Can we eat garlic with curd: स्वस्थ रहने के लिए खानपान ठीक होना बहुत जरूरी है। लेकिन अगर आप अपने खानपान पर ही ध्यान नहीं दे पाते, तो इससे बीमारियों का खतरा बढ़ने लगेगा। सही खानपान न होने से पोषक तत्वों की कमी हो सकती है जिससे बीमारियां बढ़ सकती हैं। स्वस्थ रहने के लिए लोग कई तरह के फूड कॉम्बिनेशन ट्राई करते हैं। इनमें एक या दो चीजों को एक साथ मिलाकर खाना होता है। कई लोग दही में लहसुन मिलाकर खाना भी फायदेमंद मानते हैं। लेकिन इन दोनों की तासीर अलग होती है। ऐसे में क्या इन्हें एक साथ खाना फायदेमंद होता है? इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा के सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।
क्या दही में लहसुन मिलाकर खाना फायदेमंद है? Is It Beneficial To Eat Curd With Garlic
एक्सपर्ट के मुताबिक, दही और लहसुन एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। दही में लहसुन मिलाकर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसके सेवन से डाइजेशन इंप्रूव होता है और पाचन तंत्र को कई फायदे मिलते हैं। दही और लहसुन को मिलाकर खाने से तासीर नॉर्मल हो जाती है और शरीर को नुकसान नहीं होता है।
दही में लहसुन मिलाकर खाने के फायदे- Benefits of Eating Garlic in Curd
पाचन स्वस्थ रहता है- Good For Digestion
लहसुन पाचन अग्नि बढ़ाता है और बॉडी से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है। दही में नेचुरल प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो गट में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पाचन संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है। इन दोनों को मिलाकर खाने से डाइजेशन और गट हेल्थ इंप्रूव होती है। खासकर जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन स्लो है उनके लिए यह कॉम्बिनेशन ज्यादा फायदेमंद है।
इम्यूनिटी बूस्ट होती है- Boost Immunity
लहसुन को आयुर्वेद में रसायन माना जाता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। दही से शरीर को प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स मिलते हैं। ये बॉडी को नरिश करते हैं और इम्यून फंक्शन इंप्रूव करते हैं। इनके सेवन से कई तरह के इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा कम होता है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में लहसुन खाना हो सकता है नुकसानदायक, जानें किसे नहीं करना चाहिए सेवन
दोष बैलेंस होते हैं- Balance Dosha
लहसुन और दही साथ खाने से शरीर में दोष संतुलित होते हैं। यह वात और कफ दोष को संतुलित करता है। दही के सेवन से शरीर में कफज बढ़ता है, जिससे वात और पित्त संतुलित रहते हैं। इन्हें दिन के दौरान थोड़ी मात्रा में सेवन किया जा सकता है। इससे वात-कफज बैलेंस होता है और गैस, ब्लोटिंग और थकावट जैसी समस्याओं से राहत मिलती हैं।
बीमारियों में फायदेमंद- Good For Diseases
लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन से राहत देने में मदद करते हैं। जब दही के साथ इसका सेवन किया जाता है, तो इससे जोड़ों के दर्द और अकड़न से भी राहत मिलती है। लहसुन के सेवन से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। दही में कैल्शियम होता है जो सर्कुलेशन इंप्रूव करता है।
इसे भी पढ़ें- क्या लहसुन हार्मोन को प्रभावित करता है? एक्सपर्ट से जानें
इन बातों का रखें ध्यान
- दही और लहसुन का सेवन दिन के दौरान ही करें। इस दौरान पाचन अग्नी तेज होती है जिससे सेहत को नुकसान नहीं होता है। इसका सेवन रात के दौरान न करें क्योंकि दही भारी होता है। यह शरीर में कफ बढ़ा सकता है जिससे सेहत को नुकसान हो सकता है।
- अगर आप गर्मी ज्यादा लगती है या पित्त प्रकृति है, तो ज्यादा गर्मी के दौरान इसका सेवन न करें। इससे बॉडी में पित्त असंतुलित हो सकता है जिससे एसिडिटी और इंफ्लेमेशन हो सकती है।
- सेवन करने के लिए आधी कटोरी दही में 1 से 2 कली लहसुन की जरूर मिलाएं। इसमें काला नमक और काली मिर्च भी मिलाएं। इसे सुबह या दोपहर के दौरान ही पिएं।
FAQ
क्या हम दही के साथ लहसुन खा सकते हैं?
दही के साथ लहसुन का सेवन किया जा सकता है। इसके सेवन से डाइजेशन इंप्रूव होता है और पाचन तंत्र को कई फायदे मिलते हैं। दही और लहसुन को मिलाकर खाने से इसकी तासीर नॉर्मल हो जाती है और शरीर को ठंडक मिलती है।लहसुन से आपको कब परहेज करना चाहिए?
कुछ हेल्थ कंडीशंस में लहसुन का सेवन करना नुकसानदायक माना जाता है। एसिडिटी, पेट में दर्द या जलन होने पर लहसुन अवॉइड करने की सलाह दी जाती है। गर्भावस्था और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप खून को पतला करने वाली दवाएं लेते हैं, तो भी लहसुन अवॉइड करें।दही में क्या मिलाकर नहीं खाना चाहिए?
आयुर्वेद के मुताबिक, दही के अंदर कुछ चीजें मिलाकर नहीं खानी चाहिए। दही में दूध या खट्टे फल मिलाकर खाना नुकसानदायक होता है। दही में मछली और प्याज मिलाकर पीना भी सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता है।