Expert

क्या लहसुन हार्मोन को प्रभावित करता है? एक्सपर्ट से जानें

Garlic for Hormones: लहसुन का इस्तेमाल खाने को अलग ही टेस्ट देता है। लेकिन, इसके कुछ बायोएक्टिव कंपाउंड आपके हार्मोन्स को भी प्रभावित कर सकते हैं। कैसे, आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या लहसुन हार्मोन को प्रभावित करता है? एक्सपर्ट से जानें


Garlic for Hormones: लहसुन हम सभी के खाने को एक अलग ही टेस्ट देने के लिए जाना जाता है। इसे पीसकर डालने या इसका अलग तड़का लगाने भर से खाने का सारा स्वाद बदल जाता है। लेकिन, लहसुन में कई प्रकार के बायोएक्टिव गुण होते हैं जो कि आपकी सेहत पर प्रभाव डाल सकते हैं। जैसे कि लहसुन का सेवन आपके मूड को बदल सकता है। इसकी खुशबू से आपको क्रेविंग हो सकती है और ऐसे तमाम कारण हैं जिस वजह से लहसुन आपके हार्मोनल हेल्थ को प्रभावित कर सकता है। लेकिन, आज हम बात करेंगे कि लहसुन के सेवन आपके हार्मोनल हेल्थ पर कैसे प्रभाव पड़ता है। लहसुन खाने से इनके प्रोडक्शन और काम काज पर कैसे प्रभाव पड़ सकता है। आइए, जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से Suparna Mukherjee, Clinical Nutrition & Dietetics, Narayana Health City, Bengaluru

क्या लहसुन हार्मोन को प्रभावित करता है-Does garlic affect your hormones?

Suparna Mukherjee बताती हैं कि लहसुन हार्मोन को प्रभावित करता है, लेकिन इन प्रभावों पर अभी भी अध्ययन किया जा रहा है। कुछ शोधों के अनुसार, लहसुन महिलाओं के हार्मोनल संतुलन पर लाभकारी प्रभाव डाल सकता है, मेंस्ट्रुअल साइकिल को बेहतर बना सकता है और पीएमएस के लक्षणों को कम कर सकता है। लहसुन वाले सप्लीमेंट्स लेने से पुरुषों में टेस्टिकुलर टेस्टोस्टेरोन बढ़ता है और प्लाज्मा कॉर्टिकोस्टेरोन कम होता है।

garlic_for_hormones

इसे भी पढ़ें: कौन से हार्मोन्स ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद कर सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

National Institutes of Health (NIH) के कुछ अध्ययनों से पता चला है कि लहसुन एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे कुछ हार्मोन को प्रभावित कर सकता है, हालांकि इन प्रभावों को स्पष्ट रूप से समझने के लिए और अधिक अध्ययनों की आवश्यकता है। इसके अलावा, कुछ पशु अध्ययनों से पता चला है कि लहसुन प्रजनन क्षमता में सुधार कर सकता है, जिसमें फीमेल में एग की क्वालिटी बेहतर होती है। इसके अलावा भी लहसुन की वजह से आपके हार्मोनल हेल्थ पर कई प्रभाव देखे जा सकते हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं।

लहसुन हार्मोन को कैसे प्रभावित करता है-How garlic affects your hormones

लहसुन के एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं, जो हार्मोनल असंतुलन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा लहसुन में पाया जाने वाले सल्फर जैसे कंपाउंड और एलिसिन हार्मोन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं और संतुलित करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं इनका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण हार्मोनल असंतुलन की वजह से होने वाली सूजन को भी कम करने में मदद करता है। इसके अलावा भी लहसुन आपके हार्मोनल हेल्थ को प्रभावित कर सकता है। जैसे कि

  • -लहसुन सबसे पहले एस्ट्रोजन हार्मोन (Estrogen Hormone) को प्रभावित कर सकता है। लहसुन के एंटीऑक्सीडेंट गुण एस्ट्रोजन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं, जो एस्ट्रोजन असंतुलन से जुड़े लक्षणों को कम कर सकता है।
  • -लहसुन, इंसुलिन हार्मोन के प्रोडक्शन (Insulin Hormone) को प्रभावित करता है जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • -लहसुन का सेवन कोर्टिसोल लेवल (Cortisol hormone) को प्रभावित करता है जिससे तनाव कम होता है और व्यक्ति बेहतर महसूस करता है।
  • -लहसुन टेस्टोस्टेरोन लेवल ( Testosterone hormone) को कंट्रोल करने में मदद करता है। लहसुन टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है, जिससे प्रजनन क्षमता बेहतर होती है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में हार्मोनल संतुलन बिगड़ने पर ये 5 हेल्दी फूड बन जाते हैं अनहेल्दी, थायराइड जैसी बीमारी का बढ़ता है खतरा

लहसुन का हार्मोन पर प्रभाव व्यक्तिगत स्वास्थ्य, आहार और जीवनशैली के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। जैसे कि आप लहसुन का सेवन कब करते हैं, कितना करते हैं और आपके शरीर में इसके कंपाउंड्स कैसे रिएक्ट करते हैं। साथ ही लहसुन कुछ दवाओं के साथ रिएक्ट भी कर सकती है इसलिए हमेशा इसके असर को लेकर थोड़ा सचेत रहें। हालांकि, लहसुन हार्मोन संतुलन को प्रभावित करने में मददगार है, लेकिन इसके प्रभावों को पूरी तरह से समझने के लिए और अधिक शोध की जरूरत है।

Read Next

क्या साबूदाना में फैट ज्यादा होता है? जानें हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज इसे खाएं या नहीं

Disclaimer