Fri Sep 11, 2026 | 06:01 PM IST

Medically Reviewed by Dr Gunjan Sarin , Obstetrics and Gynaecology

प्रेग्नेंसी में बार-बार भूख क्यों लगती है? डॉक्टर से जानें

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को बार-बार भूख लगना के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं पोषण की जरूरतें, हार्मोनल बदलाव और शिशु का विकास। डॉक्टर गुंजन मल्होत्रा के अनुसार, पौष्टिक भोजन, पर्याप्त पानी और हेल्दी स्नैक्स से भूख को कंट्रोल किया जा सकता है। 

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के शारीरिक और हार्मोनल बदलाव होते हैं। इस समय गर्भ में भ्रूण को सही विकास के लिए पोषण देने के लिए महिलाओं को आम दिनों की तुलना में ज्यादा एनर्जी, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की जरूरत हो सकती है। इसलिए, कई प्रेग्नेंट महिलाओं को पहले की तुलना में ज्यादा भूख लगने लगती है। हालांकि, प्रेग्नेंसी में बार-बार भूख लगने के पीछे अन्य भी कई कारण हो सकते हैं। आइए इस लेख में दिल्ली के आनंद निकेतन में स्थित गायनिका: एवरी वुमन मैटर क्लीनिक की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में महिलाओं को बार-बार भूख लगने का क्या कारण है?

प्रेग्नेंसी में बार-बार भूख क्यों लगती है?

साल 2022 में International Journal of Molecular Sciences में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, प्रेग्नेंसी में महिलाएं सिर्फ अपनी पोषण संबंधी जरूरतों को ही नहीं बल्कि विकसित हो रहे भ्रूण की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को भी पूरा करती है। इस समय महिला के गट हार्मोन भूख को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाते हैं। घ्रेलिन और न्यूरोपेप्टाइड वाई जैसे भूख बढ़ाने वाले हार्मोन भोजन की इच्छा को बढ़ाते हैं।

डॉ. गुंजन मल्होत्रा सरीन के अनुसार, प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कुछ भी खाने के थोड़ी देर बाद दोबारा भूख लगना आम बात है, क्योंकि भ्रूण के विकास के लिए उन्हें ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। हालांकि, इसके अलावा प्रेग्नेंसी में बार-बार भूख लगने के ये कारण भी हो सकते हैं:

1. ज्यादा एनर्जी की जरूरत

प्रेग्नेंसी में गर्भ में शिशु के विकास के लिए भी महिलाओं को लगातार एनर्जी खर्च करने की जरूरत होती है। प्लेसेंटा बनने, खून बढ़ाने और गर्भाशय में होने वाले बदलावों के कारण उन्हें ज्यादा एनर्जी की जरूरत हो सकती है। इसी कारण कुछ महिलाओं को भोजन करने के कुछ समय बाद दोबारा भूख महसूस होने लगती है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी से पहले और दौरान फॉलिक एसिड क्यों जरूरी है? जानें डॉक्टर से

2. हार्मोनल बदलाव

प्रेग्नेंसी में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन के लेवल में काफी बदलाव होते हैं। ये हार्मोन महिलाओं के पाचन क्रिया, भूख और शरीर में एनर्जी खर्च करने के तरीके को प्रभावित कर सकते हैं। अलग-अलग महिलाओं में इन बदलावों का असर अलग-अलग होता है। किसी को भूख ज्यादा लग सकती है, जबकि कुछ महिलाओं को मतली या उल्टी जैसा महसूस होने के कारण खाने की इच्छा कम हो सकती है।

3. बढ़ते शिशु की पोषण से जुड़ी जरूरतें

जैसे-जैसे प्रेग्नेंसी बढ़ती है, गर्भ में भ्रूण का शरीर, दिमाग, हड्डियां और अन्य अंग विकसित होते रहते हैं। इसके लिए मां के भोजन से मिलने वाले प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व बहुत जरूरी हो जाते हैं। शरीर की बढ़ी हुई पोषण से जुड़ी जरूरतें महिलाओं में भूख को बढ़ा सकती हैं, जिससे बार-बार खाने का मन होना आम बात है।

