Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

सुबह उठकर भूख न लगना: क्या यह नॉर्मल है या किसी बीमारी का संकेत?

सुबह भूख न लगना आम बात नहीं है, बल्कि देर रात भारी भोजन, हार्मोनल बदलाव या थायराइड जैसी समस्याओं का संकेत हो सकता है। इसलिए, जरूरी है कि आप सुबह भूख न लगने की समस्या को नजरअंदाज न करें। 

अक्सर लोग सुबह उठते ही नाश्ता करने के बजाय सिर्फ चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें सुबह के समय भूख ही नहीं लगती है। कई लोग सुबह भूख न लगने या खाने का मन न होने को एक आम आदत मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। बता दें कि सुबह का नाश्ता हमारी सेहत को बेहतर रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। ऐसे में भूख न लगने को लेकर लोगों को मन में कई तरह के सवाल आते हैं, जैसे क्या सुबह भूख न लगना सच में नॉर्मल है या यह शरीर में किसी गड़बड़ी का संकेत होता है? Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida का कहना है कि सुबह उठकर नाश्ता न करना हार्मोनल समस्याओं के अलावा कई परेशानियों से जुड़ा होता है।

सुबह भूख न लगने का कारण

Dr. Akshay Chugh का कहना है कि अगर कभी-कभार सुबह भूख न लगे तो यह चिंता की बात नहीं है, लेकिन अगर यह रोज की समस्या बन चुकी है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे-

1. देर रात भारी भोजन करना

अगर आप रात में ज्यादा फैट या भारी भोजन खाते हैं और तुरंत सो जाते हैं तो गैस्ट्रिक एम्टींग धीमी हो जाती है। सुबह तक भोजन पूरी तरह आपके पेट में पच नहीं पाता है और आपको पेट भरा हुआ महसूस होती है। इस कारण सुबह उठने के बाद कई बार भूख कम या नहीं लगती है।

साल 2011 में Metabolism जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी का तालमेल बिगड़ने से पाचन तंत्र और दिमाग के उन मुख्य केंद्रों सामान्य लय प्रभावित हो सकती है, जो हमारे खाने के व्यवहार के लिए जिम्मेदार होते हैं। इस तालमेल के बिगड़ने से खान-पान नियंत्रण में भी बदलाव आ जाता है।

2. हार्मोनल बदलाव

सोकर उठने के बाद शरीर में तनाव हार्मोन कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन का लेवल बढ़ता है, जो कुछ समय के लिए आपकी भूख को दबा सकता है। इसके अलावा, नींद के दौरान ग्रेलिन (भूख बढ़ाने वाला हार्मोन) कम और लेप्टिन (पेट भरने का एहसास कराने वाला हार्मोन) ज्यादा रहता है। इसलिए, हार्मोनल बदलाव भी सुबह भूख न लगने का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में अचानक बढ़ जाती है भूख? जानिए कौन-से हार्मोन्स हैं इसके जिम्मेदार

3. थायराइड और हार्मोनल असंतुलन

सुबह उठने के बाद भूख न लगना शरीर में थायराइड और हार्मोनल असंतुलन का संकेत हो सकता है। हाइपोथायरायडिज्म के मरीजों में मेटाबॉलिज्म बहुत धीमा हो जाता है, जिससे पाचन सुस्त पड़ता है और सुबह भूख नहीं लगती है। अगर आपके साथ भी लगातार ऐसा हो रहा है तो इसे अनदेखा करने के बजाय अपने हार्मोन लेवल की जांच करवाएं।

4. तनाव और नींद की कमी

एंग्जायटी और डिप्रेशन पाचन तंत्र के वेगस नर्व को प्रभावित करते हैं, जिससे पाचन रस का रिसाव कम हो जाता है। यह भी एक कारण है कि सुबह उठने के बाद आपको भूख नहीं लगती है।

subah-bhukh-na-lagne-ka-karan-inside

5. फैटी लिवर या एसिडिटी

सुबह उठने के बाद जी मिचलाना, मुंह का स्वाद कड़वा होना या पेट फूलने की समस्या महसूस होता है तो यह एसिडिटी, जीईआरडी या लिवर से जुड़ी समस्या का शुरुआती संकेत हो सकता है।

क्या सुबह का नाश्ता छोड़ना सुरक्षित है?

Dr. Akshay Chugh का कहना है कि सुबह बिना भूख के जबरदस्ती भोजन करना भी सही नहीं होता है, लेकिन लंबे समय तक नाश्ता छोड़ना शरीर के इंसुलिन रिस्पॉन्स को बिगाड़ सकता है। इसके कारण आपको दिन के समय ओवरईटिंग यानी ज्यादा खाने की आदत बन जाती है और वजन बढ़ने लगता है। इसलिए, सुबह का नाश्ता छोड़ना पूरी तरह और नियमित रूप से सुरक्षित नहीं होता है।

साल 2025 में Nutrition Research जर्नल में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, नाश्ता छोड़ने से हमारे शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी और हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ जाता है। इसके कारण भूख बढ़ती, मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।

अगर भूख नहीं लगती तो क्या करें?

Dr. Akshay Chugh के अनुसार, भूख को जगाने के लिए आप इन टिप्स को अपना सकते हैं-

  • रात के खाने का समय बदलें और सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले हल्का भोजन करें।
  • सुबह उठते ही 1 से 2 गिलास गुनगुना पानी पिएं, जिससे पाचन तंत्र एक्टिव हो सके।
  • अगर भारी नाश्ता आपको पचाने में मुश्किल होती है तो भीगे हुए बादाम, फल या स्मूदी से शुरुआत कर सकते हैं।
  • देर रात चाय या कॉफी पीने से बचें, क्योंकि यह पेट की म्यूकोसल परत को नुकसान पहुंचाती है।

इसे भी पढ़ें: रात 11 बजे के बाद बार-बार लगती है भूख? अपनाएं ये 8 आसान तरीके, नहीं लगेगी देर रात भूख

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?

अगर सुबह भूख न लगने के साथ-साथ वजन अचानक बहुत कम हो रहा हो, लगातार थकान रहती हो या सुबह उल्टी और जी मिचलाने की समस्या हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह लिवर, थायराइड या पेट के इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है।

निष्कर्ष

Dr. Akshay Chugh का कहना है कि सुबह भूख न लगने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें देर रात हैवी डिनर करना, फैटी लिवर या एसिडिटी, तनाव, नींद की कमी और हार्मोनल बदलाव शामिल हैं। इसलिए, सुबह भूख न लगने की स्थिति को ज्यादा समय के लिए नजरअंदाज न करें और इसके पीछे के सही कारणों का पता लगाने के लिए डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • सुबह का नाश्ता नहीं करने से क्या होता है?

    सुबह का नाश्ता न करने से शरीर में एनर्जी की कमी, ब्लड शुगर लेवल कम होना, थकान, चक्कर आना, सिरदर्द और फोकस करने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • सुबह का सबसे पहला भोजन क्या होना चाहिए?

    सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए। इसके 15 से 20 मिनट बाद आप रात के भीगे हुए बादाम, किशमिश या अखरोट खा सकते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी और पोषण देते हैं।

Read Next

थर्मामीटर से पहले कैसे पता चलता था बुखार? जानें शरीर का तापमान मापने का रोचक इतिहास

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 21, 2026 14:11 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content