Fri Sep 11, 2026 | 06:56 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kapil Sharma , Group Director - Gastroenterology & Advanced Endoscopy

खाने के बाद अक्‍सर पेट दर्द होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और कब है ये चिंता की बात

भोजन के बाद लोग अक्‍सर पेट दर्द को ओवरईट‍िंग का एक कॉमन लक्षण समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेक‍िन यह आगे चलकर गंभीर बीमारी का रूप ले लेता है। जानते हैं आख‍िर भोजन के बाद पेट दर्द क्‍यों होता है?

इस पेज पर:-


कुछ लोगों को भोजन करते ही पेट में दर्द शुरू हो जाता है। पेट दर्द को हल्‍के में लेना भारी पड़ सकता है क्‍योंक‍ि इसके पीछे कई गंभीर बीमार‍ियां होती हैं। हमारा पाचन तंत्र नाजुक होता है और ज‍ितना आप उसका ख्‍याल रखेंगे, उतनी अच्‍छी आपकी सेहत रहेगी। पाचन सही रहेगा, तो मानस‍िक और शारीर‍िक सेहत पर भी इसका अच्‍छा असर पड़ेगा। पाचन तंत्र के जर‍िए ही हमारे शरीर में पोषक तत्‍व एब्‍जॉर्ब होते हैं, ऐसे में पाचन तंत्र में होने वाली गड़बड़ी कई अंगों को प्रभाव‍ित कर सकती है। पेट दर्द ऐसी ही एक समस्‍या है ज‍िसे लोग हल्‍के में लेते हैं। जानते हैं क‍ि भोजन के बाद होने वाले पेट दर्द के पीछे क्‍या कारण हो सकते हैं? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Kapil Sharma, Gastroenterologist At Yatharth Super Speciality Hospital, Faridabad से बात की।

कुछ भी खाते ही पेट दर्द क्‍यों करता है परेशान?

stomach-pain-after-meals

फूड पॉइजन‍िंग

फूड पॉइजन‍िंग के कारण उल्‍टी, डायर‍िया, पेट दर्द, जी म‍िचलाना जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। दूष‍ित पानी या खाने के कारण यह समस्‍या होती है।

एस‍िड र‍िफ्लक्‍स

इस कंडीशन में पेट का एसिड बार-बार फूड पाइप में आ जाता है। इसके कारण भी पेट दर्द या सीने में जलन हो सकती है।

ओवरईट‍िंग या एलर्जी

ज्‍यादा खा लेने के कारण भी पेट दर्द हो सकता है या क‍िसी खास चीज से एलर्जी है, तो उसे खाते ही पेट दर्द जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। जैसे कई लोगों को अंडे, सोया, आटा, पीनट या दूध से एलर्जी होती है।

दवाएं

कुछ लोगों में बीपी की दवा या खाने के तुरंत बाद दवा लेने के कारण भी पेट में दर्द की श‍िकायत हो सकती है।

ज्‍यादा म‍िर्च-मसाले वाला भोजन

ज्‍यादा म‍िर्च-मसाले वाली चीजें जब पेट के एस‍िड के संपर्क में आती हैं, तो कुछ लोगों को पेट दर्द, एस‍िड‍िटी या दस्‍त जैसे लक्षण नजर आते हैं। ज्‍यादा खट्टा खाने के कारण भी कुछ लोगों को पेट में दर्द हो सकता है। साल 2022 में American Journal Of Physiology Gastrointestinal And Liver Physiology के मुताब‍िक, भोजन के बाद होने वाले पेट दर्द में लोग अक्‍सर खाने की चीजों को ज‍िम्‍मेदार मानते हैं जैसे म‍िर्च वाला भोजन कर लेने के कारण पेट दर्द होना या ज्‍यादा मसाले वाली ड‍िश के कारण पेट दर्द होना। हालांक‍ि इसके अलावा भी भोजन के बाद पेट दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- एंडोमेट्रियोसिस के दर्द और सामान्य पेट दर्द में फर्क कैसे पहचानें? बता रहे हैं डॉक्टर

पेट दर्द की ये वजह हैं ज्‍यादा गंभीर 

1. सील‍िएक ड‍िजीज

सील‍िएक ड‍िजीज में ग्‍लूटेन युक्‍त चीजों का सेवन करने से पेट दर्द, दस्‍त, गैस और पेट फूलने जैसी समस्‍याएं होने लगती हैं। यह एक तरह की ऑटोइम्‍यून बीमारी है।

2. गॉलस्‍टोन

गॉलब्‍लैडर में स्‍टोन होने के कारण अक्‍सर खाने के बाद पेट दर्द होता है और यह दर्द पेट के ऊपरी ह‍िस्‍से में होता है।

3. आईबीएस

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) होने के कारण भी भोजन के बाद पेट दर्द हो सकता है। यह एक पाचन समस्‍या है ज‍िसमें बड़ी आंत का फंक्‍शन खराब हो जाता है।

4. हार्ट बर्न

हार्ट बर्न में पेट का एस‍िड फूड पाइप में आ जाता है और सीने एवं पेट के ऊपरी ह‍िस्‍से में जलन होती है। मसालेदार भोजन करने के बाद यह समस्‍या और बढ़ सकती है।

5. पेट में अल्‍सर

अल्‍सर होने पर पेट की इंटरनल परत में घाव हो जाता है। इस वजह से खाना खाने के बाद पेट में दर्द या जलन महसूस हो सकती है।

6. गैस्‍ट्राइट‍िस

पेट की अंदरूनी परत में सूजन को गैस्‍ट्राइट‍िस कहते हैं। इस स्‍थ‍ित‍ि में पेट दर्द, भारीपन, जलन या मतली महसूस हो सकती है।

7. एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस

इसमें पैंक्र‍ियाज में अचानक सूजन होती है और खाने के बाद पैंक्र‍ियाज पर दबाव बढ़ने से पेट के ऊपरी ह‍िस्‍से में दर्द हो सकता है।

यह भी पढ़ें- ठंडा पानी पीते ही पेट दर्द क्यों होता है? जानें इसके पीछे की वजह

क्‍या स्‍ट्रेस के कारण भी खाने के बाद पेट दर्द होता है?

