Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

दिमाग के लिए भीगे हुए बादाम और अखरोट एक साथ खाने के फायदे? एक्सपर्ट से जानें

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। भीगे हुए बादाम और अखरोट का एक साथ सेवन दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद है। आइए जानते हैं अखरोट और बादाम खाने के क्या फायदे हैं? 

वर्तमान में लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी हमारे लिए बहुत जरूरी हो गया है। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में दिमागी सेहत का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है जितना शारीरिक स्वास्थ्य का। पढ़ने वाले बच्चे, ऑफिस के काम का प्रेशर, मोबाइल और अन्य गेजेट्स पर बढ़ता स्क्रीन टाइम अक्सर हमारे दिमाग पर बुरा प्रभाव डालते हैं, जिसके कारण याददाश्त, फोकस की कमी और मानसिक ऊर्जा में कमी का कारण बनता है। ऐसे में आप अपने दिमाग को अच्छा रखने के लिए भीगे हुए बादाम और अखरोट का सेवन एक साथ कर सकते हैं। आइए इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि दिमाग के लिए भीगे हुए बादाम और अखरोट खाने के क्या फायदे हैं?

दिमाग के लिए भीगे हुए बादाम और अखरोट खाने के फायदे

ब्रेन हेल्थ के लिए बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, इन्हें भिगोकर खाना ज्यादा लाभकारी होता है, जिसे एक साथ खाने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं:

1. याददाश्त बेहतर बनाएं

भीगे बादाम और अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिमाग के सेल्स को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और याददाश्त बढ़ाने का काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्राह्मी या शंखपुष्पी, दिमाग की शक्ति बढ़ाने में कौन है ज्यादा असरदार?

2. फोकस बढ़ता है

अखरोट और बादाम को एक साथ भिगोकर खाने से फोकस भी बढ़ता है। इन ड्राई फ्रूट्स में मौजूद हेल्दी फैट्स और प्रोटीन दिमाग को लगातार एनर्जी देते हैं, जिससे पढ़ाई और अन्य कामों के दौरान फोकस बढ़ता है।

3. ब्रेन सेल्स की सुरक्षा

बादाम और अखरोट दोनों में ही एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से ब्रेन सेल्स को बचाने में मदद मिलती है और उम्र के साथ होने वाली दिमागी कमजोरी को कम करने का काम करता है।

4. मूड को बैलेंस करता है

अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और बादाम में मौजूद मैग्नीशियम आपके मूड को बूस्ट करने में मदद करता है। इन दोनों को एक साथ खाने से तनाव, एंग्जाइटी और डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

01 (78)

5. दिमाग में ब्लड फ्लो अच्छा रहता है

बादाम और अखरोट को भिगोकर एक साथ खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जिससे दिमाग तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व सही मात्रा में पहुंचाने में मदद मिलती है और दिमाग की कार्यक्षमता में भी सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या एक पैर पर खड़ा होना दिमाग के लिए अच्छा है? एक्सपर्ट से जानें

कैसे और कितनी मात्रा में खाएं?

दिमाग की सेहत को बेहतर रखने के लिए अखरोट और बादाम को एक साथ खाना फायदेमंद होता है, लेकिन इसे सही तरीके से खाना भी बहुत जरूरी होता है। इसे सही तरीके से खाने के लिए

  • रात में 4 बादाम और 2 अखरोट पानी में भिगोकर रख दें।
  • सुबह खाली पेट इसका छिलका उतारकर खाएं।
  • ध्यान रहे की आप ज्यादा मात्रा में इसे खाने से बचें।

निष्कर्ष

भीगे हुए बादाम और अखरोट का सेवन दिमागी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद और सिंपल उपाय है। ये न सिर्फ याददाश्त और फोकस को बढ़ाने में मदद करता है बल्कि तनाव कम करने और मानसिक ऊर्जा बनाए रखने में मदद मिलती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • दिमाग तेज करने के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट खाएं?

    दिमाग तेज करने के लिए आप अखरोट, बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स बहुत फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो याददाश्त और फोकस को बढ़ाते हैं।
  • रोज सुबह क्या खाने से दिमाग तेज होता है?

    दिमाग को तेज बनाने के लिए रोज बादाम, अखरोट, ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दूध और घी का सेवन कर सकते हैं।
  • दिमाग की नसों को मजबूत करने के लिए क्या खाएं?

    दिमाग की नसों को मजबूत बनाने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर मछली, अखरोट, अलसी, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियां, जामुन, विटामिन बी से भरपूर साबुत अनाज , अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स से भरपूर फूड्स खा सकते हैं। 

Read Next

क्या रोज मछली खाना ठीक है? एक्सपर्ट से जानें सेहत के लिए ऐसा करना कितना सही

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 31, 2026 10:34 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 31, 2026 10:34 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content