Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

क्या गर्मियों में रोजाना बादाम खाना सही है? जानें सेहत पर इसका असर

गर्मियों में रोजाना बादाम खाना सही नहीं है। इसकी वजह से पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। जानिए, गर्मियों में एक दिन में कितने बादाम खाना सही होता है?

गर्मियों के दिनों में दही, फल आदि खाने का अपना ही मजा होता है। इनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो बाॅडी को हाइड्रेटेड रखती है। हालांकि, एनर्जी के लिए आज हममें से ज्यादातर लोग बादाम खाना पसंद करते हैं। यहां यह सवाल जरूर उठता है कि क्या गर्मियों में रोजाना बादाम खाना सही होता है? कहीं सेहत पर इसका कोई बुरा असर तो नहीं पड़ता है? आइए, जानते हैं कि सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) इस बारे में क्या बताते हैं।

क्या गर्मियों में रोजाना बादाम खाना सही है?

is it safe to eat almonds everday in summer i 2 (3)

गर्मियों के दिनों में रोजाना बादाम खाने में कोई बुराई नहीं है। इस बात की पुष्टि एक्सपर्ट करते हैं। उनका कहना है, "गर्मियों के दिनों में बादाम खाया जा सकता है। इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन ई जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं और शरीर की सूजन को भी कम करते हैं। हालांकि, गर्मियों में कितनी मात्रा में बादाम खाया जा रहा है, यह बात सबसे ज्यादा मायने रखती है।" एक्सपर्ट आगे समझाते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार बादाम की तासीर गर्म होती है, इसलिए इन दिनों इसका सेवन कम मात्रा में ही किया जाना चाहिए। मानक के रूप में गर्मियों के दिनों में 4-6 भीगे हुए बादाम का सेवन किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: बादाम की तासीर कैसी होती है? जानिए एक दिन में कितने बादाम खा सकते हैं

गर्मियों में अधिक मात्रा में बादाम खाने के नुकसान

गर्मियों में अधिक मात्रा में बादाम खाने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं, जैसे-

  • पाचन संबंधी समस्याः गर्मियों के दिनों में अधिक मात्रा में बादाम खाने से पाचन संबंधी परेशानियां जैसे गैस और ब्लोटिंग हो सकती है। खासकर, जो लोग कम मात्रा में पानी पीते हैं, उन्हें अधिक बादाम खाने से पेट फूलना, गैस, पेट में ऐंठन और कब्ज की शिकायत हो सकती है
  • वजन बढ़नाः बादाम कैलोरी से भरपूर होते हैं। 28 ग्राम बादाम में लगभग 160-170 कैलोरी होती है। इसलिए, इसका सेवन उन लोगों को कम ही करना चाहिए, जिनका वजन अधिक है।
  • किडनी स्टोनः बादाम में ऑक्सालेट्स काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। ऑक्सालेट युक्त चीजों का सेवन करने से किडनी के मरीजों में किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, उन्हें भी इसका सेवन कम या एक्सपर्ट की सलाह पर करना चाहिए।
  • पोषक तत्वों की कमीः बादाम में फाइटिक एसिड और टैनिन होते हैं। अगर कोई इसका सेवन रोजाना करता है, तो इसकी वजह से आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे मिनरल्स को शरीर अवशोषित नहीं कर पाता है। नतीजतन, बाॅडी में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है

इसे भी पढ़ें: शुगर बादाम (स्काई फ्रूट) क्‍या होता है? जानें फायदे और नुकसान

निष्कर्ष

बादाम सेहत के लिए अच्छा विकल्प है, लेकिन गर्मियों में अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे गैस या ब्लोटिंग। गर्मियों में इसका सेवन करना बेहतर होता है। अगर किडनी से संबंधित कोई समस्या है, तो बेहतर है कि आप इसका सेवन न करें या एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • गर्मियों में बादाम को भिगोकर खाना क्यों जरूरी है? 

    बादाम भिगोने से इसकी गर्म तासीर कम हो जाती है और इसमें मौजूद फाइटिक एसिड निकल जाता है, जिससे इसे पचाना आसान होता है।
  • एक स्वस्थ व्यक्ति को गर्मियों में कितने बादाम खाने चाहिए?

    गर्मियों में एक दिन में 4 से 6 भीगे हुए और छिले हुए बादाम खाना पर्याप्त माना जाता है।
  • क्या बादाम खाने से किडनी स्टोन हो सकता है?

    बादाम में ऑक्सालेट्स होते हैं। अगर किडनी के मरीज इसका सेवन करते हैं, तो किडनी स्टोन होने का खतरा बढ़ सकता है।

Read Next

गर्मियों में न खाएं ज्यादा स्पाइसी फूड्स, हो सकते हैं ये 4 नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 05, 2026 11:27 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 05, 2026 11:27 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 05, 2026 11:27 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content