Do Periods Affect Girls Height in Hindi- लड़का हो या कोई लड़की अच्छी पर्सनालिटी के लिए परफेक्ट हाइट होना बेहद जरूरी है, क्योंकि पर्सनालिटी अच्छी होने से न सिर्फ आप अच्छे दिखते हैं, बल्कि आपका कॉफिंडेंस भी बूस्ट होता है। लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और खराब खानपान जैसे कई कारणों से कम उम्र में ही कई लड़कियों का कद बढ़ना रुक जाता है। हार्मोनल बदलाव भी लड़कियों की हाइट को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि पीरियड्स आने के बाद लड़कियों की हाइट नहीं बढ़ती है। लेकिन क्या पीरियड्स लड़कियों की हाइट पर सच में असर डालता है या नहीं। सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी ही बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए गयनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर शिखा गुप्ता से जानते हैं, क्या वाकई पीरियड्स आने के बाद लड़कियों की हाइट बढ़ना रुक जाती है। (Periods Stop Girls Height)
क्या पीरियड्स शुरू होने के बाद हाइट नहीं बढ़ती है? - Does Height Not Increase After Periods in Girl in Hindi?
लड़कियों में 8 से 14 साल की उम्र के बीच प्यूबर्टी (Puberty) होती है। इस दौरान लड़कियां अपने शरीर में कई तरह के बदलाव महसूस करती हैं, जिसमें पीरियड्स आना भी शामिल है। पीरियड्स आने के बाद लड़कियों के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जो उनकी हाइट पर असर डाल सकते हैं। डॉक्टर शिखा गुप्ता के अनुसार पीरियड्स आने के बाद लड़कियों की हाइट नहीं बढ़ती है ये कहना गलत होगा, क्योंकि पीरियड्स के बाद भी लड़कियों की कुछ इंच हाइट बढ़ती है। जैसे पीरियड्स शुरू होने के बाद अगर लड़की की हाइट 5.2 है तो बाद में ज्यादा से ज्यादा 5.3 या 5.4 इंच बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें- हर महिला को अपने शरीर के बारे में पता होनी चाहिए ये 5 बातें, जानें क्यों है जरूरी?
पीरियड आने के बाद हाइट बढ़ना क्यों रुक जाती है? - Why Does Height Growth Stop After Periods in Hindi?
पीरियड्स लड़कियों की हाइट पर खुद असर नहीं डालता है, बल्कि मेनार्च यानी पीरियड्स यौवन शुरू होने का संकेत होता है। डॉक्टर शिखा गुप्ता का कहना है कि प्यूबर्टी आने से पहले लड़कियों की हाइट में अच्छी बढ़ोतरी हो जाती है। पीरियड्स आने के दौरान शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव, जेनेटिक कारक और आपकी समग्र स्वास्थ्य हाइट पर असर डाल सकता है। लड़कियों की माहवारी शुरू होने से पहले हाइट तेजी से बढ़ती है और पीरियड्स आने के बाद कद बढ़ने की दर धीमी हो जाती है। इसलिए कई बार यौवन में देरी पीरियड्स में देरी का कारण बन सकता है। इसलिए सीधेतौर पर पीरियड्स हाइट को प्रभावित नहीं करते हैं, बल्कि इससे जुड़े कारक हाइट न बढ़ने का कारण होते हैं।
पीरियड्स आने के बाद भी आपकी हाइट कुछ हद तक बढ़ सकती है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि परिवार में लोगों का कद कैसा है। पीरियड्स के बाद थोड़ी हाइट बढ़ना आपकी डाइट और फिजिकल एक्टिविटी पर भी निर्भर करता है।
Image Credit- Freepik