Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

10 मिनट के योग निद्रा से पूरी हो सकती है आपकी अधूरी नींद की कमी, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद की कमी और थकान एक आम समस्या बन चुकी है। ऐसे में रोजाना सिर्फ 10 मिनट की योग निद्रा का अभ्यास करने से अच्छी नींद और मानसिक तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है। 

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक समस्या जिससे लगभग हर व्यक्ति संघर्ष कर रहा है वह है नींद का पूरा न होना। सुबह उठने के बाद भी थकान महसूस होना और दिनभर शरीर और दिमाग में एनर्जी की कमी रहती है। 7 से 8 घंटे बिस्तर पर बिताने के बाद तरोताजा महसूस नहीं कर पाते हैं। कई बार समस्या सिर्फ आप कितनी देर नींद ले रहे हैं, इसकी नहीं बल्कि नींद की गुणवत्ता से जुड़ी होती है। ऐसे में अच्छी नींद लेने और थकान को दूर करने में योग निद्रा फायदेमंद हो सकता है। योग निद्रा को अक्सर योगिक स्लीप के रूप में जाना जाता है, लेकिन वास्तव में यह सोना नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक आराम की एक प्रक्रिया होती है। रोजाना सोने से पहले सिर्फ 10 मिनट की सही योग निद्रा का अभ्यास करने से आपको अच्छी नींद आ सकती है और थकान को दूर कर सकती है। आइए Dr. Akshay Chugh, Consultant- Internal Medicine, Metro Hospital, Noida से जानते हैं कि सिर्फ 10 मिनट की योग निद्रा कैसे बेहतर नींद में मदद करती है?

सिर्फ 10 मिनट की योग निद्रा कैसे मदद करती है?

डॉ. अक्षय चुघ का कहना है कि जब हम तनाव में होते हैं तब हमारा शरीर फाइट या फ्लाइट मोड में चला जाता है। इस स्थिति में दिल की धड़कन बढ़ जाती है, तनाव हार्मोन कोर्टिसोल के लेवल को बढ़ा सकता है और दिमाग लगातार एक्टिव बना रहता है। योग निद्रा इस तनाव प्रतिक्रिया को कम करने और शरीर को रिलैक्सेशन मोड में लाने में मदद करती है।

1. मानसिक थकान कम होती है

दिनभर की भागदौड़, स्क्रीन टाइम और मानसिक दबाव के कारण दिमाग लगातार काम करता रहता है। योग निद्रा करने से दिमाग को आराम मिलता है, जिससे मानसिक थकान कम होती है।

इसे भी पढ़ें: योग निद्रा करने का सबसे अच्छा समय क्या है? एक्सपर्ट से जानें यह कैसे करता है काम

2. तनाव हार्मोन कम होते हैं

नियमित रूप से योग निद्रा का अभ्यास करने से तनाव को कम करने और मानसिक संतुलन को बनाए रखने में मदद मिल सकती है। योग निद्रा शरीर को शांत करके तनाव के प्रभाव को कम करने में मदद करती है।

3. नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है

जिन लोगों को सोने में मुश्किल होती है या रात में बार-बार नींद खुलती है, उनके लिए योग निद्रा फायदेमंद हो सकती है। यह आपके मन को शांत करके दिमाग को अच्छी नींद के लिए तैयार करती है।

4. एनर्जी बढ़ती है

सोने से पहले 10 से 15 मिनट की योग निद्रा के बाद पहले की तुलना में ज्यादा एनर्जी महसूस होने लगती है। इसका कारण यह है कि शरीर और दिमाग दोनों को अच्छी तरह से आराम मिलता है।

1 - 2026-06-10T110004.854

5. फोकस में सुधार

जब दिमाग तनाव से दूर और आराम की स्थिति में होता है तो फोकस करने की क्षमता बेहतर होती है। इसलिए, छात्रों, काम करने वाले लोगों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा उपयोगी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: योग निद्रा से ब्रेन फंक्शन पर क्या प्रभाव पड़ता है? जानें इससे स्ट्रेस और एंग्जायटी को कैसे करें दूर

योग निद्रा कैसे करें?

डॉ. अक्षय चुघ ने बताया कि योग निद्र का अभ्यास करना बहुत आसान होता है। इसे करने के लिए आप शांत और आरामदायक स्थान चुनें। पीठ के बल सीधे लेट जाएं और आंखों को बंद करें। शरीर के हर हिस्से पर फोकस करें। योग निद्रा करने के दौरान अपनी सांसों को नॉर्मल रखें। इस दौरान आप किसी ऑडियो या योग एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं। शुरुआत में सिर्फ 10 मिनट का अभ्यास करना आपके लिए काफी होगा।

निष्कर्ष

सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर रखना काफी नहीं है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर रखना बहुत जरूरी है। अगर आप पर्याप्त नींद लेने के बाद भी थकान महसूस करते हैं, तनाव से जूझ रहे हैं या दिनभर एनर्जी की कमी महसूस कर रहे हैं तो रोजाना सिर्फ 10 मिनट की योग निद्रा का अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • योग निद्रा कब करनी चाहिए?

    योग निद्रा का अभ्यास भोजन करने के बाद कम से कम दो घंटे के अंतर पर करना चाहिए ताकि आपको नींद न आए। इसके अभ्यास का सबसे अच्छा समय सुबह जल्दी या शाम के समय का होता है।
  • रात को सोने से पहले कौन सा योग करना चाहिए?

    रात को सोने से पहले भ्रामरी प्राणायाम या शवासन करना सबसे अच्छा माना जाता है। ये दोनों आपके नर्वस सिस्टम को शांत करने, तनाव दूर करने और अच्छी नींद देने में मदद करते हैं।

Read Next

मस्कुलर बॉडी का चक्कर न पड़ जाए भारी, फर्टिलिटी पर असर डाल सकते हैं जिम सप्लीमेंट्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 10, 2026 12:30 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jun 10, 2026 12:30 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jun 10, 2026 12:30 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jun 10, 2026 12:30 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jun 10, 2026 12:30 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content