मिस यूनिवर्स हरनाज ने बताया है कि वो सीलिएक नाम की बीमारी से पीड़ित हैं जिसके कारण उनका वजन बढ़ गया है। अगर आपको सीलिएक बीमारी है तो आपको ज्यादा या कम भूख लग सकती है, खून की कमी हो सकती है, दस्त की समस्या हो सकती है, पेट फूला हुआ नजर आ सकता है। इस बीमारी का पता ब्लड टेस्ट या एंडोस्कोपी के जरिए लगाया जाता है। सीलिएक बीमारी जानलेवा नहीं है पर अगर आप इसका इलाज समय पर न करवाएं तो गंभीर बीमारी हो सकती है। ग्लूटन हमारी डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को खराब कर सकता है। अगर आप ध्यान नहीं रखेंगे तो पेट से जुड़ी बीमारी हो सकती है। इस लेख में हम सीलि एक नाम की बीमारी के लक्षण और इससे बचने के उपाय और डाइट टिप्स जानेंगे।
image source: ytimg.com
सीलिएक बीमारी के कारण बढ़ा हरनाज का वजन (Harnaaz sandhu weight gain disease)
हरनाज को हाल ही में फैशन वीक में रैंप पर वॉक करते हुए देखा गया है, इस दौरान उन्हें फैन्स और मीडिया की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलीं कुछ लोगों ने हरनाज के वजन बढ़ जाने का मजाक उड़ाया। इस पर हरनाज ने ट्रोलर्स और हेटर्स की आलोचना की और बताया कि वो सीलिएक रोग से पीड़ित हैं। हरनाज ने बताया कि उनके इस बीमारी से पीड़ि़त होने के बारे में अब तक कोई नहीं जानता था, पर मैं गेहूं जैसे अनाज नहीं खा सकती हूं। अगर जगह में बदलाव होता है तो मेरे में अंतर देखने को मिलता है।
इसे भी पढ़ें- ये 7 आदतें आपकी लव लाइफ को कर सकती हैं खराब, अच्छे रिलेशनशिप के लिए बदलें इन्हें
एक तरह की ग्लूटन एलर्जी है सीलिएक
सीलिएक एक तरह की ग्लूटन एलर्जी है जिससे हरनाज पीड़ित हैं। इसे इंटेस्टाइनल बीमारी कहा जा सकता है। इस बीमारी में व्यक्ति ग्लूटन को डाइजेस्ट नहीं कर पाता है। हरनाज सिंंधु ने 2021 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो पंजाब से हैं और उनके लिए वजन कम करना इसलिए भी मुश्किल है क्योंकि एक तो वो इस बीमारी से पीड़ित हैं और दूसरा उनके आसपास का खानपान, मेटाबॉलिज्म पर असर डालता है इसके बावजूद भी वो अपने काम और एक्सरसाइज को लेकर सेट रूटीन फॉलो करती हैं पर ट्रोलर्स के प्रति भी हरनाज ने नाराजगी जाहिर की है।
सीलिएक डिजिज क्या होता है? (What is celiac disease)
ग्लूटन एक तरह का प्रोटीन है जिसके कारण सीलिएक की बीमारी हो सकती है। जो लोगों को सीलिएक से पीड़ित होते हैं उन्हें ग्लूटन नाम के इस प्रोटीन से एलर्जी हो सकती है। अगर आपके परिवार में किसी को ये बीमारी है तो आपको भी सीलिएक नाम की ये बीमारी हो सकती है।
सीलिएक बीमारी के लक्षण (Symptoms of celiac disease)
अगर आपको सीलिएक बीमारी है तो आप में ये लक्षण नजर आ सकते हैं-
- पेट फूलने की समस्या
- भूख ज्यादा या कम लगने की समस्या
- दस्त की समस्या
- खून की कमी होना
- कार्यक्षमता में कमी होना
सीलिएक से बचाव कैसे करें? (How to prevent celiac disease)
image source: bgapc.
- ग्लूटन मुक्त आहार लें तभी आप इस बीमारी से बच सकते हैं।
- आप गेहूं के आटे की जगह बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ग्लून मुक्त आहार के लिए आप मक्का, ज्वार, चावल आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पाचन तंत्र में सुधार के लिए रोज सुबह करें ये 5 योग मुद्रा, गैस और बदहजमी जैसी कई समस्याएं होंगी दूर
क्या न खाएं?
- आपको रागी से बनी चीजें जैसे मैदा, आटा, सूजी आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
- आप बाजार में मिलने वाले बिस्किट, पेटीज, नूडल्स, पास्ता, सूप पाउडर, चॉकलेट आदि से परहेज करना चाहिए।
क्या खाएं?
- आपको अनाज में मक्का, बाजरा, सोयाबीन, राजगिरी, कुट्टू, सिंगाड़े के आटे, चिवड़ा, बाजरा आदि का सेवन कर सकते हैं।
- आप डोसा, भुना हुआ चना, चीला, खिचड़ी, दलिया का सेवन करें।
- मीठा खाना चाहते हैं तो आप गुड़, शहद, बेसन, गाजर आदि सामग्री को मीठा बनाने में यूज कर सकते हैं।
ग्लूटन की बीमारी से खुद को सुरक्षित रखने के लिए आप सही डाइट फॉलो करें और रोजाना एक्सरसाइज करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version