादा रखें।
  • अगर आपको त्वचा या पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बिना सेवन करें। साथ ही, अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं तो सेवन से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

दही और आम का सेवन एक साथ करना सेफ है। क्योंकि ये दोनों ही अमल रस प्रधान होते हैं। इनके सेवन से सेहत को नुकसान नहीं होता है। गर्मियों में इनका सेवन करना फायदेमंद होता है। यह क्रेविंग कंट्रोल करने, डाइजेशन इंप्रूव करने और एनर्जेटिक रहने में मदद करते हैं। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से संपर्क करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • क्या आम और दही एक साथ खा सकते हैं?

    आयुर्वेद के मुताबिक, आम और दही का सेवन एक साथ किया जा सकता है। ये दोनों ही अमल रस प्रधान होते हैं। इसलिए इनका सेवन एक साथ करने से सेहत को नुकसान नहीं होता है। लेकिन ध्यान रखें कि सेवन के दौरान आम की मात्रा कम ही रखें। 
  • आम का दही सेहत के लिए अच्छा है?

    आम और दही दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इनके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और ब्लोटिंग और कब्ज से राहत मिलती है। यह कॉम्बिनेशन बॉडी को एनर्जेटिक रखने और शरीर को ठंडक देने में मदद करता है। 
  • क्या छाछ और आम एक साथ खा सकते हैं?

    आयुर्वेद के मुताबिक, छाछ और आम का सेवन एक साथ किया जा सकता है। अगर आप खाने के साथ छाछ ले रहे हैं, तो करीब आधे घंटे के ब्रेक में आप आम खा सकते हैं।

Read Next

बच्चों को खाली पेट लीची खिलाना पड़ सकता है भारी, बिहार में आ चुके हैं कई बच्चों की मौत के मामले

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Isha Gupta

Isha Gupta

Sub Editor

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हेल्थ बीट पर काम किया। हेल्थ, ब्यूटी, मेंटल हेल्थ और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लिखने में विशेष रूचि है। समस्या को समझना और उन पर गहनता से बात करना पसंद है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 17, 2025 16:15 IST

    Modified By : Isha Gupta
  • Jun 17, 2025 16:15 IST

    Published By : Isha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content