Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान चेहरे का ग्लो बढ़ना बेटा होने का संकेत है? जानें बेटा या बेटी होने के पीछे का साइंस

Pregnancy Glow Means Boy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के चेहरे पर ग्लो आना बेटा होने की अटकलों से जोड़ा जाता है, आइए जानते हैं इसके पीछे की सच्चाई।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी के दौरान चेहरे का ग्लो बढ़ना बेटा होने का संकेत है? जानें बेटा या बेटी होने के पीछे का साइंस


Andhvishwas or Science: किसी भी महिला और पुरुष के लिए माता-पिता बनना उनके जीवन का सबसे खूबसूरत लम्हा होता है। बच्चा होने पर न सिर्फ एक महिला और पुरुष माता-पिता बनते हैं, बल्कि घर के हर एक सदस्य के लिए नए रिश्ते की शुरुआत होती है। घर में किलकारियां गूंजने की खुशी हर व्यक्ति में अलग-अलग होती है। बच्चा होने से पहले ही दादा-दादी, नाना-नानी और घर के सभी सदस्या, रिश्तेदार और दोस्त बेटा होगा या बेटी इस बात का अनुमान लगाने लगते हैं। पहले क समय में लोगों को बेटे की चाह ज्यादा होती थी, लेकिन आज लोगों को बेटा या बेटी होने से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। हर माता-पिता बस एक हेल्दी बच्चा होने की कामना करते हैं। लेकिन इस बात का अनुमान लगाना कि बेटा होगा या बेटी आज के समय में भी लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय है। बच्चा होने से पहले ही लोग मां के शरीर या व्यवहार में आने वाले बदलावों के जरिए बेटा या बेटी होने की अटकलें लगाने लगते हैं, इन्हीं अटकलों में से एक है प्रेग्नेंसी ग्लो। जी हां, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के स्किन पर नजर आने वाले ग्लो को अक्सर लोग बेटा होने से जोड़ते हैं, जबकि कुछ लोग इसे अंधविश्वास या मिथक मानते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान चेहरे पर ग्लो आना क्या सच में गर्भ में बेटा होने का लक्षण होता है या नहीं। हमारे समाज में फैले ऐसे ही अंधविश्वास और उनके पीछे की सेहत और खानपान जैसी चीजों से जुड़े मिथकों और अंधविश्वास के पीछे छिपे साइंस (Pregnancy Myths And Facts) के बारे में सही जानकारी देने के लिए ओन्लीमायहेल्थ "अंधविश्वास या साइंस" (Misconception or Science) सीरीज चला रहा है। इस सीरीज के तहत हम आपको ऐसे ही अंधविश्वासों से जुड़े साइंस और वैज्ञानिक तथ्यों के बारे में बताने की कोशिश करेंगे। तो आइए आज कि इस सीरीज में नई दिल्ली के आनंद निकेतन में स्थित गायनिक: एवरी वुमन मैटर की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान चेहरे पर ग्लो आना बेटा होने का लक्षण है (What Makes You Glow During Pregnancy) या इसके पीछे कोई स्वास्थ्य से जुड़े कारण है। 

क्या प्रेग्नेंसी ग्लो बेटा होने का संकेत है?

प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला की स्किन में कुछ न कुछ बदलाव जरूर आता है। बहुत सारी महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान चेहरे पर सूजन, एक्ने, पिंपल्स या डल स्किन की समस्या होने लगती हैं। जबकि कई महिलाएं ऐसी हैं, जिनका चेहरा गर्भावस्था के दौरान चांद जैसा चमकने लगता है। अक्सर आपने लोगों को ये कहते हुए भी सुना होगा कि आपके या प्रेग्नेंट महिला के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो नजर आ रहा है। पहले के समय में दाई मां या घर की बड़ी-बुजुर्ग महिलाएं चेहरे के ग्लो को देखकर बेटा होने का अंदाजा लगाने लगती थीं। आज के समय में भी प्रेग्नेंसी ग्लो को बेटा होने से ही जोड़ा जाता है। कई लोगों का मानना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान चेहरे पर ग्लो आना बेटा होने का संकेत है। लेकिन, प्रेग्नेंसी के दौरान चेहरे पर ग्लो स्वास्थ्य से जुड़े कारणों से होता हैं। इसलिए, प्रेग्नेंसी ग्लो का कारण गर्भ में बेटा होना सिर्फ एक अंधविश्वास है। 

इसे भी पढ़ें: अंधविश्वास या साइंस: क्या वाकई हथेली पर तिल होना अमीरी का संकेत होता है? डॉक्टर से जानें वैज्ञानिक तथ्य 

Pregnancy Glow Myth

प्रेग्नेंसी के दौरान चेहरे पर ग्लो आने के कारण

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिसका असर उनके स्किन पर भी नजर आता है। गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और एचसीजी जैसे हार्मोनल बदलाव आते हैं, जो आपके शरीर पर कई तरह के प्रभाव छोड़ते हैं। डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन के अनुसार, "प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कुछ ऐसे हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसके कारण चेहरे पर ग्लो आता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं के शरीर में ब्लड सप्लाई बढ़ जाती है, क्योंकि आपके गर्भ में जो भ्रूण है उसके बेहतर स्वास्थ्य के लिए ब्लड सप्लाई बहुत जरूरी है। इसलिए, शरीर में ब्लड सप्लाई बढ़ने से चेहरे पर चमक आ जाती है, जिससे चेहरे बहुत ज्यादा ग्लो करता है और स्किन पर ग्लोइंग वाली रेडनेस बढ़ जाती है। इसके अलावा, प्रेग्रेंसी के दौरान वजन बढ़ने के कारण भी महिलाएं सुंदर दिखने लगती है, जिसके कारण उनके चेहरे पर ग्लो नजर आ सकता है।" इस बारे में आगे जानकारी देते हुए डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन ने कहा कि, "मानसिक तौर पर देखा जाए तो प्रेग्नेंसी किसी भी महिला के लिए एक खूबसूरत समय होता है, जिस कारण वे इस दौरान काफी खुश रहने लगती हैं और इसका असर सीधे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है, जो प्रेग्नेंसी ग्लो का कारण बन सकता है।"

इसे भी पढ़ें: अंधविश्वास या साइंस: क्या हथेली पर खुजली होने से आता है पैसा? एक्सपर्ट से जानें इसका वैज्ञानिक कारण

डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन का कहना है कि "यह बात किसी तरह से साबित नहीं होती है कि चेहरे पर ग्लो आना बेटा होने का संकेत है। प्रेग्नेंसी ग्लो पूरी तरह आपके खान-पान, हार्मोनल चेंजेस और ब्लड सप्लाई जैसे स्वास्थ्य से जुड़े कारणों पर निर्भर करती हैं और इसका बेटा या बेटी होने से कोई रिश्ता नहीं होता है।" 

इसलिए अब प्रेग्नेंसी के दौरान चेहरे पर ग्लो आने को बेटा या बेटी होने से न जोड़ें, बल्कि प्रेग्नेंसी ग्लो का मतलब है कि महिला के शरीर में ब्लड सप्लाई अच्छी है, शिशु को सही पोषण मिल रहा है। भारत में डिलिवरी से पहले बेटा या बेटी होने का पता केवल बच्चा होने के बाद ही लगाया जा सकता है, क्योंकि यह अल्ट्रासाउड के दौरान बेटा या बेटी का पता लगाना गैरकानूनी होता है। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

मानसून में ट्रैवलिंग के दौरान किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version