Fri Sep 11, 2026 | 09:06 PM IST

Medically Reviewed by Praveen Gautam , Yoga Therapist

योग निद्रा करने का सबसे अच्छा समय क्या है? एक्सपर्ट से जानें यह कैसे करता है काम

योग निद्रा हमारे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि योग निद्र करने का सबसे अच्छा समय क्या है? 

आज के समय में लोग फिट रहने के लिए और बीमारियों से बचाव के लिए कई तरह की शारीरिक गतिविधियां करते हैं, जिसमें योग भी शामिल है। योगासन करने से शारीरिक, मानसिक और इमोशनल हेल्थ को बेहतर रखने में मदद मिलती है। वहीं, योग निद्रा भी एक ऐसा ही अभ्यास है, जो एक गहरी विश्राम तकनीक है, जिसे अक्सर सचेत नींद के रूप में भी जाना जाता है। इसमें व्यक्ति पूरी तरह लेटा रहता है, शरीर आराम की अवस्था में होता है, लेकिन मन जागरूक रहता है। यह अभ्यास तनाव कम करने, फोकस बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। योग निद्रा करने को लेर लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं कि इसे करने का सबसे अच्छा समय क्या होता है और यह आसान कैसे काम करता है, तो आइए इस लेख में हम उत्तम नगर में स्थित योग जंक्शन के योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम से जानते हैं इसके बारे में।

योग निद्रा करने का सही समय

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम का कहना है कि योग निद्रा का अभ्यास आप दिन के अलग-अलग समय में कर सकते हैं, लेकिन हर समय का महत्व अलग-अलग होता है।

1. सुबह का समय

सुबह, खासकर सूर्योदय से पहले या बाद का समय योग निद्रा के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। इस समय वातावरण शांत होता है और मन साफ और तरोताजा रहता है। सुबह योग निद्रा करने से दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा, फोकस और साफ सोच के साथ होती है। छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए यह समय बहुत लाभकारी माना जाता है।

2. दोपहर में

दोपहर के खाने के बाद शरीर में सुस्ती महसूस होना काफी आम है। ऐसे में 20 से 30 मिनट योग निद्रा करने से थकान दूर करने और एनर्जी को दोबारा पाने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: योग निद्रा से ब्रेन फंक्शन पर क्या प्रभाव पड़ता है? जानें इससे स्ट्रेस और एंग्जायटी को कैसे करें दूर

3. शाम या रात में

अगर दिनभर के तनाव के कारण रात को सोने में समस्या आती है तो सोने से पहले योग निद्रा करना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह मन को शांत करने, एंग्जाइटी कम करने और गहरी नींद लाने में मदद करती है। हालांकि, रात में योग निद्रा का अभ्यास करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप सच में न सो जाएं।

योग निद्रा कैसे काम करती है?

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के अनुसार, योग निद्रा शरीर, सांस, मन और चेतना इन सभी पर एक साथ काम करती है।

1. शरीर पर प्रभाव

योग निद्रा करने से शरीर पूरी तरह स्थिर और आराम की स्थिति में होता है। इससे मांसपेशियों का तनाव कम होता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और नर्वस सिस्टम शांत रहता है। यह मुद्रा पैरासिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम को एक्टिवेट करती है, जिससे शरीर खुद को ठीक करता है।

01 (63)

2. मानसिक स्वास्थ्य पर असर

योग मुद्रा का अभ्यास कम को सही तरीके से शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर ले जाता है, जिससे बॉडी स्कैन होती है। इससे मन बाहरी विचारों से हटकर शरीर के अंदर की ओर जाता है, जो धीरे-धीरे विचारों की गति कम होती है और मन शांत होता है।

3. अवचेतन मन पर प्रभाव

योग निद्रा में व्यक्ति अल्फा और थीटा ब्रेन वेव्स की अवस्था में पहुंच जाता है, जो अवचेतन मन तक पहुंचने में मदद करती है। इसी समय संकल्प दिया जाता है, जो मन पर गहरा प्रभाव डालता है। इसलिए योग निद्रा आदतें बदलने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नकारात्मक सोच कम करने में काफी मददगार होती है।

इसे भी पढ़ें: 'योग निद्रा' क्या है और क्या हैं इसके फायदे, जानें 

4. इमोशनल बैलेंस

रोजाना योग निद्रा का अभ्यास भाव, डर और तनाव को धीरे-धीरे कम करने लगता है। इससे व्यक्ति ज्यादा संतुलित, शांत और सकारात्मक महसूस करता है और एंग्जाइटी, चिड़चिड़ापन और मानसिक थकान कम करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

योग निद्रा एक सिंपल और सरल योगाभ्यास है। ऐसे में योग निद्रा करने का सबसे अच्छा समय वही है जब आप नियमित रूप से किया गया अभ्यास शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और इमोशनल बैलेंस को बेहतर बनाने में मदद करता है।
Image Credit: Freepik 

Read Next

हिप्स की अकड़न को नेचुरली दूर करने के लिए योगासन, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 01, 2026 14:43 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 01, 2026 14:43 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Praveen Gautam

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content