हां, स्‍ट्रेस के कारण भी खाने के बाद पेट दर्द हो सकता है। स्‍ट्रेस में अपच, आईबीएस, एस‍िड र‍िफ्लक्‍स जैसी समस्‍याएं बढ़ जाती हैं। स्‍ट्रेस के कारण पेट में एस‍िड ज्‍यादा बन सकता है ज‍िससे पेट दर्द होता है। साल 2023 में Acta Paediatrica नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, ब्रेन-गट एक्‍स‍िस के कारण स्‍ट्रेस और पेट दर्द का संबंध देखा गया है। हालांकि‍, स्‍टडी कहती है कि स्‍ट्रेस केवल पेट दर्द तक सीमि‍त नहीं है, बल्‍क‍ि यह स‍िर दर्द या सीने में दर्द की वजह भी बन सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या पेनकिलर दवाएं बीमारी के असली लक्षणों को छिपा देती हैं? डॉक्टर ने बताई सच्चाई

ये आदतें भी हो सकती हैं ज‍िम्‍मेदार

  • खाने के तुरंत बाद लेट जाना।
  • जल्‍दी-जल्‍दी खाना।
  • पर्याप्‍त मात्रा में पानी का सेवन न करना।
  • एक बार में ज्‍यादा खा लेना।
  • दो मील्‍स के बीच में ज्‍यादा गैप न करना।
  • कोल्‍ड ड्र‍िंक्‍स या शुगरी ड्र‍िंक्‍स का ज्‍यादा सेवन करना।

यह भी पढ़ें- लगातार पेट दर्द के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्‍टर से जानें

पेट दर्द में कौन सी जांच की जाती है?

इंफेक्‍शन की जांच के ल‍िए ब्‍लड टेस्‍ट, गॉलब्‍लैडर, ल‍िवर की समस्‍या के ल‍िए अल्‍ट्रासाउंड क‍िया जाता है। इसके अलावा एंडोस्‍कोपी, सीटी स्‍कैन या इंटरनल ब्‍लीड‍िंग चेक करने के ल‍िए स्‍टूल टेस्‍ट भी क‍िया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- पेट बार-बार ब‍िगड़ता है? हल्‍के में न लें, समस्‍या गंभीर होने पर द‍िखते हैं ये 7 संकेत

डॉक्‍टर से संपर्क कब करें?

अगर पेट दर्द, जी म‍ि‍चलाना, कब्‍ज, डायर‍िया जैसे लक्षण लगातार बढ़ने लगे या बुखार हो, तो डॉक्‍टर से संपर्क करें। कुछ ऐसे लक्षण होते हैं ज‍िनके नजर आने पर तुरंत मेड‍िकल हेल्‍प लेना चाहि‍ए जैसे लगातार उल्‍टी, स्‍टूल में ब्‍लड, वेट लॉस, खाना न‍िगलने में परेशानी वगैरह।

न‍िष्‍कर्ष:

खाने के बाद अचानक पेट दर्द होने की समस्‍या को हल्‍के में न लें क्‍योंक‍ि इसके पीछे फूड पॉइजन‍िंग, एस‍िड र‍िफ्लक्‍स, ओवरईट‍िंग या एलर्जी, दवाओं का सेवन, स्‍ट्रेस, ज्‍यादा म‍िर्च-मसाले वाली चीजें ज‍िम्‍मेदार हो सकती हैं। सील‍िएक ड‍िजीज, गॉलस्‍टोन, आईबीएस, हार्ट बर्न, पेट में अल्‍सर, गैस्‍ट्राइट‍िस और एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस जैसी बीमार‍ियों के कारण भी पेट दर्द हो सकता है, ये अध‍िक गंभीर कारण हैं। ऐसे में डॉक्‍टर से तुरंत संपर्क करना चाह‍िए।

FAQ

  • क्‍या खाने के बाद पेट दर्द होना आम बात है?

    नहीं। भोजन के बाद पेट दर्द को सामान्‍य समझकर नजरअंदाज न करें। अगर बार-बार पेट दर्द परेशान कर रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क करना न भूलें। इसके पीछे सीलिएक डिजीज, अल्‍सर, गैस्ट्राइटिस जैसे कारण हो सकते हैं।
  • खाने के बाद पेट दर्द दूर करने के उपाय क्‍या हैं?

    गुनगुने पानी के साथ अजवाइन और काला नमक लें, सौंफ चबाएं, ओवरईट‍िंग के कारण पेट दर्द होने पर इलायची खाएं, त्र‍िफला, हींग वगैरह का इस्‍तेमाल करें।

Read Next

रीढ़ की हड्डी को कमजोर कर सकती हैं ये 5 खराब आदतें, आज ही छोड़ें इन्हें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 09, 2026 11:33 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jul 09, 2026 11:33 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jul 09, 2026 11:33 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Kapil Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content