Expert

नट्स खाने के बाद पेट दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Reasons for Stomach Pain After Eating Nuts in Hindi: कुछ लोगों को नट्स खाने के बाद पेट में दर्द होने की भी समस्या रहती है। आइये एक्सपर्ट से जानते हैं इसके पीछे के कुछ कारणों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
नट्स खाने के बाद पेट दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें


Reasons for Stomach Pain After Eating Nuts in Hindi: नट्स खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। नट्स में ऐसे मोनोअनसैचुरेटेड, पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स के साथ-साथ प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जिसे खान से शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। नट्स खाने से पाचन तंत्र हेल्दी रहने के साथ-साथ शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा भी बनी रहती है। इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ आप वजन को भी आसानी से कम कर सकते हैं। लेकिन, कुछ मामलों में इसे खाना सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

कुछ लोगों को नट्स खाने के बाद पेट में दर्द होने की भी समस्या रहती है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं तो इसके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। कई बार फूड एलर्जी से पीड़ित होने पर व्यक्ति को ऐसी समस्या हो सकती है। आइये दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं नट्स खाने के बाद पेट दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? (Why Do Nuts Give Me Stomach Ache in Hindi) - 

नट्स खाने के बाद पेट दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? (Reasons for Stomach Pain After Eating Nuts in Hindi)

1. जरूरत से ज्यादा नट्स खाना

कुछ लोग सेहत बनाने के चलते जरूरत से ज्यादा नट्स का सेवन करने लगते हैं। लेकिन, इसे जरूरत से ज्यादा खाना सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। ज्यादा मात्रा में नट्स खाने से पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे पेट में दर्द हो सकता है। ऐसा आमतौर पर तब होता है जब आप अपनी रेगुलर मील्स को कम करके नट्स खाने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। 

stomachache-inside

2. पेट फूलने के बाद खाना 

अगर आप पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं तो संभव है कि आपको नट्स खाने के बाद पेट में दर्द शुरू होने की शिकायत हो सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, लेकिन, पेट फूलने पर ज्यादा हाई फाइबर फूड्स खाने से न केवल यह समस्या और बढ़ सकती है, बल्कि कुछ मामलों में इससे पेट में दर्द भी शुरू हो सकता है। 

3. एलर्जी होने पर 

जिस तरह कुछ लोगों को दूध पीने या डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से एलर्जी होती है ठीक उसी तरह कुछ लोगों को नट्स से भी एलर्जी होती है। इसलिए अगर वे लोग नट्स खाते हैं तो संभव है कि उनके पेट में दर्द महसूस हो सकता है। ऐसे लोग अगर नट्स खाते हैं तो पेट में दर्द होने के साथ-साथ कई बार त्वचा पर भी इसका असर दिखाई दे सकता है। 

इसे भी पढ़ें - क्या हाई यूरिक एसिड होने पर नट्स खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान 

4. फाइटिक एसिड के कारण 

कुछ नट्स में फाइटिक एसिड पाया जाता है। यह शरीर में पहुंचकर अन्य न्यूट्रिएंट्स जैसे कैल्शियम, मिनरल्स, जिंक और प्रोटीन आदि के साथ मिलकर उन्हें शरीर में अवशोषित होने से रपोकते हैं। इसके साथ ही शरीर में मौजूद फाइटिक एसिड पेट में दर्द होने का भी कारण बन सकता है। इससे कई बार पेट फूलने या अपच जैसी समस्या भी महसूस हो सकती है।

Read Next

डायबिटीज के रोगी जरूर पिएं हल्दी वाला दूध, मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

Disclaimer