Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

प्रेग्नेंसी से पहले और दौरान फॉलिक एसिड क्यों जरूरी है? जानें डॉक्टर से

प्रेग्नेंसी से पहले और दौरान फॉलिक एसिड लेना हर महिला के लिए जरूरी है। यह उनके स्वास्थ्य को बेहतर करता है, एग क्वालिटी में सुधार करता है और गर्भस्थ शिशु के विकास पर भी सकारात्मक असर डालता है।

प्रेग्नेंसी में फॉलिक एसिड लेना बहुत जरूरी होता है और एक जरूरी पोषक तत्व भी है। असल में, यह विटामिन B9 होता है, जिसकी जरूरत गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए जरूरी है। फॉलिक एसिड की मदद से ब्रेन और स्पाइनल कॉर्ड जैसे जरूरी अंग विकसित होते हैं। बहरहाल, इस लेख में हम आपको बताएंगे कि प्रेग्नेंसी के दौरान और कंसीव करने से पहले से फॉलिक एसिड लिया जाना क्यों जरूरी होता है और इससे आपको किस तरह के लाभ मिल सकते हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने वृंदावन स्थित Mumma's Blessing IVF और Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

कंसीव करने से पहले फॉलिक एसिड क्यों लें?

why is folic acid important during pregnancy 01 (25)

डॉक्टर यह सलाह देते हैं कि कंसीव करने से पहले ही महिलाओं को फॉलिक एसिड अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए। ऐसा क्यों? असल में, इससे न सिर्फ महिला को कंसीव करने में मदद मिलती है, बल्कि इसकी वजह से प्रेग्नेंसी के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होती है और शिशु को भी असामान्यताएं होने का जोखिम कम होता है। इसके कुछ फायदे इस प्रकार हैं-

  • फॉलिक एसिड लेने से महिला के स्वास्थ्य में सुधार होता है और होने वाले बच्चे को भी इसका लाभ मिलता है। डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "चूंकि बच्चे की न्यूरल ट्यूब गर्भावस्था के पहले 28 दिनों के भीतर ही बन जाती है। इसलिए, महिलाओं को कंसीव करने से 1-3 महीने पहले से ही रोजाना फॉलिक एसिड (लगभग 400 mcg) लेना शुरू करने की सलाह दी जाती है।"
  • Advances in Nutrition के अनुसार, बच्चे की न्यूरल ट्यूब के विकास के लिए कंसीव करने से पहले ही फॉलिक एसिड लिया जा सकता है।
  • डॉ. शोभ गुप्ता आगे बताती हैं कि कंसीव करने से पहले से इस विटामिन को डाइट का हिस्सा बनाने से रेड ब्लड सेल्स का निर्माण सही तरह से होता है, जिससे प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को एनीमिया का रिस्क नहीं होता है। साथ ही, उनके एग्स की क्वालिटी में भी सुधार होता है।
  • कंसीव करने से एक-दो माह पहले से ही फॉलिक एसिड का सेवन करने से न सिर्फ होने वाले बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि एग्स की गुणवत्ता में सुधार लाता है और समय से पहले डिलीवरी या गर्भपात का जोखिम भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के पहले महीने में क्या खाएं और किन चीजों से बचें? डॉक्टर की सलाह न करें अनदेखी

प्रेग्नेंसी में फॉलिक एसिड के फायदे

how mental fatigue and stress changes your eating habits explains expert 01 (20)

1. ब्रेन और स्पाइन के विकास में मदद

साल 2022 में MDPI Metabolites में प्रकाशित एक समीक्षा लेख के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को बिना किसी लापरवाही के नियमित रूप से फॉलिक एसिड लेना चाहिए। इसकी मदद से जन्म लेने वाले शिशु का ब्रेन और स्पाइन के निर्माण में मदद मिलती है। डॉ. शोभा गुप्ता बताती हैं, "फॉलिक एसिड लेने से न्यूरल ट्यूब को सही समय पर और ठीक से बंद होने में मदद मिलती है। इससे शिशु के सेंट्रल नर्वस सिस्टम में होने वाले गंभीर जन्मजात दोषों से बचाव होता है।"

