Doctor Verified

हैंगओवर के बाद होता है पेट दर्द? डॉक्टर से जानें राहत पाने के आसान तरीके

How to Deal with Stomach Ache After Hangover in Hindi: हैंगओवर होने वाले लोगों में अक्सर पानी की कमी हो जाती है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स इंबैलेंस होने के चलते पेट में ऐंठन और दर्द की समस्या होने लगती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
हैंगओवर के बाद होता है पेट दर्द? डॉक्टर से जानें राहत पाने के आसान तरीके


How to Deal with Stomach Ache After Hangover in Hindi: शराब पीनी शरीर के लिए कितनी हानिकारक होती है इस बात से शायद ही कोई अंजान होगा। शराब पीने वाले लोगों में अक्सर लॉन्ग टर्म में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखी जाती हैं। शराब न केवल आपकी फिजिकल बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी धीरे-धीरे प्रभावित करता है। शराब पीने के बाद अक्सर लोगों को हैंगओवर हो जाता है, जिसके बाद व्यक्ति का ब्रेन और बॉडी उसके कंट्रोल में कम रहती है। शराब पीने वालों को ब्लड प्रेशर, लिवर और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं होने के साथ-साथ हैंग्जाइटी की भी समस्या रहती है। आमतौर पर लोग शराब ज्यादा पी लेते हैं, जिससे उन्हें पानी पीने का मन नहीं करता है।

शरीर में पानी की मात्रा कम और शराब ज्यादा होने से डिहाइड्रेशन हो जाता है, जिससे हैंगओवर की समस्या होने लगती है। कुछ लोग हैंगओवर के बाद पेट दर्द महसूस करते हैं। आइये दिल्ली की अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं हैंगओवर के बाद पेट में दर्द से राहत पाने के तरीकों के बारे में। (How to Cure a Stomach Ache After Drinking Alcohol in Hindi) - 

हैंगओवर के बाद पेट में दर्द से राहत कैसे पाएं?

1. टहलते रहें

अगर आपको हैंगओवर के बाद पेट में दर्द हो रहा है तो ऐसे में एक ही जगह पर लेटे या बैठे रहने से बचें। एक जगह पर बैठे रहने से आपको गैस बनने के साथ-साथ हार्टबर्न की समस्या (Alcohol Can Cause Heartburn) हो सकती है। इसलिए ऐसे में बेहतर रहेगा कि आपको टहलते और चलते-फिरते रहना चाहिए। इससे गैस और अपच की समस्या नहीं होगी और आपको पेट दर्द से भी राहत मिल सकती है। 

water-inside

2. पानी की मात्रा बढ़ाएं 

हैंगओवर होने वाले लोगों में अक्सर पानी की कमी हो जाती है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स इंबैलेंस होने के चलते पेट में ऐंठन और दर्द की समस्या होने लगती है। इसलिए हैंगओवर के बाद होने वाले पेट दर्द से राहत के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। पानी पीने से गैस और अपच कम होती है साथ ही आपको मलत्यागने में भी किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी।

3. नींबू पानी पिएं 

हैंगओवर के बाद पेट में दर्द होने से राहत पाने के लिए आपको नींबू पानी पीना चाहिए। नींबू पानी पीने से न केवल हैंगओवर से हुआ आपका नशा उतरेगा, बल्कि पेट दर्द और एसिडिटी से भी आराम मिलता है। नींबू में एल्केलाइन गुण पाए जाते हैं, जो गैस के कारण पेट दर्द होने से आराम मिलते हैं। इसके लिए आप नींबू के रस की भी कुछ बूंदे पी सकते हैं। 

beetroots-inside

4. खान-पान पर दें ध्यान

अगर आपको हैंगओवर के बाद पेट में दर्द की महसूस (Alcohol Can Cause Stomach Pain) रहा है तो ऐसे में जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचें। ऐसे में अनहेल्दी चीजें खाने से आपके पेट में दर्द की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए इस स्थिति में सलाद, फल, शहद, अदरक के साथ-साथ हरी सब्जियां आदि खानी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें - हैंगओवर दूर करने के लिए घरेलू उपाय 

5. पोश्चर सुधारें 

कई बार व्यक्ति इतनी शराब पी लेता है कि वह नशे में गलत पोश्चर में बैठ या लेट जाता है। इसकी वजह से पेट में दर्द हो सकता है। इसलिए पेट में दर्द से बचने के लिए आपको अपने पोश्चर को बेहतर रखने की जरूरत है। 

Read Next

लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer