आमतौर पर लोग गर्मियों में बादाम खाना नहीं चाहते, क्योंकि बादाम की तासीर गर्म होती है। इसलिए लोग मानते हैं कि इसे गर्म मौसम में खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है। क्या सच में गर्मियों में बादाम नहीं खाना चाहिए? इस बारे में हमने Ms. Meena Kumari, Chief Dietician - Dietetics, Sarvodaya Hospital, Faridabad से जाना। उन्होंने बताया कि बादाम में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर, विटामिन E, कैल्शियम, मैग्नीशियम और कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। गर्मियों में शरीर को अतिरिक्त एनर्जी और न्यूट्रिशन की जरूरत होती है। ऐसे में अगर बादाम सीमित मात्रा में खाया जाए, तो शरीर को कई फायदे दे सकता है।
गर्मियों में बादाम खाना क्यों फायदेमंद है?
चीफ डाइटिशियन मीना कुमारी कहती हैं, “गर्मियों में बहुत ज्यादा पसीना आता है, जिससे शरीर में कमजोरी, थकान और डिहाइड्रेशन हो सकती है। ऐसे में बादाम खाने से शरीर में लंबे समय तक एनर्जी बनी रहती है। बादाम में मौजूद प्रोटीन शरीर को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है। इसके अलावा, गर्मियों में बादाम खाने के कई फायदे हैं।”
- गर्मियों में तेज धूप और पसीने से स्किन ड्राई, डल और टैन हो सकती है। बादाम में मौजूद विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को अंदर से न्यूट्रिशन देने में मदद करते हैं।
- बादाम के हेल्दी फैट्स बालों की सेहत के लिए भी अच्छे माने जाते हैं।
- बादाम में मौजूद मैग्नीशियम और हेल्दी ओमेगा फैट्स दिमाग के फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसलिए गर्मियों में छात्रों और वर्किंग प्रोफेशनल्स को सीमित मात्रा में बादाम खाना फायदेमंद हो सकता है।
गर्मियों में बादाम खाने का सही तरीका क्या है?
मीना कुमारी ने बताया, “गर्मियों में बादाम को रात में भिगोकर रख दें। भीगे हुए बादाम का छिलका हटा दे, ताकि उसमें मौजूद टैनिन कम हो जाए। इससे शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर तरीके से होता है।”

यह भी पढ़ें- क्या गर्मियों में रोजाना बादाम खाना सही है? जानें सेहत पर इसका असर
बादाम कितने खाने चाहिए?
मीना कुमारी के मुताबिक, “आमतौर पर रोज सुबह चार से छह भीगे हुए बादाम खाना काफी रहता है। वैसे जरूरत और शरीर की कंडीशन के अनुसार बादाम की मात्रा अलग भी हो सकती है, लेकिन एक हेल्दी व्यक्ति के लिए चार से छह बादाम काफी है।”
गर्मियों में बादाम कैसे खाए जा सकते हैं?
मीना कुमारी के अनुसार, “बादाम सुबह खाली पेट, नाश्ते के साथ, फ्रूट बाउल या ठंडे दूध के साथ लिए जा सकते हैं। अगर आप फ्रूट्स की स्मूदी या जूस बनाते हैं, तो उसमें भी बादाम डाल सकते हैं।”
निष्कर्ष
चीफ डाइटिशियन मीना कुमारी कहती हैं कि गर्मियों में जरूरत से ज्यादा बादाम खाने से कुछ लोगों को शरीर में गर्मी, भारीपन, एसिडिटी या ब्लोटिंग महसूस हो सकती है। इसके अलावा, किडनी की बीमारी वाले लोगों या मेवों से एलर्जी वाले लोगों को बादाम खाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। गर्मियों में बादाम संतुलित मात्रा में लिए जाए, तो यह शरीर को बहुत फायदा पहुंचाते हैं।
FAQ
बादाम को कितनी देर तक भिगोना चाहिए?
बादाम को कम से कम 8 से 10 घंटे तक भिगोना चाहिए। रात में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना सबसे अच्छा माना जाता है।क्या बादाम खाने से वजन बढ़ता है?
सीमित मात्रा में बादाम खाने से वजन नहीं बढ़ता। इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे आप अनहेल्दी स्नैक्स खाने से बचते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 12, 2026 18:48 IST
Modified By : Aneesh Rawat May 12, 2026 18:48 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dt Meena Kumari