Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

गर्मियों में न खाएं ज्यादा स्पाइसी फूड्स, हो सकते हैं ये 4 नुकसान

Spicy Foods In Summer: गर्मियों में स्पाइसी फूड खाने से सीने में जलन, मुंह में जलन और इसी तरह कई अन्य परेशानियां हो सकती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं गर्मियों में स्पाइसी फूड खाने के क्या नुकसान हैं।

हालांकि, फिलहाल मौसम बार-बार करवट ले रहा है। हम सभी जानते हैं कि जब गर्मियां बढ़ती हैं, तो अपनी चरम पर होती है और इसकी वजह से लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही कारण है कि गर्मियों के दिनों में हम अपनी डाइट में खाने की चीजों को लेकर बहुत ज्यादा सावधानी बरतते हैं, जैसे नियमित रूप से लाइट फूड लेते हैं और फलों का सेवन अधिक करते हैं। हालांकि, ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो गर्मियों के दिनों में भी स्पाइसी फूड का सेवन बहुत ज्यादा करते हैं। क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में स्पाइसी फूड्स खाने से स्वास्थ्य को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं? यहां हम स्पाइसी फूड खाने के नुकसानों का जिक्र कर रहे हैं। इस बारे में जानने के लिए हम Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की है।

गर्मियों में स्पाइसी फूड्स खाने के नुकसान

side effects of eating spicy foods in summer 2 (3)

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से जुड़ी समस्या

मसालेदार भोजन में मुख्य रूप से कैप्साइसिन की वजह से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या होती है। यह एक ऐसा कंपाउंड है, जो कि आंत में दर्द के रिसेप्टर्स को सक्रिय कर देता है, जिससे जलन, तेज आंतों की गति (दस्त), पेट में एसिड प्रोडक्शन बढ़ जाता है और सीने में जलन होती है। यह अक्सर पहले से मौजूद स्थितियों जैसे कि आईबीडी, आईबीएस या पेट के अल्सर को और अधिक बढ़ा देता है।

इसे भी पढ़ें: हेल्दी लगने वाले ये फूड्स चूस लेते हैं आपकी सारी एनर्जी, खाने के बाद हो सकती है भारी थकान

एसिड रिफ्लक्स

स्पाइसी फूड में मौजूद कंपाउंड कैप्साइसिन एसिड रिफ्लक्स को भी ट्रिगर करता है। यह निचले इसोफेजियल स्फिंक्टर को रिलैक्स करता है। यह एक वॉल्व है, जो पेट के एसिड को गले में पहुंचने से रोकता है। पेट में बढ़ती जलन और धीमी पाचन प्रक्रिया के कारण एसिड ऊपर की ओर जाने लगता है, जिससे सीने में जलन होने लगती है।

गैस्ट्राइटिस का बढ़ना

अगर किसी को पहले से ही गैस्ट्राइटिस या अल्सर जैसी पेट की मौजूदा समस्याएं हैं, तो उन्हें स्पाइसी फूड से पूरी तरह दूर रहना चाहिए। स्पाइसी फूड पेट में सूजन और दर्द को बढ़ा सकता है। गर्मियों के दिनों में यह कंडीशन और बिगड़ जाती है, क्योंकि पाचन प्रक्रिया पहले से ही कमजोर होती है।

मुंह में जलन

गर्मियों में स्पाइसी फूड अधिक मात्रा में खाने से मुंह में जलन की समस्या भी पैदा हो सकती है, खासकर जो लोग मिर्च अधिक खाते हैं, उनके लिए यह सही नहीं है। मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन इसका मुख्य कारण है। यह ऑयली प्रोडक्ट जीभ पर गर्म चीजों के प्रति अधिक सेंसिटिव बना देता है, जिससे जीभ में जलन होने का एहसास हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में न करें इन 5 मसालों का सेवन, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

निष्कर्ष

गर्मियों के दिनों में अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखें। इन दिनों स्पाइसी फूड जितना कम हो, उतना खाएं। स्पाइसी फूड में कई ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो पेट से जुड़ी तरह-तरह की परेशानियों का कारण बन सकते हैं। अगर स्पाइसी फूड खाने के बाद पेट दर्द या पेट से जुड़ी अन्य समस्या हो, तो डाॅक्टर से संपर्क करना बेहतर है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या गर्मी में मसालेदार खाना पूरी तरह बंद कर देना चाहिए?

    पूरी तरह बंद करना जरूरी नहीं, लेकिन सीमित मात्रा में खाना जरूरी है।
  • मसालेदार खाना खाने के बाद जलन हो तो क्या करें? 

    गर्मी में मसालेदार खाना खाने के बाद पेट में जलन हो तो ठंडा दूध, दही या शहद का सेवन कर सकते हैं।
  • क्या गर्मी में मसालेदार भोजन से दस्त हो सकते हैं?

    हां, मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन पाचन को बहुत तेज कर देता है, जिससे आंतों में जलन होती है और दस्त की समस्या हो सकती है।

Read Next

पीरियड्स से ओव्यूलेशन तक: मेंस्ट्रुअल साइकिल के हर फेज में क्या खाएं?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 05, 2026 09:39 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 05, 2026 09:39 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content