2. DNA और सेल्स का विकास

CDC की मानें, तो फॉलिक एसिड बहुत जरूरी पोषक तत्व है और यह सेल्स के विकास के लिए भी अहम भूमिका निभाता है। असल में, हर नई सेल (कोशिका) के फोलेट की जरूरत होती है। जानकारी के लिए बता दें कि नए सेल्स में ब्लड सेल्स, ब्रेन सेल्स, बाल और त्वचा शामिल हैं।

3. रेड ब्लड सेल्स का निर्माण

CDC में आगे यह भी बताया गया है कि फॉलिक एसिड रेड ब्लड सेल्स का निर्माण भी करते हैं। असल में, प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में ब्लड वॉल्यूम बढ़ जाता है ताकि प्लेसेंटा के जरिए शिशु तक पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंच सकें। फॉलिक एसिड नए रेड ब्लड सेल्स बनाकर गर्भवती महिला के शरीर में फोलेट-डेफिशिएंसी एनीमिया (खून की कमी) से बचाता है।

4. शिशु के विकास पर असर

डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में फॉलिक एसिड लेने से शिशु का विकास सही तरह से होता है। डॉ. शोभा बताती हैं अगर शरीर में फॉलिक एसिड की कमी हो जाए, तो इसकी वजह से बच्चे का वजन कम होना, कटे होंठ और गर्भ में धीमा शारीरिक विकास जैसी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है।"

5. गर्भपात और प्री-टर्म डिलीवरी से बचाव

डॉ. शोभा गुप्ता के अनुसार, "प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी तरह की शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या मिसकैरेज और प्री-टर्म डिलीवरी के जोखिम को बढ़ाती है। ऐसे में, फॉलिक एसिड को समय से लेने पर इस कर तरह के गंभीर रिस्क को कम किया जा सकता है।"

कितनी मात्रा में फॉलिक एसिड लें?

American College of Obstetricians and Gynecologists (ACOG) के अनुसार प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को रोजाना 400 μg folic acid/d की खुराक लेनी चाहिए और और करने से पहले और पहली तिमाही खत्म होने तक 400–800 μg folic acid लिया जाना चाहिए। महीने दर महीने  इसकी मात्रा हर महिला के लिए बदलती रहती है। हालांकि, गर्भवती महिला के शरीर को कितनी मात्रा में इसकी जरूरत है, इसकी सटीक जानकारी डॉक्टर जांच के बाद दे सकते हैं। इसलिए, कंसीव करने से पहले या प्रेग्नेंसी के दौरान कितनी मात्रा में फॉलिक एसिड लिया जाना है, इस बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के लिए फॉलिक एसिड लेना बहुत जरूरी है। यह एक तरह का विटामिन है, जो गर्भस्थ शिशु के अंगों के विकास के लिए जरूरी होता है और यह प्रेग्नेंट महिला के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखता है। यही नहीं, फॉलिक एसिड लेने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है, जिससे शिशु तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पहुंच पाते हैं।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या सिर्फ भोजन से गर्भावस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में फोलेट मिल सकता है?

    प्राकृतिक भोजन में पाया जाने वाला फोलेट शरीर में कम अवशोषित होता है। चूंकि, न्यूरल ट्यूब गर्भावस्था के शुरुआती दिनों (28 दिनों के भीतर) में ही बंद हो जाती है, इसलिए प्राकृतिक फोलेट के साथ-साथ डॉक्टर की सलाह पर सिंथेटिक फॉलिक एसिड सप्लीमेंट लेना अनिवार्य होता है।
  • यदि किसी महिला की पिछली प्रेग्नेंसी में न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट (NTD) का इतिहास रहा हो, तो उसे फॉलिक एसिड की कितनी खुराक लेनी चाहिए?

    यह पूरी तरह मरीज की स्थिति पर निर्भर करता है। हालांकि, हाई रिस्क वाली महिलाओं को कंसीव करने से कम से कम 1 से 3 महीने पहले से 4,000 mcg (4 mg) प्रतिदिन यानी सामान्य से 10 गुना अधिक खुराक लेने की सलाह दी जाती है।

Read Next

प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में स्मोकिंग और अल्कोहल क्यों खतरनाक, डॉक्टर से जानें मां और शिशु पर असर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 17, 2026 15:03 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content