
किसी भी महिला के लिए स्वस्थ रहना बेहद जरूरी होता है। घर को संभालने के साथ अपनी जॉब, पढ़ाई और घर के अन्य सदस्यों की देखभाल की जिम्मेदारी भी अक्सर महिलाओं पर होती है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां जल्दी हो जाती है। ऐसे में किसी भी महिला के स्वस्थ रहने के लिए सेहत से जुड़ी सही जानकारी का होना बहुत जरूरी है। डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स भी महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह देते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यनमन्द्रा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके ऐसे ही 5 चीजों के बारे में बताया है, जिसे जानना हर महिला के लिए महत्वपूर्ण है।
5 चीजें हर महिला को अपने शरीर के बारे में पता होनी चाहिए - What Every Woman Needs To Know About Her Body in Hindi?
1. ज्यादा पसीना आने का मतलब क्या होता है?
पसीना आना हमेशा अच्छे स्वास्थ्य के बराबर नहीं होता है, क्योंकि ल्यूटियल फैज के दौरान अत्यधिक तनाव वात असंतुलन का कारण बनता है और दर्दनाक पीएमएस और हैवी ब्लीडिंग का कारण बनता है।
2. क्या सोने से आपके मूड पर असर पड़ता है?
नींद की गुणवत्ता आपके मूड और एनर्जी को परिभाषित करती है। नींद वह आधार है, जो आपके हार्मोन को संतुलित रखने में मदद करती है।
3. क्या मोटे लोग स्वस्थ होते हैं?
मोटापा महिलाओं का दुश्मन नहीं है, अगर वो हेल्दी फैट हो। हेल्दी फेट हमारे शरीर का निर्माण करने और हार्मोन को हेल्दी रखने के लिए जरूरी होता है।
इसे भी पढ़ें- स्पॉटिंग और पीरियड्स के बीच क्या अंतर होता है? डॉक्टर से जानें
4. क्या कार्ब्स स्वस्थ हैं?
सभी कार्ब्स आपके सेहत के लिए बुरे नहीं होते हैं, क्योंकि साबुत अनाज में मौजूद फाइबर आपकी ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं।
View this post on Instagram
5. पीरियड का दर्द कितना नॉर्मल है?
पीरियड के दौरान दर्द होना सामान्य बात नहीं होती है, क्योंकि पीरियड्स का दर्द अक्सर फाइब्रॉएड और हार्मोनल असंतुलन जैसी असामान्यताओं का संकेत होता है।
Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version