Wed Sep 23, 2026 | 07:56 PM IST

Medically Reviewed by Dr Major Rajesh Bhardwaj , ENT Specialist & Head and Neck Surgeon

क्या आप घंटों ईयरफोन लगाते हैं? ENT विशेषज्ञ से जानें कानों में हो सकती हैं 7 परेशानियां

लोगों को कान से जुड़ी समस्या होने का कारण घंटों तक ईयरफोन लगाना भी हो सकता है। हालांकि, ईयरफोन लगाना गलत नहीं है, लेकिन बहुत लंबे समय तक लगाने के कई नुकसान हो सकते हैं। इस लेख में डॉक्टर ने ईयरफोन से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया है।  
क्या आप घंटों ईयरफोन लगाते हैं? ENT विशेषज्ञ से जानें कानों में हो सकती हैं 7 परेशानियांक्या आप घंटों ईयरफोन लगाते हैं? ENT विशेषज्ञ से जानें कानों में हो सकती हैं 7 परेशानियां

आजकल लोग सारा दिन ईयरफोन लगाकर बैठे रहते हैं। ऑफिस में कॉल हो, सफर के दौरान घंटों तक गाने सुनना या मूवी देखना हो या फिर खाली समय में वीडियो देखना है, हर समय कानों में ईयरफोन लगे रहते हैं। इस वजह से लोगों को कान से जुड़ी समस्याएं भी होने लगी हैं। इस बारे में Dr. (Major) Rajesh Bhardwaj, ENT Expert, MedFirst ENT Centre, Delhi ने बताया कि ईयरफोन का इस्तेमाल करना अपने आप में गलत नहीं है, लेकिन आवाज बहुत तेज हो या इन्हें लंबे समय तक लगातार पहने रखा जाए, तो कानों को परेशानी हो सकती है। इसका असर सिर्फ सुनने की क्षमता पर ही नहीं, बल्कि कान में होने वाली कुछ दूसरी परेशानियों के रूप में भी नजर आ सकता है।

ईयरफोन से होने वाली कान से जुड़ी 7 समस्याएं

Scientific Reports के अनुसार, सऊदी अरब में ईयरफोन इस्तेमाल करने वाले 17 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों पर यह अध्ययन किया गया। इसमें से 84% लोग तेज वॉल्यूम में ईयरफोन का इस्तेमाल करते थे।

  • इस रिसर्च में पाया गया कि ईयरफोन के 16% महिला और 25% पुरुष सैंपल में बैक्टीरिया पाए गए, जो स्किन इंफेक्शन का कारण बन सकते थे।
  • ईयरफ़ोन साझा करने पर कान के लक्षण, जैसे दर्द या खुजली, रिस्क देखने को मिले थे।
  • जिन लोगों ने लंबे समय तक ईयरफोन इस्तेमाल किया, उनमें सुनने की क्षमता भी कम पाई गई।

Dr. (Major) Rajesh Bhardwaj कहते हैं कि लंबे समय तक ईयरफोन लगाने या तेज आवाज में बात करने पर, कानों में इंफेक्शन या कानों में दर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

1. कान में भारीपन या बंद-बंद महसूस होना - लंबे समय तक ईयरफोन लगाने से कुछ लोगों को आवाज पहले की जैसी साफ सुनाई नहीं देती, क्योंकि तेज आवाज में रहने से सुनने की प्रक्रिया से जुड़े सेंसिटिव टिश्यू पर असर पड़ सकता है। ऐसे मामलों में लोगों को कम सुनाई देना या आवाज को दबा हुआ महसूस होना हो सकता है। अगर यह परेशानी बार-बार हो रही हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

2. कानों में घंटी या सीटी जैसी आवाज आना - लगातार ईयरफोन लगाने के बाद कुछ लोगों को कानों में घंटी या सीटी जैसी आवाज सुनाई दे सकती है। इसे टिनिटस (Tinnitus) कहा जाता है और जो लोग तेज आवाज में ईयरफोन पर गाने सुनते हैं, ऐसे कुछ लोगों को टिनिटस की शिकायत हो सकती है। कई बार यह कुछ समय में कम हो जाता है, लेकिन बार-बार या लगातार ऐसा होने पर डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

3. सुनने की क्षमता पर असर पड़ना - ईयरफोन की वजह से कानों की क्षमता को भी नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि, यह समस्या शुरुआत में आसानी से पकड़ में नहीं आती, लेकिन समय के साथ धीरे-धीरे समझ आता है कि किसी की बात समझने में परेशानी हो रही है।

