Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

स्पाइसी खाना खाने के बाद पेट फूलने से कैसे रोकें? डॉक्टर से जानें

मसालेदार खाना खाने के बाद अक्सर पेट फूलने की समस्या होती है, जिससे बचाव के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। इन उपायों में गर्म पानी पीना, दही का सेवन, कम भोजन करना और खाने के बाद टहलना शामिल है। 

मसालेदार और चटपटा खाना हमारी क्रेविंग्स को कम करने और स्वाद को दोगुना करने का काम करते हैं। भले ही स्पाइसी फूड्स स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन कई लोगों को इन्हें खाने के बाद अक्सर पेट फूलने, गैस और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। तेज मसाले और तेल वाली चीजों को खाने से पाचन तंत्र में जलन पैदा हो सकती हैं। ऐसे मेंं अक्सर कई लोगों में मसालेदार और तीखा खाना खाने के बाद ब्लोटिंग की समस्या महसूस हो सकती है। इसलिए, अगर स्पाइसी खाने के बाद आपको भी ब्लोटिंग की समस्या होती है तो आप इससे बचाव के लिए हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के इन टिप्स को फॉलो करें।

स्पाइसी खाने के बाद ब्लोटिंग से बचाव के उपाय

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि मसालेदार खाना खाने के बाद ब्लोटिंग की समस्या होना आम बाता है, जिससे बचाव के लिए आप इन टिप्स को फॉलो करें-

1. गर्म पानी पिएं

मसालेदार खाना खाने के बाद गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र को आराम मिल सकता है और पाचन बेहतर होता है। गर्म पानी आपके खाने को आसानी से पचाने में मदद करता है और गैस बनने की संभावना को भी कम करता है। मसालेदार खाने के तुरंत बाद ठंडी चीजें पीने से बचें, क्योंकि यह पाचन क्रिया को धीमा कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: खाना खाने के बाद खाएं अजवाइन और काला नमक, गैस और ब्लोटिंग से मिलेगी राहत

2. दही या प्रोबायोटिक्स खाएं

दही में ऐसे हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं, जो पेट के स्वास्थ्य और पाचन में मदद करते हैं। मसालेदार खाना खाने के बाद एक छोटी कटोरी दही या एक गिलास छाछ पीने से पेट को ठंडक मिलती है और पेट फूलने की समस्या कम होती है। प्रोबायोटिक फूड्स पेट के एसिड को संतुलित करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।

01 - 2026-05-31T211619.666

3. ज्यादा खाने से बचें

एक ही बार में बहुत ज्यादा मसालेदार खाना खाने से पाचन तंत्र पर ज्यादा दबवा पड़ सकता है। इसलिए, आप कोशिश करें कि थोड़ा-थोड़ा खाएं और खाने को धीरे-धीरे चबाकर खाएं। ठीक से चबाने से पेट खाने के बेहतर तरीके से पचा पाता है औऱ शरीर में ज्यादा हवा जाने से रोकता है, जो ब्लोटिंग का कारण बन सकती है।

4. थोड़ी देर टहलें

खाना खाने के तुरंत बाद लेटने के स्थान पर 10 से 15 मिनट तक धीरे-धीरे टहलें। टहलने से खाना पाचन तंत्र में आसानी से आगे बढ़ता है और गैस जमा होने की समस्या कम होती है। इससे कुल मिलाकर पाचन भी बेहतर होता है और पेट में भारीपन महसूस नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें: PCOS के कारण वजन बढ़ने और ब्लोटिंग में अंतर कैसे पहचानें? एक्‍सपर्ट से जानें लक्षण, कारण और खतरे

5. तली-भुनी चीजों से परहेज करें

मसालेदार खाना, जिसमें तेल या तली-भुनी चीजें भी शामिल हों, पचाने में ज्यादा मुश्किल होता है। भारी खाना पेट में ज्यादा देर तक रहता है, जिससे ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है। कम तेल वाला हल्का खाना चुनने से आपका पाचन तंत्र ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर पाता है।

निष्कर्ष

मसालेदार खाना खाने के बाद ब्लोटिंग की समस्या होना एक आम बात है, लेकिन कुछ हेल्दी आदतों को अपनाकर इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। गर्म पानी पीना, दही खाना, खाने के बाद हल्की वॉक और ज्यादा तली-भूनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

Image Credit: Freepik

FAQ

  • पेट की ब्लोटिंग को कैसे ठीक करें?

    पेट की ब्लोटिंग को ठीक करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए, खाना धीरे-धीरे चबाकर खाना चाहिए और ज्यादा गैस बनाने वाली चीजों से परहेज करना चाहिए।
  • ब्लोटिंग में क्या नहीं खाना चाहिए?

    ब्लोटिंग की समस्या होने पर अपनी डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करने से बचना चाहिए, जो पचने में भारी होते हैं या गैस बनाते हैं। इन फूड्स में दालें, तली-भुनी चीजें, पत्तागोभी और फूलगोभी और बहुत ज्यादा नमक वाले प्रोसेस्ड फूड्स शामिल हैं।

Read Next

इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (IBD) का खतरा बढ़ा सकती हैं ये 5 गलत‍ियां, ऐसे मजबूत करें पाचन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 31, 2026 21:29 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 31, 2026 21:29 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content