कई लोगों को रात को जब कमरे की सारी आवाजें बंद होती हैं, अचानक कानों में सीटी, घंटी या भिनभिनाने जैसी आवाज सुनाई देने लगती है। कई बार आवाज इतनी हल्की होती है कि दिनभर इसका पता ही नहीं चलता, लेकिन शांत कमरे में यह काफी स्पष्ट महसूस होती है। ऐसे में अक्सर मन में सवाल आता है कि जब आस-पास कोई आवाज नहीं है तो कानों में यह आवाज आखिर कहां से आ रही है? MedFirst ENT Centre, Delhi के ENT एक्सपर्ट डॉ. (मेजर) राजेश भारद्वाज के अनुसार, कान में बिना किसी बाहरी सोर्स के आवाज सुनाई देने की स्थिति को टिनिटस कहा जाता है। इसमें हर व्यक्ति को एक जैसी आवाज नहीं सुनाई देती। किसी को सीटी जैसी आवाज आती है, तो किसी को घंटी, भिनभिनाहट या लगातार किसी मशीन जैसी आवाज महसूस हो सकती है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर भरत कुमार सुरिसेट्टी से जानिए इसके संभावित कारण और किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
शांत कमरे में कानों में सीटी जैसी आवाज क्यों आती है?
डॉ. (मेजर) राजेश भारद्वाज के अनुसार, हर बार कान में सीटी की आवाज सुनाई देना गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता, लेकिन इसके बार-बार होने पर कारण समझना जरूरी है।
- जब आस-पास शोर होता है, तो हमारा ध्यान बाहरी आवाजों पर रहता है और कानों में मौजूद हल्की आंतरिक आवाजों का एहसास कम हो सकता है लेकिन शांत कमरे में बाहरी आवाज लगभग न के बराबर होती है, इसलिए व्यक्ति को कानों में मौजूद सीटी या भिनभिनाहट ज्यादा स्पष्ट महसूस हो सकती है।
- रात में बिस्तर पर जाने के बाद इसका अनुभव इसलिए भी ज्यादा हो सकता है क्योंकि उस समय व्यक्ति का ध्यान अपने शरीर की सेंसेशन पर ज्यादा रहता है।
- ऐसी समस्या टिनिटस के कारण भी हो सकती है, टिनिटस के पीछे कई संभावित कारण हो सकते हैं। तेज आवाज के लगातार संपर्क में रहना, उम्र के साथ सुनने की क्षमता में बदलाव, कान में वैक्स जमा होना या कान से जुड़ी कुछ समस्याएं इसके कारण बन सकती हैं।
- कुछ मामलों में कान की अंदरूनी संरचनाओं (Internal structures) या सुनने से जुड़ी नर्वस में बदलाव भी आवाज महसूस होने की वजह हो सकता है।
- इसके अलावा, कुछ दवाओं का प्रभाव, सिर या गर्दन पर चोट और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी कुछ लोगों में टिनिटस से जुड़ी हो सकती हैं।
- इसलिए केवल सीटी की आवाज सुनकर किसी एक बीमारी का निष्कर्ष निकालना सही नहीं है।
- तनाव, चिंता और नींद की कमी टिनिटस की अनुभूति को ज्यादा परेशान करने वाली बना सकती है।
- जब व्यक्ति तनाव में होता है, तो वह शरीर में होने वाली छोटी-छोटी सेंसेशन पर ज्यादा ध्यान दे सकता है।
- इसी वजह से शांत वातावरण में कानों की आवाज ज्यादा तेज या लगातार महसूस हो सकती है।
साल 2024 में Journal of the Association for Research in Otolaryngology में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार,
- टिनिटस एक आम समस्या है जो कई लोगों को परेशान करती है। हर मरीज की स्थिति अलग होती है, इसलिए इलाज शुरू करने से पहले सटीक डायग्नोसिस करना बहुत जरूरी है।
- इसके कई इलाज उपलब्ध हैं जैसे काउंसलिंग, कॉग्निटिव-बिहेवियरल थेरेपी (CBT), हियरिंग एड, साउंड थेरेपी और नए डिजिटल ऐप्स, हालांकि हर इलाज की प्रभावशीलता अलग होती है।
- इस स्टडी में इस बात पर जोर दिया गया है कि रिसर्च और मरीज की व्यक्तिगत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही एक सही और असरदार इलाज की योजना बनाई जानी चाहिए, ताकि मरीजों को बेहतर देखभाल मिल सके।
इसे भी पढ़ें: कान के मैल को कॉटन बड्स से साफ करना सुरक्षित है या नहीं? डॉक्टर से जानें

कब कानों में सीटी की आवाज को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?
डॉ. (मेजर) राजेश भारद्वाज का कहना है कि अगर कभी-कभार शांत कमरे में हल्की आवाज सुनाई देती है और कुछ समय बाद अपने आप चली जाती है, तो हर स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं होती लेकिन अगर आवाज लगातार बनी रहे, बार-बार होने लगे या रोजमर्रा की जिंदगी और नींद प्रभावित करने लगे, तो डॉक्टर से जांच कराना सही होता है। अगर सीटी की आवाज सिर्फ एक कान में हो, सुनाई कम देने लगे, चक्कर आए या कान में दबाव अथवा दर्द महसूस हो, तो डॉक्टर से जल्द सलाह लेना जरूरी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: कान गर्म होने का क्या हैं कारण? जानें कानों की गर्माहट दूर करने के उपाय
निष्कर्ष
शांत कमरे में कानों में सीटी, घंटी या भिनभिनाहट जैसी आवाज सुनाई देना कई लोगों में टिनिटस से जुड़ा हो सकता है। शांत वातावरण में यह आवाज इसलिए ज्यादा महसूस हो सकती है क्योंकि बाहरी शोर उसे ढक नहीं रहा होता। इसके पीछे तेज आवाज, सुनने की क्षमता में बदलाव, कान की समस्या, कुछ दवाएं या अन्य कारण हो सकते हैं। अगर आवाज लगातार बनी रहे, एक कान में हो या इसके साथ सुनने में कमी और चक्कर जैसे लक्षण हों, तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज करने के बजाय ईएनटी एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर है।
All Image Credit- magnific
FAQ
सुनने की क्षमता कम हो जाए तो क्या करें?
सुनने की क्षमता कम होने पर बिना देरी के ईएनटी (ENT) एक्सपर्ट डॉक्टर से चेकअप करवाना चाहिए।क्या टिनिटस में हमेशा तेज आवाज सुनाई देती है?
नहीं। कुछ लोगों में आवाज बहुत हल्की होती है और केवल शांत वातावरण में महसूस होती है, जबकि कुछ लोगों में यह ज्यादा तेज और लगातार हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 15, 2026 11:42 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Dr Major Rajesh Bhardwaj