Fri Sep 11, 2026 | 06:56 PM IST

Medically Reviewed by Praveen Gautam , Yoga Therapist

40+ हो गई उम्र? जानें रोज मेडिटेशन करने से आपके दिमाग को क्या फायदे मिल सकते हैं

40 की उम्र के बाद मेडिटेशन दिमाग के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह दिमाग में होने वाले नेचुरल बदलावों से निपटने में मदद करता है, जिससे याददाश्त, फोकस और भावनात्मक संतुलन में सुधार होता है। 

40 साल की उम्र के बाद व्यक्ति के शरीर और दिमाग में नेचुरल रूप से कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। इस उम्र में काम का प्रेशर, पारिवारिक जिम्मेदारियां, पैसों से जुड़ी समस्याएं और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याएं मानसिक तनाव को बढ़ा सकती हैं। साथ ही, उम्र बढ़ने के साथ याददाश्त कमजोर होना, फोकस में कमी और फैसला लेने की क्षमता में धीरे-धीरे कमी आ सकती है। ऐसे में इस उम्र में मेडिटेशन एक ऐसा अभ्यास है, जो न सिर्फ मानसिक शांति देता है, बल्कि दिमाग के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए, आइए इस लेख में Praveen Gautam, Yoga Therapist at Yoga Junction, Uttam Nagar से जानते हैं कि 40 की उम्र के बाद मेडिटेशन शुरू करना दिमाग के स्वास्थ्य को कैसे बेहतर बनाता है।

मेडिटेशन और न्यूरोप्लास्टिसिटी का कनेक्शन

योग थेरेपिस्ट Praveen Gautam बताते हैं कि न्यूरोप्लास्टिसिटी, दिमाग के खुद को बदलने और नई परिस्थितियों के अनुसार बदलने की क्षमता है। नियमित रूप से मेडिटेशन करने से दिमाग की नई नर्वस सेल्स के बीच बेहतर संपर्क बनता है और नए तंत्रिका मार्ग (Neural Pathways) विकसित होते हैं। इससे सीखने की क्षमता, याददाश्त बढ़ने और मानसिक लचीलापन बढ़ाती है। साल 2024 में Biomedicines के सिस्टमैटिक रिव्यू में बताया गया है कि मेडिटेशन और दिमाग की संरचना में होने वाले बदलाव, जिन्हें न्यूरोप्लास्टिसिटी के रूप में जाना जाता है के बीच गहरा कनेक्शन है। माइंडफुलनेस और मेडिटेशन करने से दिमाग में न्यूरोबायोलॉजिकल बदलाव आते हैं, जो खासतौर पर इमोशन रेगुलेशन और सेंसरी प्रोसेसिंग से जुड़े कोर्टिकल थिकनेस को बढ़ाता है।

40 की उम्र के बाद दिमाग के लिए मेडिटेशन करने के फायदे

साल 2019 में Current Opinion in Psychology में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, मेडिटेशन बढ़ती उम्र के साथ दिमाग को हेल्दी रखने में बहुत मदद करता है। खासतौर पर हमारे इमोशन्स पर कंट्रोल करने, दिमाग को तेज और फोकस बढ़ाने और उम्र के साथ दिमाग को पहुंचने वाले नुकसान को रोकने में काफी कारगर साबित होता है। Praveen Gautam कहते हैं इसलिए, नियमित रूप से मेडिटेशन करने से आपके दिमाग को ये फायदे मिल सकते हैं-

1. याददाश्त और फोकस में सुधार होता है

एक उम्र के बाद लोगों को छोटी-छोटी बातें भूलने, फोकस करने में मुश्किल होना और मानसिक रूप से थका हुआ महसूस होने जैसी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में नियमित रूप से मेडिटेशन करने से दिमाग के वो हिस्से एक्टिव हो सकते हैं, जो याददाश्त और फोकस को बेहतर रखने का काम करते हैं। मेडिटेशन के दौरान मन को वर्तमान में रखने की कोशिश की जाती है, जिससे ध्यान भटकने की समस्या कम होती है। ऐसे में व्यक्ति अपनी काम की क्षमता, फैसले लेने और सीखने की क्षमता में सुधार कर पाता है।

इसे भी पढ़ें: ऑफिस में काम के दौरान भी कर सकते हैं माइंडफुलनेस मेडिटेशन, जानें 5 मिनट की आसान

2. तनाव और एंग्जायटी कम होती है

लंबे समय तक तनाव में रहने के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। लगातार तनाव में रहने के कारण शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, जो याद रखने की शक्ति और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। मेडिटेशन करने से शरीर और मन दोनों को आराम मिलता है। इतना ही नहीं, यह कोर्टिसोल हार्मोन के लेवल को कम करने में भी मदद करता है। इससे एंग्जायटी, तनाव और मेंटल प्रेशर कम होता है।

