Fri Sep 11, 2026 | 09:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Tanima Singhal , Pregnancy Educator & Lactation Consultant

प्रेग्नेंसी के दौरान हो गया है थायराइड, तो जानें कंट्रोल करने के लिए क्या करें?

प्रेग्नेंसी के दौरान थायराइड होने के बारे में पता चलने पर महिलाओं को इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

प्रेग्नेंसी किसी भी महिला के जीवन का बहुत खूबसूरत लम्हा होता है। लेकिन, इस दौरान महिलाओं को कई स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं में थायराइड भी शाामिल है। प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं के थायराइड हार्मोन में उतार-चढ़ाव आता है, जिससे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही के दौरान भ्रूण के बेहतर विकास के लिए थायराइड हार्मोन का संतुलित रहना बहुत जरूरी है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान थायराइड होने के बारे में पता चलना, किसी भी महिला के लिए तनाव को बढ़ाने वाली बात होती है। लखनऊ के मा-सी केयर क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और स्तनपान सलाहकार डॉ. तनिमा सिंघल (Dr. Tanima Singhal, Pregnancy educator and Lactation Consultant at Maa-Si Care Clinic, Lucknow) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके प्रेग्नेंसी के दौरान थायराइड (Pregnancy Thyroid) हो जाए तो क्या करना चाहिए, इस बारे में जानकारी दी है। 

प्रेग्नेंसी में थायराइड होने पर क्या करें? 

  • 1. खुद से कोई दवा लेना शुरू या बंद न करें।
  • 2. डिलीवरी के 45 दिनों के बाद थायराइड हार्मोन के स्तर की फिर से जांच करें।

  • 3. अपने डॉक्टर को अपनी थायराइड हार्मोन रिपोर्ट को फिर से दिखाएं। 

इसे भी पढ़ें: टंक विद्या योग के अभ्यास से कंट्रोल करें थायराइड और बढ़ाएं इम्यूनिटी, एक्सपर्ट से जानें तरीका

  • 4. नई रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर की सलाह पर ही अपनी खुराक को कम करें। 

डिलीवरी के बाद सबसे पहले अपने थायराइड के स्तर की जांच करना बहुत जरूरी है। थायराइड के स्तर को संतुलित बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि थायराइड हार्मोन में उतार-चढ़ाव ब्रेस्ट मिल्क के उत्पादन को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, स्थिर थायराइड की स्थिति आम तौर पर आपके स्तनपान को प्रभावित नहीं करती है, लेकिन मां और बच्चे दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए थायराइड के स्तर की जांच करते रहना बहुत जरूरी है। 

प्रेग्नेंसी में थायराइड कैसे कंट्रोल करें?

  • गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर की सलाह से ली जा रही दवाओं को खाना न छोड़ें।
  • प्रेग्नेंसी के समय तनाव से दूर रहें और दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें। 
  • थायराइड को कंट्रोल करने के लिए प्रेग्नेंसी के दौरान और उसके बाद डॉक्टर की सलाह पर एक्सरसाइज और योग करें। 

इसे भी पढ़ें: पीठ के ऊपरी ह‍िस्‍से में दर्द का कारण थायराइड तो नहीं? डॉक्‍टर से जानें दोनों के बीच का संबंध

  • प्रेग्नेंसी के दौरान थायराइड कंट्रोल करने के लिए आर्टिफिशियल शुगर खाने से परहेज करें। 
  • प्रेग्नेंसी में डॉक्टर की सलाह पर पर्याप्त मात्रा में आयोडीन का सेवन करें। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by DrTanima- Preg&Lactation Coach (@maasicare_tanima)

प्रेग्नेंसी के दौरान और उसके बाद, स्वास्थ्य रहने और थायराइड हार्मोन को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें और डॉक्टर की सलाह के बिना कुछ भी करने से परहेज करें। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

डिलीवरी के बाद सिर और कान ढकना जरूरी है? डॉक्टर से जानें इसका कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 29, 2024 14:59 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jul 29, 2024 10:25 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Tanima Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content