
Almond Side Effects in Hindi: बादाम का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बादाम में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। बादाम में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन बहुत से लोगों के लिए बादाम खाना नुकसानदायक होता है। ज्यादातर लोगों का यह सवाल है कि बादाम ठंडा होता है या गर्म। दरअसल कुछ लोगों में बादाम खाने से कई तरह की समस्याएं जैसे पाचन से जुड़ी परेशानी, चेहरे पर पिंपल्स आदि हो जाते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को बादाम का सेवन करते समय कुछ सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं बादाम की तासीर कैसी होती है और इसका सेवन करने के फायदे व नुकसान।
बादाम की तासीर कैसी होती है?- What Are the Properties of Almond?
ज्यादातर लोगों का यह मानना है कि बादाम गर्म होता है और इसका सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। बादाम का सेवन आप किस तरह से करते हैं, इसके फायदे और नुकसान खाने के तरीके पर ही निर्भर करते हैं। बादाम की तासीर गर्म होने के कारण इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करने की सलाह दी जाती है। गर्मियों के मौसम में यही कारण है कि सूखे बादाम का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। बादाम को पानी में कुछ घंटे तक भिगोने से उसकी तासीर सामान्य हो जाती है। इसलिए भिगोए हुए बादाम खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: शुगर बादाम (स्काई फ्रूट) क्या होता है? जानें फायदे और नुकसान
सूखे बादाम खाने के नुकसान
सूखे बादाम की तासीर गर्म होने के कारण इसका संतुलित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। सूखे बादाम बहुत ज्यादा मात्रा में खाने से आपको कब्ज और पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। बादाम में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए इसका सेवन बहुत ज्यादा मात्रा में करने से आपको लूज मोशन, ब्लोटिंग और पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसके अलावा सूखे बादाम बहुत ज्यादा खाने से आपको किडनी से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए बादाम को हमेशा पानी में भिगोकर ही खाना चाहिए।
एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए?- How Many Almonds Should I Eat a Day?
संतुलित मात्रा में बादाम खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन जिस तरह से किसी भी चीज की अधिक मात्रा सेहत के लिए नुकसानदायक होती है उसी तरह से बादाम का भी बहुत ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। हेल्दी रहने के लिए रोजाना करीब 50 से 55 ग्राम बादाम खाना फायदेमंद होता है। अगर आप भीगे हुए बादाम खाते हैं तो रोजाना मुट्ठीभर बादाम खाना फायदेमंद होता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version