3. इमोशनल हेल्थ बेहतर रहती है

40 साल की उम्र के बाद हमारे जीवन में कई तरह की भावनात्मक चुनौतियां आती हैं, जिसमें करियर का प्रेशर, बच्चों की जिम्मेदारी, बूढ़े माता-पिता की देखभाल और भविष्य की चिंता काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इस स्थिति में मेडिटेशन करने से आप अपने इमोशनल हेल्थ को बेहतर रख पाएंगे और इमोशन्स पर कंट्रोल भी कर पाएंगे। मेडिटेशन करने से इन बातों को लेकर आने वाला गुस्सा, चिड़चिड़ापन और नकारात्मक सोच कम होती है। इसके साथ ही आत्मविश्वास बढ़ता है और आप पॉजिटिव रहते हैं।

4. उम्र बढ़ने के साथ मेंटल हेल्थ बेहतर रहती है

बढ़ती उम्र के साथ दिमाग के काम करने की क्षमता में धीरे-धीरे कमी आने लगती है। हालांकि, नियमित रूप से मेडिटेशन करने से इस प्रक्रिया को धीमा करने में मदद मिल सकती है। मेडिटेशन करने से सीखने, याद रखने और फैसला लेने की क्षमता में सुधार होता है। इससे उम्र बढ़ने के बाद भी मानसिक रूप से एक्टिव रहने और संज्ञानात्मक क्षमताओं में कमी का जोखिम कम हो सकता है।

5. नींद में सुधार होता है

अच्छी और पर्याप्त नींद हमारे दिमाग के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। 40 साल की उम्र के बाद अनिद्रा या बार-बार नींद टूटने की समस्या बढ़ जाती है।
साल 2021 में Sleep Medicine Reviews में प्रकाशित क्लिनिकल रिव्यू के अनुसार, अनिद्रा से पीड़ित लोगों में डिप्रेशन होने की संभावना 10 गुना ज्यादा और एंग्जायटी 17 गुना ज्यादा बढ़ जाती है। इसके अलावा यह पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस (PTSD), ईटिंग डिसऑर्डर, और मनोविकृति (psychosis) जैसी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को भी बढ़ाता है। ऐसे में नियमित रूप से मेडिटेशन करने से मन शांत होता है और शरीर को आराम मिलता है, जिससे नींद की क्वालिटी में सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: PCOS में मेडिटेशन करने से मिल सकते हैं कई फायदे

मेडिटेशन करने का आसान तरीका

मेडिटेशन करने के लिए आपको किसी खास तरह की जगह या इक्विपमेंट की जरूरत नहीं है। इसलिए, 40 की उम्र के बाद दिमाग को एक्टिव रखने के लिए आप मेडिटेशन आसानी से कर सकते हैं। रोजाना 10 से 15 मिनट शांत जगह पर बैठ जाएं, और फिर गहरी सांस लें और अपना फोकस उस पर रखें। धीरे-धीरे अभ्यास का समय 20 से 30 मिनट तक बढ़ाएं। माइंडफुलनेस मेडिटेशन, सांस पर ध्यान लगाना और मंत्र मेडिटेशन अन्य कुछ तरीके से जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं।

निष्कर्ष

40 साल की उम्र के बाद मेडिटेशन शुरू करना दिमाग के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह न सिर्फ आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखता है, बल्कि याददाश्त, फोकस, इमोशनल हेल्थ और फैसला लेने की क्षमता में भी सुधार करता है। इसके साथ ही, यह तनाव को कम करने, अच्छी नींद लेने और उम्र बढ़ने के साथ होने वाली मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद होता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • मेडिटेशन की शुरुआत कैसे करें?

    मेडिटेशन की शुरुआत करने के लिए एक शांत जगह चुनें, आरामदायक पोश्चर में बैठें और अपनी आंखें बंद कर लें। सिर्फ 5 से 10 मिनट के लिए अपना पूरा ध्यान अपनी सांसों पर फोकस करें।
  • सबसे अच्छा मेडिटेशन कौन सा है?

    सबसे अच्छा मेडिटेशन वह है जो आपके लक्ष्यों को पूरा करने का काम करे। माइंडफुलनेस यानी सांसों पर ध्यान शुरुआती लोगों के लिए सबसे अच्छा और आसान माना जाता है।

Read Next

ऑफिस में काम के दौरान भी कर सकते हैं माइंडफुलनेस मेडिटेशन, जानें 5 मिनट की आसान तकनीक

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 17, 2026 13:51 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Praveen Gautam

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content