कई बार लोगों को रात को अचानक से भूख लगने लगती है। यह एक नॉर्मल इच्छा हो सकती है, लेकिन कई बार कुछ लोगों को यह समस्या लगातार होने लगती है, जो एक आदत भी बन जाती है। इसके कारण कई लोग रात को सो नहीं पाते हैं, जिसका असर उनकी नींद और स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। ऐसे में लोग ये सोचते हैं कि रात को अचानक से भूख क्यों लगने लगती है? आइए इस बारे में Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।
रात में अचानक भूख क्यों लगती है?
डॉ. अरविंद के अनुसार, कभी-कभी रात में भूख लगना जरूरी नहीं कि किसी बीमारी का संकेत हो। इसका मतलब बस यह हो सकता है कि आपने रात का खाना जल्दी या कम खाया था, आप नॉर्मल से ज्यादा फिजिकली एक्टिव थे या दिनभर में पर्याप्त प्रोटीन, फाइबर या कुल कैलोरी नहीं ली थी।
बार-बार रात में भूख लगने का संबंध कभी-कभी इस बात से हो सकता है कि आप दिनभर में क्या और कितना खाते हैं।
1. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट खाने के कारण
रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट या ज्यादा प्रोसेस्ड फूड वाले खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा हुआ महसूस नहीं होता है, जिससे भूख जल्दी वापस आ जाती है। प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट आमतौर पर लोगों का पेट ज्यादा देर तक भरा रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: तो आपको भी लगती है वेट लॉस के दौरान बार-बार भूख, खुद एक्सपर्ट ने बताया है ऐसा क्यों होता है?
2. खराब नींद के कारण
खराब नींद भी भूख पर असर डाल सकती है। नींद की कमी भूख और पेट भरने का एहसास कराने वाले हार्मोन, जैसे ग्रेलिन पर असर डाल सकती है, जिससे व्यक्ति को अगले दिन या गलत समय पर ज्यादा भूख लग सकती है।
why do you suddenly feel hungry at night 1
3. स्ट्रेस के कारण
ज्यादा स्ट्रेस में रहने पर भी खाने की आदतों पर असर पड़ सकता है। ज्यादा स्ट्रेस कुछ लोगों को रात में खाना खाने के लिए बढ़ावा दे सकता है, भले ही उन्हें शारीरिक रूप से बहुत ज्यादा भूख न लगी हो।
4. नाइट ईटिंग सिंड्रोम के कारण
'नाइट ईटिंग सिंड्रोम' नाम की एक स्थिति भी होती है, जिसमें व्यक्ति बार-बार शाम के समय अपने दिनभर के खाने का एक बड़ा हिस्सा खाता है या खाने के लिए जागता है। यह सोने से पहले कभी-कभी स्नैक खाने की इच्छा से अलग है। इस आदत वाले लोगों को बिना खाए सोने में परेशानी हो सकती है और सुबह उन्हें कम भूख लग सकती है।
5. मेडिकल कंडीशन या दवाइयां
कुछ मामलों में, बार-बार भूख लगना ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाली स्थितियों या कुछ दवाओं के कारण भी हो सकता है, इसलिए लगातार होने वाले बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या महिलाओं में हार्मोनल बदलाव से भूख प्रभावित होती है? एक्सपर्ट से जानिए पूरा सच
क्या कहती है स्टडी?
साल 2013 में Obesity Research Journal में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, शाम के समय भूख का नेचुरली बढ़ना (सर्काडियन पीक) उन्हें रात की लंबी नींद से पहले हैवी खाना खाने के लिए बढ़ावा दे सकता है। इसके अलावा, रात के समय भूख में होने वाली नेचुरल कमी (सर्काडियन डिक्लाइन), नींद के दौरान खाली पेट रहने (फास्टिंग) से बढ़ने वाली भूख को रोकने में मदद करती है, वरना यह बढ़ी हुई भूख उनकी नींद में खलल डाल सकती है।
देर रात भूख लगने की आदत से बचने के उपाय
डॉ. अरविंद आगे कहते हैं, "देर रात भूख लगने की समस्या से राहत के लिए सबसे पहला कदम यह है कि दिनभर के खाने, पानी पीने, नींद और स्ट्रेस के स्तर की जांच की जाए। प्रोटीन, सब्जियों या फाइबर से भरपूर अन्य फूड्स और कार्बोहाइड्रेट के सही सोर्स वाला रात का बैलेंस खाना पेट भरने में मदद कर सकता है।"
- बैलेंस डाइट लें।
- दिन में सही टाइम पर खाना खाएं।
- स्क्रीन टाइम कम करें।
- स्ट्रेस को मैनेज करें।
- पर्याप्त पानी पिएं।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
डॉ. अरविंद कहते हैं, अगर रात में बार-बार भूख लगती है, नींद में खलल पड़ता है, बहुत ज्यादा प्यास लगती है या पेशाब आता है, बिना किसी कारण वजन में बदलाव होता है या खाते समय कंट्रोल खोने जैसी स्थिति होती है, तो डॉक्टर से बात करना जरूरी है।
निष्कर्ष
रात में अचानक भूख लगना रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट या ज्यादा प्रोसेस्ड फूड खाने, खराब नींद, स्ट्रेस, नाइट ईटिंग सिंड्रोम, मेडिकल कंडीशन या दवाइयों के कारण देर रात को भूख लगने की समस्या हो सकती है। इससे राहत के लिए हेल्दी डाइट लें, समय से खाना खाएं, स्ट्रेस को मैनेज करने की कोशिश करें और दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं।
ध्यान रहे, अगर हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने के बाद भी यह समस्या बनी रहती है। बिना किसी कारण वजन कम होता है, ज्यादा प्यास लगने, नींद न आने और बार-बार यूरिन आने जैसी समस्याएं होती हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ऐसा करने से स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
देर रात खाना खाने से क्या होता है?
देर रात को खाना खाने से पाचन तंत्र के स्लो होने, एसिड रिफ्लक्स, नींद खराब होने, वजन बढ़ने हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और मोटापे जैसी समस्याएं हो सकती हैं।रात को क्या खाना चाहिए?
रात को दलिया, खिचड़ी, हल्की सब्जी और सूप जैसे फूड्स को खाना फायदेमंद होता है। इससे स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 23, 2026 18:55 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr. Aravinda S N