4. कान में खुजली और जलन होना - कई लोग ईयरफोन कानों के अंदर लगाए रखते हैं, जिससे कान में गर्मी और नमी बढ़ सकती है। इससे कुछ लोगों को खुजली, जलन या असहजता हो सकती है। अगर ईयरफोन साफ नहीं रखे जाते, तो कान की स्किन में परेशानी होने का रिस्क भी बढ़ सकता है। कान में लगातार खुजली होने पर बार-बार उंगली या किसी दूसरी चीज से खुजलाने से बचना चाहिए।

Side effects of using earphones dailySide effects of using earphones daily

यह भी पढ़ें- कान गर्म होने का क्या हैं कारण? जानें कानों की गर्माहट दूर करने के उपाय

5. कान में संक्रमण का रिस्क - अगर किसी दूसरे के ईयरफोन इस्तेमाल किए जा रहे, तो इंफेक्शन बढ़ने का खतरा हो सकता है। संक्रमण होने पर कान में दर्द, खुजली, लालिमा या कान से डिस्चार्ज जैसी शिकायतें हो सकती हैं। हालांकि, हर बार खुजली या दर्द होने का कारण सिर्फ ईयरफोन नहीं होता, इसलिए इंफेक्शन होने पर डॉक्टर से चेक कराना चाहिए।

6. कान में दर्द या असहजता होना - अगर ईयरफोन कान में ठीक से फिट नहीं होते या लंबे समय तक लगातार लगाए रहते हैं, तो कान में दबाव और असहजता महसूस हो सकती है। कुछ लोगों को इससे कान में दर्द भी हो सकता है।

7. ईयरवैक्स जमा होने की परेशानी - कान में बनने वाला वैक्स यानी मैल कान की सुरक्षा में मदद करता है, लेकिन ईयरफोन लगाने से यह वैक्स कान की नली के अंदर की ओर धकेला जा सकता है। इससे कान में बंदपन या आवाज कम सुनाई देने जैसी परेशानी हो सकती है।

ईयरफोन इस्तेमाल करते समय कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए?

Dr. (Major) Rajesh Bhardwaj सलाह देते हैं कि ईयरफोन का इस्तेमाल पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं है, लेकिन कुछ आदतों में बदलाव करके सुनने की परेशानी के रिस्क को कम किया जा सकता है।

  • ईयरफोन पर सुनते समय आवाज कम रखें। इतनी ज्यादा आवाज न हो कि आस-पास की आवाज बिल्कुल सुनाई न दे।
  • लगातार कई घंटों तक ईयरफोन लगाए जाने के बजाय कानों को आराम दें।
  • ईयरफोन की रेगुलर सफाई रखें और उसे उसे दूसरों के साथ शेयर न करें।
  • अगर ईयरफोन लगाने से दर्द या खुजली हो रही है, तो उसे तुरंत हटा दें।
  • अगर किसी भी तरह के लक्षण जैसे लगातार घंटी बजने, सुनाई कम देने, दर्द या कान से डिस्चार्ज हो, तो डॉक्टर को दिखाएं।

निष्कर्ष
रोजाना ईयरफोन लगाना जीवन का हिस्सा है, लेकिन इसे इस्तेमाल करने पर कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसके अलावा, अगर कान में भारीपन महसूस हो या खुजली हो, तो इसे साफ करने के लिए कॉटन बड या पिन न डालें। इससे कान के पर्दे को नुकसान पहुंच सकता है। कान की किसी भी तरह की तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या सोते समय ईयरफोन लगाकर म्यूजिक या पॉडकास्ट सुनना कानों के लिए खतरनाक है?

    रातभर कानों में ईयरफोन लगे रहने से कानों को आराम नहीं मिलता, तकिए के दबाव से ईयरकैनाल की त्वचा छिल सकती है और अचानक तेज आवाज बजने से ईयरड्रम डैमेज होने का खतरा रहता है।
  • कानों को ईयरफोन के नुकसान से बचाने के लिए 60/60 नियम क्या है?

    वॉल्यूम हमेशा 60% या उससे कम रखें और लगातार 60 मिनट से ज्यादा इस्तेमाल न करें। हर घंटे 10 से 15 मिनट का ब्रेक लें।

Read Next

बिना चोट शरीर पर पड़ रहे हैं नीले निशान, जानें कारण और कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 23, 2026 17:06 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Major Rajesh Bhardwaj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content