Fri Sep 11, 2026 | 09:56 PM IST

Doctor Verified

लड़के और लड़कियों की लंबाई किस उम्र तक बढ़ती है? डॉक्टर से जानें

आज के समय में हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है, क्योंकि लंबाई न केवल व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यहां जानिए, लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है?

इस पेज पर:-


लंबाई बढ़ना बच्चों के विकास का एक जरूरी हिस्सा है, जो कि जेनेटिक्स, हार्मोन और पोषण पर निर्भर करता है। माता-पिता अक्सर इस सवाल को लेकर चिंतित रहते हैं कि उनके बच्चे की लंबाई कब तक बढ़ेगी और किस उम्र में यह रुक जाएगी। खासकर किशोरावस्था के दौरान बच्चों की हाइट तेजी से बढ़ती है, लेकिन एक निश्चित उम्र के बाद यह बढ़ना बंद हो जाती है। लंबाई लोगों में आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। हालांकि, कई लोगों की लंबाई उनके मनचाहे स्तर तक नहीं पहुंच पाती, जिससे वे परेशान रहते हैं। ऐसे में सबसे आम सवाल यह होता है कि लड़के और लड़कियों की हाइट किस उम्र तक बढ़ती है और क्या इसे बढ़ाने के लिए कोई तरीका अपनाया जा सकता है? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने पीजीआई रोहतक में अपनी सेवाएं दे रहे डॉक्टर विनय सांगवान (Dr Vinay Sangwan, Medical officer) से बात की-

लड़के और लड़कियों की लंबाई कब तक बढ़ती है? - What Is The Age Limit For Male And Female Height Growth

1. लड़कियों की हाइट कब बढ़ना बंद हो जाती है? - At What Age Does A Girl Reach Her Full Height

लड़कियों में लंबाई बढ़ने की प्रक्रिया लड़कों की तुलना में पहले शुरू हो जाती है। आमतौर पर, लड़कियों की ग्रोथ 8 से 13 साल की उम्र के बीच शुरू होती है और 14-16 साल की उम्र तक उनकी हाइट बढ़ना बंद हो जाती है। आमतौर पर, लड़कियों की हाइट मासिक धर्म यानी पीरियड्स शुरू होने के 1-2 साल बाद तक ही बढ़ती है। इस समय के दौरान, वे 2-3 इंच तक और बढ़ सकती हैं, लेकिन उसके बाद हाइट ग्रोथ धीमी (Does girls' height increase after periods) हो जाती है और आखिरकार बंद हो जाती है। ज्यादातर लड़कियां 16 साल की उम्र तक अपनी अधिकतम लंबाई तक पहुंच जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा कैल्शियम का सेवन करने से हाइट बढ़ती है? डॉक्टर ने बताई सोशल मीडिया के दावे की सच्चाई

2. लड़कों की लंबाई कब तक बढ़ती है? - What Is The Maximum Age Limit For Boys Height Increase

लड़कों में हाइट ग्रोथ आमतौर पर लड़कियों की तुलना में देर से शुरू होती है और लड़कों के शरीर में 10 से 15 साल की उम्र के बीच हाइट सबसे ज्यादा बढ़ती है और 18-19 साल की उम्र तक उनकी लंबाई बढ़ती रहती है। कुछ मामलों में, 20-21 साल तक भी हाइट बढ़ सकती है। खासकर, जिन लड़कों में Puberty देर से शुरू होती है, वे 20-21 साल की उम्र तक थोड़ा बढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 1 से 15 साल की उम्र तक के बच्चों में कितना होना चाहिए वजन और लंबाई? जानें डॉक्टर से

At what age do both boys and girls finish growing

लंबाई बढ़ाने वाले कारक - Which Factor Is Responsible For Height Growth

1. जेनेटिक्स - Genetics

माता-पिता की लंबाई बच्चों की हाइट का सबसे बड़ा निर्धारक होती है। अगर माता-पिता लंबे हैं, तो बच्चों के लंबे होने की संभावना ज्यादा होती है।

2. पोषण - Nutrition

सही डाइट लंबाई बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। कैल्शियम, विटामिन D, प्रोटीन और जिंक युक्त फूड्स हड्डियों के विकास को बढ़ावा देते हैं। जंक फूड और शुगर की ज्यादा मात्रा से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह हड्डियों के विकास को धीमा कर सकता है।

3. हार्मोनल बैलेंस - Hormonal Balance

ग्रोथ हार्मोन, थायरायड हार्मोन और टेस्टोस्टेरोन लंबाई बढ़ाने में भूमिका निभाते हैं। हार्मोनल असंतुलन के कारण कुछ बच्चों की हाइट सामान्य से कम रह सकती है।

4. एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटी

स्विमिंग, बास्केटबॉल, साइक्लिंग, योग और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज लंबाई बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। नियमित रूप से कसरत करने से शरीर में ग्रोथ हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जो हाइट ग्रोथ को बढ़ावा देता है।

5. नींद और आराम - Sleep and Rest

नींद के दौरान शरीर में ग्रोथ हार्मोन का स्राव (Secretion) ज्यादा होता है। ऐसे में बच्चों को रोजाना कम से कम 7-9 घंटे की गहरी नींद जरूर लेनी चाहिए।

निष्कर्ष

लड़कों और लड़कियों की हाइट ग्रोथ अलग-अलग समय पर रुकती है। जहां लड़कियों की लंबाई आमतौर पर 16 साल तक बढ़ती है, वहीं लड़कों की हाइट 18-19 साल तक बढ़ सकती है। हालांकि, हाइट ग्रोथ को पूरी तरह से कंट्रोल नहीं किया जा सकता, लेकिन सही खानपान, एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर शरीर को फिट बनाया जा सकता है। अगर आप अपनी लंबाई बढ़ाने को लेकर चिंतित हैं, तो डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

अंधविश्वास या साइंस: क्या वाकई पपीता और अनानास खाने से गर्भपात होता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 13, 2025 14:21 IST

    Published By : Akanksha Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content