4. खाने में प्रोटीन और फाइबर की कमी

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर भोजन करना जरूरी है। अगर खाने में मीठी चीजें, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट या बहुत कम मात्रा में प्रोटीन और फाइबर हों तो पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस नहीं करता है। ऐसे में महिलाओं को जल्दी भूख लग सकती है। इसलिए, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर फूड्स शामिल कर सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • दाल
  • पनीर
  • अंडा
  • चना,
  • साबुत अनाज
  • मौसमी फल

suddenly-hungry-all-the-time-female-inside

5. ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव

प्रेग्नेंसी के दौरान इंसुलिन के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया बदल सकती है। अगर प्रेग्नेंसी के दौरान आप लंबे समय तक खाना नहीं खाती हैं या बहुत ज्यादा मीठा खा लेती हैं तो उससे आप में कमजोरी, थकान और अचानक तेज भूख महसूस हो सकती है। इसलिए, अगर बार-बार बहुत तेज भूख के साथ ज्यादा प्यास, बार-बार पेशाब आना और बिना कारण थकान महसूस हो तो डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में बार-बार लगती है तेज भूख? ओवरईटिंग से बचने के लिए फॉलो करें डॉक्टर्स के ये 7 टिप्स

6. पर्याप्त पानी न पीना

प्रेग्नेंसी में शरीर को सही तरह से हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। कम पानी पीने से मुंह सूखना, थकान या सिरदर्द के साथ-साथ खाने की इच्छा महसूस होना आम हो जाता है। इसलिए, दिनभर नियमित रूप से पानी पीना जरूरी है।

बार-बार भूख लगे तो क्या करें?

डॉ. गुंजन मल्होत्रा सरीन कहती हैं कि बार-बार भूख लगने पर सिर्फ कैलोरी बढ़ाने के बजाय भोजन की क्वालिटी पर ध्यान देना जरूरी है। इसलिए, आप अपने हर भोजन में प्रोटीन, साबुत अनाज, सब्जियां और हेल्दी फैट्स को संतुलित तरीके से शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और लंबे समय तक खाली पेट रहने से बचना भी जरूरी है। इसलिए, बार-बार भूख लगने पर आप इन हेल्दी स्नैक्स की मदद से अपनी भूख को शांत कर सकते हैं।

हेल्दी स्नैक  पोषक तत्व खाने के फायदे
भुने हुए चने  आयरन, प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने और शरीर तो तुरंत एनर्जी देने में फायदेमंद
भुने मखाने  आयरन, कैल्शियम, लो कैलोरी और प्रोटीन एसिडिटी से राहत और हड्डियों को मजबूत बनाने में लाभकारी
स्प्राउट्स चाट प्लांट-बेस्ड प्रोटीन, फोलेट और फाइबर हीमोग्लोबिन के लेवल को बेहतर रखने में मददगार
भीगे हुए बादाम और अखरोट  प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-E लंबे समय तक पेट भरने और शिशु के दिमाग के विकास के लिए फायदेमंद
उबले हुए अंडे हाई प्रोटीन, कोलीन और विटामिन D शिशु के विकास में मददगार और प्रेग्नेंसी में एनर्जी बनाए रखने में फायदेमंद
फल और दही   कैल्शियम, प्रोबायोटिक्स, नेचुरल शुगर और विटामिन पाचन क्रिया को बेहतर रखता है, कब्ज से बचाता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है।

डॉक्टर से कब सलाह लें?

प्रेग्नेंसी में भूख बढ़ना अपने-आप में कोई चिंता का कारण नहीं होता है, लेकिन अगर आपको भूख लगने के साथ ये लक्षण महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए:

  • भूख का अचानक और बहुत ज्यादा बढ़ना
  • वजन का तेजी से बढ़ना या घटना
  • ज्यादा प्यास लगना
  • बार-बार पेशाब लगना
  • बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस हो

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी में बार-बार भूख लगना शरीर की बढ़ी हुई एनर्जी और पोषण से जुड़ी जरूरतों, हार्मोनल बदलाव और पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने के कारण भी हो सकते हैं। इसलिए, भूख लगने पर पौष्टिक और संतुलित भोजन करना सबसे अच्छा माना जाता है। अगर भूख बहुत ज्यादा लगने लगी है और उसके साथ अन्य कई लक्षण नजर आ रहे हैं तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • प्रेग्नेंट महिला को सुबह-सुबह क्या खाना चाहिए?

    प्रेग्नेंट महिला को सुबह उठकर सबसे पहले हल्के गुनगुने पानी के साथ भीगे हुए बादाम और अखरोट खाने चाहिए। इसके अलावा, फल, दलिया, ओट्स, पोहा और उपमा खा सकते हैं।
  • प्रेग्नेंसी में कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए?

    प्रेग्नेंसी में आमतौर पर कोई भी दाल पूरी तरह से हानिकारक नहीं होती है, लेकिन कुछ दालों को कम मात्रा में खाना चाहिए, जिनसे आपको दर्द या गैस की समस्या हो।

Read Next

प्रेग्नेंसी के पहले महीने में क्या खाएं और किन चीजों से बचें? डॉक्टर की सलाह न करें अनदेखी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 10, 2026 13:07 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Gunjan Sarin

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content